NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने किया नई फिल्म 'द ब्लफ' का ऐलान, बनेंगी इस मशहूर अभिनेता की जोड़ीदार
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा ने किया नई फिल्म 'द ब्लफ' का ऐलान, बनेंगी इस मशहूर अभिनेता की जोड़ीदार
    'द ब्लफ' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा ने किया नई फिल्म 'द ब्लफ' का ऐलान, बनेंगी इस मशहूर अभिनेता की जोड़ीदार

    लेखन मेघा
    Mar 02, 2024
    11:25 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन गई हैं।

    अभिनेत्री हॉलीवुड के कई शानदार प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं तो अब उन्होंने अपनी नई फिल्म 'द ब्लफ' का ऐलान कर दिया है।

    प्रियंका पिछले काफी समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा में थीं और अब उनके पुष्टि करने के बाद से प्रशंसक भी काफी खुश हैं।

    'द ब्लफ' के लिए उन्होंने मशहूर अभिनेता कार्ल अर्बन के साथ हाथ मिलाया है।

    घोषणा

    पोस्ट साझा कर की घोषणा

    प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' में समुद्री डाकू बनने की घोषणा की।

    उन्होंने डेडलाइन की खबर साझा करते हुए अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन की एक लाइन लिखी, 'कभी-कभार हम आशा करते थे कि अगर हम जीवित रहे और अच्छे रहे तो भगवान हमें समुद्री डाकू बनने का मौका देंगे।'

    इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स करेंगे, जो दुनियाभर में मशहूर फिल्म 'बॉब मार्ले: वन लव' की कहानी भी लिख चुके हैं।

    कहानी

    ऐसी होगी फिल्म की कहानी

    'द ब्लफ' की कहानी 19वीं सदी के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी दिखाई जाएगी। प्रियंका इस समुद्री डाकू की भूमिका निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं।

    इसमें दिखाया जाएगा कि प्रियंका का किरदार अपने परिवार की रक्षा के लिए निकल पड़ता है, जब उसके अतीत के रहस्यमय पाप उसे घेर लेते हैं।

    कहा जा रहा है कि निर्माता फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

    रिलीज

    अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी फिल्म

    'द ब्लफ' के निर्माताओं में AGBO के एंथनी रूसो, जो रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टोट और माइकल डिस्को- सिनेस्टार पिक्चर्स के सिसली सलदाना और मारियल सलदाना शामिल हैं।

    प्रियंका और टीवी सीरीज 'द बॉयज' के अभिनेता कार्ल की यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।

    यह वेब सीरीज 'सिटाडेल' के बाद प्रियंका का इस OTT प्लेटफॉर्म के साथ दूसरा सहयोग है। बताया जा रहा है कि प्रियंका फिल्म को लेकर खुद भी बेहद उत्साहित हैं।

    प्रोजेक्ट

    प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट 

    हाल ही में प्रियंका, देव पटेल, मिंडी कलिंग और अन्य के साथ कार्यकारी निर्माता के रूप में ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित हुई डॉक्यूमेंट्री 'टू किल ए टाइगर' का हिस्सा बनी हैं।

    इसके अलावा वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' में नजर आने वाली हैं।

    अभिनेत्री के कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी की भी उम्मीद है, लेकिन ये फिल्म अभी अटकी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    हॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    प्रियंका चोपड़ा

    हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, समर्थन में किया पोस्ट हॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: प्रियंका चोपड़ा फिट रहने के लिए इस वर्कआउट और डाइट को करती हैं फॉलो जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराईं ये फिल्में, कोई हिट हुई तो कोई सुपरहिट जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: एक फिल्म के लिए इतने करोड़ रुपये लेती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए कुल संपत्ति  बॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड समाचार

    'फ्रेंड्स' अभिनेता मैथ्यू पेरी की मौत का कारण नहीं हुआ स्पष्ट, सामने आई शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट  हॉलीवुड के सितारे
    बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2023: मॉर्गन वालेन और टेलर स्विफ्ट ने जीते सबसे ज्यादा पुरस्कार, देखिए सूची टेलर स्विफ्ट
    अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2023: वीर दास ने मारी बाजी, रेस से बाहर हुए शेफाली और जिम  शेफाली शाह
    ओमिड स्कोबी की किताब 'एंडगेम' का डच अनुवाद बुक स्टोर से हटाया गया, जानिए इसकी वजह मनोरंजन

    मनोरंजन

    मनोज बाजपेयी बना रहे थे अभिनय से दूरी, महेश भट्ट की सलाह ने बदल दी जिंदगी मनोज बाजपेयी
    'क्रैक': अर्जुन रामपाल ने एक्शन के लिए की खूब तैयारी, अब वजन बढ़ाने की भी राजी अर्जुन रामपाल
    रणवीर सिंह की 'शक्तिमान' के नहीं आएंगे 3 भाग, देखने को मिलेगा अभिनेता का अलग अवतार रणवीर सिंह
    मनीषा कोइराला बोलीं- 30 साल में 100 फिल्में करने के बाद अब कमाया अपना लिए समय  मनीषा कोइराला
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025