LOADING...
कंगना रनौत ने करण जौहर को 'शकुनि' तो रणबीर कपूर को बताया 'दुर्योधन' 
कंगना रनौत ने साधा करण जौहर और रणबीर कपूर पर निशाना

कंगना रनौत ने करण जौहर को 'शकुनि' तो रणबीर कपूर को बताया 'दुर्योधन' 

लेखन मेघा
Jun 11, 2023
06:19 pm

क्या है खबर?

कंगना रनौत ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर के राम का किरदार निभाने की आलोचना करने के बाद एक बार फिर अभिनेता पर निशाना साधा है। कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर करण जौहर को 'शकुनि' और रणबीर को 'दुर्योधन' बताया है। इसके साथ अभिनेत्री ने करण और रणबीर पर उनके खिलाफ गंदी अफवाह फैलाने का आरोप भी लगाया है। यही नहीं कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए भी उन्हें जिम्मेदार ठहराया है।

विस्तार

ऋतिक रोशन संग अपनी लड़ाई का भी किया जिक्र

14 जून को सुशांत की तीसरी पुण्यतिथि से पहले कंगना ने दावा किया कि दिवंगत अभिनेता के खिलाफ ब्लाइंड आइटम के पीछे करण और रणबीर की ही जोड़ी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऋतिक रोशन के साथ उनकी सार्वजनिक और कानूनी लड़ाई में भी उन्होंने जबरन रेफरी की भूमिका निभाई। कंगना का कहना है कि फिलहाल वह ऐसी स्थिति में नहीं हैं, लेकिन जब भी वह सत्ता में आएंगी तब इन लोगों की ऐसी हरकतों का पर्दाफाश करेंगी।

बयान

रणबीर और करण की जोड़ी को बताया सबसे बदतर

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी स्टोरी साझा करते हुए ये बातें लिखी हैं। कंगना ने लिखा, 'कल वाली बात को आगे बढ़ाती हूं। फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रकार के खतरे हैं, लेकिन यह दुर्योधन (सफेद चूहा) और शकुनी (पापा जो) की जोड़ी सबसे बदतर है।' उन्होंने लिखा, 'वे खुद ही अपने आप को सबसे ज्यादा गॉसिप करने वाले, ईर्ष्यालु और असुरक्षित बता चुके हैं। ये खुद को फिल्म इंडस्ट्री का सूचना प्रसारण मंत्रालय बताते हैं।'

Advertisement

बयान

सुशांत की मौत के मुख्य संदिग्ध हैं दोनों- कंगना

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कंगना ने सुशांत की मौत का आरोप भी रणबीर और करण पर लगाते हुए लिखा, 'पूरी फिल्म इंडस्ट्री यह जानती है कि वे सुशांत के खिलाफ सभी फर्जी ब्लाइंड आइटम के पीछे मुख्य संदिग्ध थे, जिसने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।' उन्होंने लिखा, 'दोनों ने मेरे खिलाफ हर तरह की गंदी अफवाहें भी फैलाई थीं और जबरन मेरी और HR (ऋतिक) की लड़ाई में रेफरी की भूमिका निभाई।'

Advertisement

बयान

अवैध गतिविधियों का करूंगी पर्दाफाश- कंगना

कंगना ने लिखा, 'आज मैं कमजोर जगह पर हो सकती हूं, लेकिन मैं कसम खाती हूं कि मैं जब भी सत्ता में आऊंगी तो सभी अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश करूंगी, जिसमें वे शामिल हैं। जैसे कि हैकिंग, जासूसी और अवैध मानहानि आदि। यह उनके सलाखों के पीछे होने के लिए काफी होगा।' उन्होंने लिखा, 'उनके डूबते करियर ने उन्हें अपने जीवन पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया है, अन्यथा इस इंडस्ट्री में काम करना असंभव सा था।'

बयान

रणबीर के राम बनने पर कंगना कही थी यह बात

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, 'मुझे पता चला कि एक पतला सफेद चूहा, जिसे सन टैन और अंतरआत्मा की जरूरत है, जो घिनौना PR करने, ड्रग की लत और लड़कियों को धोखा देने के लिए जाना जाता है, उसे शिव बनने के बाद अब राम बनाया जा रहा है।' उन्होंने लिखा, 'दक्षिण का सितारा, जो वाल्मीकि जी के अनुसार राम के चित्रण जैसा दिखता है उसे रावण (यश) की भूमिका दी जा रही है। ये कैसा कलयुग है?'

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

कंगना अब जल्द ही अलौकिक देसाई की फिल्म 'सीता: द इनकार्नेशन' में सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अपने निर्देशन में बनी 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी, वहीं वह 'तेजस' का भी हिस्सा हैं।

Advertisement