Page Loader
इंजीनियरिंग के बाद GATE पास करने के क्या हैं फायदे? जानें कैसे करें तैयारी
GATE पास करने के बाद टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन

इंजीनियरिंग के बाद GATE पास करने के क्या हैं फायदे? जानें कैसे करें तैयारी

लेखन तौसीफ
Jun 08, 2022
06:00 pm

क्या है खबर?

अगर आपने ग्रेजुएशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली है तो आप ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) की तैयारी करके इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। GATE देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसे पास करने के बाद आप देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा आप PhD या नौकरी भी कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण

GATE देने पहले जान लें परीक्षा से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें

हर साल GATE का आयोजन देश के सात IITs, खड़गपुर, मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, चेन्नई और रूड़की या इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरू में से किसी एक संस्थान द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा के लिए इंजीनियरिंग या आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन के तीसरे वर्ष में पढ़ रहे या पास हो चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। GATE का आयोजन कुल 29 विषयों के लिए होता है और पेपर में प्रश्न भी इसी आधार पर आते हैं।

पैटर्न

परीक्षा पैटर्न कैसा होता है?

GATE में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है जिसमें वैकल्पिक प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में कुल 65 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए उम्मीदवार को तीन घंटे का समय मिलेगा। यह परीक्षा कल 100 अंक की होगी और इसमें एक और दो अंक के प्रश्न होंगे। अगर उम्मीदवार एक अंक वाले प्रश्न का गलत उत्तर देता है तो उसके 1/3 अंक कटेंगे। अगर वह दो अंक वाले प्रश्न का गलत उत्तर देता है तो उसके 2/3 अंक कटेंगे।

तैयारी

इस तरीके से करें GATE की तैयारी

GATE के लिए सितंबर, 2022 में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और इसका आयोजन फरवरी, 2023 में किया जाएगा। इस परीक्षा की तैयारी से पहले आपको इसके सिलेबस के बारे में जानकारी ले लें। इसके बाद GATE का परीक्षा पैटर्न समझने के लिए पिछले वर्ष के पेपर देखें। परीक्षा में शामिल होने से पहले बेहतर होगा कि छात्र मॉक टेस्ट जरूर दें। इससे वे परीक्षा को समय पर पूरा कर सकेंगे और अपने कमजोर टॉपिक का रिवीजन भी कर सकेंगे।

फायदा

GATE पास करने के बाद क्या-क्या कर सकते हैं?

इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार IIT और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जैसे टॉप इंजीनियरिंग कालेजों से पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं। रिसर्च के क्षेत्र मे जाने के इच्छुक उम्मीदवार GATE पास करने के बाद PhD भी कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र चाहें तो GATE स्कोर के माध्यम से पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSUs) में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। GATE स्कोरकार्ड की वैधता तीन वर्ष के लिए होती है।