Page Loader
एटली ने जीता सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार, शाहरुख खान के छूए पैर; वीडियो वायरल 
एटली ने छूए शाहरुख खान के पैर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@atlee47)

एटली ने जीता सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार, शाहरुख खान के छूए पैर; वीडियो वायरल 

Mar 11, 2024
05:13 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया था। बीती रात आयोजित हुए 'जी सिने अवार्ड्स' में एटली को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया था। इस कार्यक्रम में जैसे ही एटली के नाम की घोषणा हुई तो उन्होंने सबसे पहले बराबर में बैठे शाहरुख के पैरों को छूआ। इसके बाद शाहरुख तुरंत एटली को कसकर गले लगा लेते हैं।

वीडियो

शाहरुख ने एटली को लगाया गले 

सोशल मीडिया पर शाहरुख और एटली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें निर्देशक किंग खान के पैरों को छूते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख मुस्कुराते हुए उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन एटली नहीं रुकते हैं। इसके बाद शाहरुख तुरंत एटली को गले लगाते हैं और उनके माथे को चूमते हुए उन्हें पुरस्कार के लिए बधाई देते हैं। दर्शक एटली के इस सुंदर व्यवहार की काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो