NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC मुख्य परीक्षा: जानिए सामान्य अध्ययन पेपर 1 का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स
    अगली खबर
    UPSC मुख्य परीक्षा: जानिए सामान्य अध्ययन पेपर 1 का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स
    UPSC GS-1 की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC मुख्य परीक्षा: जानिए सामान्य अध्ययन पेपर 1 का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स

    लेखन राशि
    Apr 07, 2023
    02:17 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास करने के लिए मुख्य परीक्षा की तैयारी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

    मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन (GS) के 4 पेपर होते हैं। इन सभी में अलग-अलग विषयों को पढ़ना होता है।

    GS के पेपर 250-250 अंक के होते हैं और परीक्षा में सफल होने के लिए 120 से ज्यादा अंक अच्छे माने जाते हैं।

    आइए जानते हैं GS-1 पेपर का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स।

    पाठ्यक्रम

    GS-1 का पाठ्यक्रम क्या है?

    GS-1 के पाठ्यक्रम में अलग-अलग विषय शामिल हैं। इनमें इतिहास, भूगोल और भारतीय समाज जैसे 3 प्रमुख विषय हैं।

    इतिहास में कला और संस्कृति, आधुनिक इतिहास और विश्व इतिहास पढ़ना होगा।

    भूगोल में भारत और विश्व का भौतिक भूगोल और मानव भूगोल का विस्तृत अध्ययन शामिल है।

    भारतीय समाज में जनसांख्यिकी, सामाजिक मुद्दे, भारतीय समाज का विकास आदि विषयों के बारे में गहराई से पढ़ना होगा।

    इसके अलावा करेंट अफेयर्स भी अप्रत्यक्ष रूप से पाठ्यक्रम में शामिल है।

    इतिहास

    इतिहास कैसे पढें?

    इतिहास की तैयारी के लिए छठी से 12वीं तक की NCERT किताबें पढ़ें।

    एडवांस्ड किताबों से 18वीं शताब्दी के मध्य से लेकर वर्तमान तक की महत्वपूर्ण घटनाएं, व्यक्तित्व और मुद्दों को पढ़ें।

    विश्व इतिहास में विश्व युद्ध, शीत युद्ध, एशिया का उदय आदि पढ़ें। कला और संस्कृति के भाग को तैयार करने के लिए नितिन सिंघानिया की किताब का इस्तेमाल करें।

    भारतीय नृत्य, संगीत, पाखंड, भक्ति और सूफी आंदोलन, भारतीय पेंटिंग्स, वास्तुकला, मंदिर/मूर्ति स्थापत्य, नाटक रंगमंच, मार्शल आर्ट आदि पढ़ें।

    भूगोल 

    भूगोल कैसे पढ़ें?

    भूगोल की तैयारी की शुरुआत NCERT किताबों से करें, इसके बाद अन्य किताबों का इस्तेमाल करें।

    भूगोल में पृथ्वी की उत्पत्ति, औशेयनोग्राफी, जलवायु विज्ञान, मिट्टी का भूगोल, भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी आदि भूभौतिकीय घटनाओं का विस्तृत अध्ययन करें।

    मानव भूगोल में आर्थिक भूगोल, जनसंख्या और बस्ती, प्रादेशिक आयोजन, मानव भूगोल के प्रमुख मॉडल, सिद्धांत और नियम, कृषि, उद्योग, परिवहन, संचार को कवर करें।

    भूगोल में मानचित्र पर विशेष ध्यान दें। भूगोल के टॉपिकों को करेंट अफेयर्स से जोड़कर पढ़ें।

    भारतीय

    भारतीय समाज टॉपिक कैसे पढ़ें?

    भारतीय समाज में समाज की मुख्य विशेषताएं, भारत की विविधता, महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन, जनसंख्या और संबंधित मुद्दे, गरीबी और विकास के मुद्दे, शहरीकरण, वैश्वीकरण के प्रभाव आदि टॉपिक पढ़ने होंगे।

    इस खंड की तैयारी के लिए मुख्य रूप से अखबार पढ़ें। समाज से जुड़े मुद्दों को विश्लेष्णात्मक ढंग से पढ़ें।

    भारतीय समाज पर आधारित करेंट अफेयर्स मैगजीन का इस्तेमाल करें।

    भारतीय समाज में बदलाव के विस्तृत अध्ययन के लिए इतिहास की किताबों का इस्तेमाल करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    वित्त वर्ष 2025 में स्मार्टफोन बने शीर्ष निर्यातित उत्पाद, जानिए कितना आया उछाल  स्मार्टफोन
    IPL 2025: RCB वापस देगी KKR के खिलाफ बारिश से धुले मैच के टिकट का पैसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    परेश रावल ने छोड़ी 'हेरा फेरी', फैन बोला- सर मैं नस काट लूंगा; वापस लो फैसला परेश रावल
    पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की हत्या, भारत में कई हमलों में रहा शामिल लश्कर-ए-तैयबा

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC: श्वेता ने दो बार परीक्षा पास कर छोड़ी नौकरी, तीसरी बार में बनीं IAS परीक्षा
    UPSC: तमिलनाडु के जयगणेश ने असफलताओं से नहीं मानी हार, सातवीं बार में बने IAS अधिकारी सरकारी नौकरी
    UPSC: कौन हैं नमृता जैन जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए बताई अचूक रणनीति? भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    अब UPSC के जरिए होगी IRMS पदों पर भर्ती, अगले साल से होगी शुरुआत भारतीय रेलवे

    परीक्षा तैयारी

    UPSC की तैयारी के लिए कैसे पढ़ें अखबार? जानिए सही तरीका UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    SBI PO के लिए कैसे तैयार करें अर्थव्यवस्था और बैंकिंग जागरुकता? जानें आपको क्या पढ़ना चाहिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए कैसे पढ़ें इतिहास? जानिए जरुरी टॉपिक और किताबें UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    JEE मेन की परीक्षा में कुछ ही समय बाकी, आखिरी समय में ऐसे करें तैयारी NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025