NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्मी कलाकार,  जिनके पास हैं अभिनय के सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार; कौन है नंबर 1?
    अगली खबर
    फिल्मी कलाकार,  जिनके पास हैं अभिनय के सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार; कौन है नंबर 1?
    सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले कलाकार

    फिल्मी कलाकार,  जिनके पास हैं अभिनय के सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार; कौन है नंबर 1?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 27, 2023
    11:32 am

    क्या है खबर?

    69वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा हाल ही में हुई है। इसके बाद से ही इसके विजेताओं की चर्चा हो रही है।

    जहां अनुपम खेर ने राष्ट्रीय पुरस्कार न जीतने पर निराशा जाहिर की, वहीं कृति सैनन विजेता बनने के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं।

    कई सितारों ने इस बार अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है तो कई सितारे पहले भी इसे जीत चुके हैं।

    आइए जानते हैं उन अभिनेता-अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

    #1 

    शबाना आजमी 

    सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वालों में पहला नाम अभिनेत्री शबाना आजमी का है। वह 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं।

    उन्हें सबसे पहले 1974 की फिल्म 'अंकुर' के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। इसके बाद उन्होंने 1983 में रोमांटिक ड्रामा 'अर्थ' के लिए यह पुरस्कार जीता।

    अगले ही साल फिल्म 'कांधार' के लिए उन्हें फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' के लिए उन्होंने फिर यह पुरस्कार जीता था।

    #2 

    अमिताभ बच्चन 

    अपने विराट व्यक्तित्व और दिग्गज अभिनय के कारण अमिताभ बच्चन 'सदी के महानायक' बुलाए जाते हैं। अमिताभ 4 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं।

    उन्हें सबसे पहले उनकी फिल्म 'अग्निपथ' के लिए 1991 में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। 2006 में उनकी फिल्म 'ब्लैक' के लिए उन्हें फिर यह पुरस्कार दिया गया। इसके बाद उन्होंने 2010 में 'पा' और 2016 में 'पीकू' के लिए यह पुरस्कार जीता।

    2019 में अमिताभ दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे गए थे।

    #3

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत भी अब तक के अपने करियर में 4 बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं।

    2009 में उन्हें फिल्म 'फैशन' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इसके बाद 2015 में उन्हें उनकी फिल्म 'क्वीन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। अगले ही साल उन्होंने 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए यह पुरस्कार जीता।

    इसके बाद 2020 में उन्होंने फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के लिए यह पुरस्कार अपने नाम किया।

    #4

    कमल हासन 

    सुपरस्टार कमल हासन ने 3 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

    उन्होंने 1983 में 'मूंदरम पिराई', 1988 में 'नायकन' और 1997 में 'इंडियन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

    इसके अलावा 1961 में वह सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के लिए भी यह पुरस्कार जीत चुके हैं।

    अपने करियर में हासन ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। आने वाले दिनों में वह 'कल्की 2898 AD' और 'इंडियन 2' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

    #5

    इन कलाकारों के पास भी 3 राष्ट्रीय पुरस्कार

    अभिनेता पंकज कपूर भी 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्हें उनकी फिल्म 'मकबूल', 'एक डॉक्टर' और 'राख' के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।

    उनके अलावा नाना पाटेकर भी 3 बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'परिंदा', 'अग्निसखी' और 'क्रांतिवीर' के लिए यह पुरस्कार जीता था।

    मिथुन चक्रवर्ती 'मृगया', 'तहदीर कथा' और 'स्वामी विवेकानंद' के लिए यह पुरस्कार जीत चुके हैं।

    नसीरुद्दीन शाह 'इकबाल', 'पार' और 'स्पर्श' के लिए यह पुरस्कार जीत चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
    अमिताभ बच्चन
    कंगना रनौत

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    'तुलसीदास जूनियर' को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, संजय दत्त बोले- मैं प्रोड्यूसर को कभी माफ नहीं करूंगा बॉलीवुड समाचार
    68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: इन फिल्मों और कलाकारों को किया गया सम्मानित फिल्म पुरस्कार
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: लोकप्रिय नामों के अलावा ये भी रहीं समारोह की खास बातें मधुर भंडारकर
    शर्मिला टैगोर किराए के लिए करती थीं फिल्में साइन, बताया वापसी के लिए क्यों चुनी 'गुलमोहर' शर्मिला टैगोर

    अमिताभ बच्चन

    आराध्या बच्चन से जुड़ी फर्जी खबरों को यूट्यूब से हटाया जाए, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश  दिल्ली हाई कोर्ट
    अमिताभ बच्चन को वापस मिला ब्लू टिक, अनोखे अंदाज में एलन मस्क को दिया धन्यवाद ट्विटर
    'कौन बनेगा करोड़पति 15' का रजिस्ट्रेशन आज से होगा शुरू, जानें प्रक्रिया कौन बनेगा करोड़पति
    जलसा के सामने उमड़ा अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों का सैलाब, साझा की तस्वीर  बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत ने एयरपोर्ट लुक को लेकर साधा फैशन इंडस्ट्री पर निशाना, कहा- मेरा ब्रेनवॉश किया बॉलीवुड समाचार
    'रामायण' में रणबीर कपूर: कंगना रनौत ने पूछा- ये कैसा कलयुग है? रणबीर कपूर
    कंगना रनौत ने करण जौहर को 'शकुनि' तो रणबीर कपूर को बताया 'दुर्योधन'  बॉलीवुड समाचार
    'टीकू वेड्स शेरू': जानिए कब और कहां रिलीज होगी कंगना के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025