NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास करने के लिए कैसे करें भूगोल की तैयारी, कौनसे टॉपिक हैं महत्वपूर्ण
    करियर

    UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास करने के लिए कैसे करें भूगोल की तैयारी, कौनसे टॉपिक हैं महत्वपूर्ण

    UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास करने के लिए कैसे करें भूगोल की तैयारी, कौनसे टॉपिक हैं महत्वपूर्ण
    लेखन राशि
    Mar 30, 2023, 10:55 am 1 मिनट में पढ़ें
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास करने के लिए कैसे करें भूगोल की तैयारी, कौनसे टॉपिक हैं महत्वपूर्ण
    UPSC के लिए भूगोल की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के पाठ्यक्रम में इतिहास, भारतीय राजनीति, अर्थशास्त्र के साथ भूगोल भी शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा में भूगोल के सवाल आते हैं। मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन के पेपर 1 में भी ये विषय शामिल है। भूगोल सीमित पाठ्यक्रम के साथ एक स्कोरिंग विषय है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने के लिए भूगोल का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है। आइए जानते हैं प्रारंभिक परीक्षा के लिए भूगोल की तैयारी कैसे करें।

    भूगोल का पाठ्यक्रम क्या है?

    UPSC की प्रारंभिक परीक्षा के लिए भूगोल के पाठ्यक्रम को अलग-अलग खंडों में बांटा गया है। भौतिक भूगोल: भू-आकृति विज्ञान, जलवायु विज्ञान, समुद्र विज्ञान, भूमि, पारिस्थितिकी तंत्र, खाद्य श्रृंखला। विश्व भूगोल: प्रमुख विकसित और विकासशील देशों के क्षेत्रीय भूगोल, प्रमुख प्राकृतिक क्षेत्र। मानव भूगोलः मनुष्य और पर्यावरण, वृद्धि और विकास, जनसंख्या, जनजाति, प्रवासन, आर्थिक गतिविधियां कृषि, विनिर्माण, उद्योग, शहरीकरण। भारतीय भूगोल: भारत का भौतिक भूगोल, नदी, जलवायु, भारत की कृषि, प्राकृतिक वनस्पति, जीव, प्रमुख खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय उद्यान।

    कौनसी किताबों से पढ़ें?

    भूगोल विषय में बुनियादी समझ बढ़ाने के लिए 6वीं से 12वीं तक की NCERT किताबों को पढ़ें। मुख्य रुप से 9वीं से 12वीं की किताबों पर फोकस रखें। इसके बाद उम्मीदवार कुछ और किताबें भी पढ़ सकते हैं। इनमें स्कूल एटलस ओरिएंट ब्लैक स्वान, गो चेंग लियोंग की भौतिक और मानव भूगोल और भारतीय भूगोल, सविंद्र सिंह की भौतिक भूगोल और भू-आकृति विज्ञान, माजिद हुसैन की भारत का भूगोल और मानव भूगोल और रुपा प्रकाशक की भौतिक भूगोल शामिल हैं।

    किन टॉपिकों पर करें फोकस?

    भारतीय भूगोल में प्रमुख स्थान, हिमालय का भूगर्भीय गठन, मिट्टी, जलवायु परिवर्तन, प्रमुख बांध, परियोजनाएं, बायोस्फीयर रिजर्व, अंतरदेशीय जलमार्ग, औद्योगिक नीति, भारत की कृषि प्रणाली, पशुपालन, प्रायद्वीपीय पठार, नदी दर्रे, जलविद्युत परियोजनाएं, मानसून आदि पढ़ें। विश्व भूगोल में पृथ्वी की उत्पत्ति, आंतरिक भाग चट्टानें, वलित और भ्रंश ज्वालामुखी, भूकंप, हिमनदी, वायुमंडल की सरंचना, तापमान, दबाव बेल्ट, पवन प्रणाली, बादल और वर्षा के प्रकार, चक्रवात और विरोधी चक्रवात महासागरीय राहत, एल नीनो, ला नीनो, पर्यावरण तंत्र आदि जरूर पढें।

    करेंट अफेयर्स से जोड़ कर पढ़ें टॉपिक

    भूगोल में अधिकतर सवाल करेंट अफेयर्स से जोड़ कर पूछे जाते हैं। उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे प्रतिदिन अखबार पढ़ें। प्रमुख टॉपिकों के संक्षिप्त नोट्स बना लें। अखबार में जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट की खबरें पढ़ें। इन आपदाओं के कारण और निवारण को नोट कर लें। राष्ट्रीय उद्यान, राष्ट्रीय मार्ग, नदी, नदी प्रदूषण की खबरें पढें। छात्र भूगोल की तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स मैग्जीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    मानचित्रों का अभ्यास करें

    मानचित्र भूगोल का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। UPSC की परीक्षा में मानचित्र से कई सवाल प्रश्न प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से पूछे जाते हैं। परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए भारत और विश्व के मानचित्रों का गहन ज्ञान जरूरी है। मानचित्रों की सहायतों से नदियां और उनकी सहायक नदियां, राष्ट्रीय उद्यान, ग्लेशियर, प्राकृतिक वनस्पति और खनीज, मिट्टी, वर्षा, पर्वत श्रंखलाएं और दर्रे, घाट, द्वीप समूह, पड़ोसी देश, राज्य और रेखाएं, प्रमुख महासागर, प्रमुख जलमार्ग आदि याद करें।

    मॉक टेस्ट का अभ्यास करें

    भूगोल की तैयारी करते समय पिछले साल के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करें। प्रमुख टॉपिकों को पढ़ने के बाद मॉक टेस्ट का अभ्यास करें। इससे परीक्षा पैटर्न और कमजोर क्षेत्रों के बारे में पता चल सकेगा। महत्वपूर्ण चीज़ों को याद करने के लिए फ्लैश कार्ड बनाएं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC की परीक्षा में पूछे जाते हैं विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े सवाल, ऐसे करें तैयारी परीक्षा तैयारी
    UPSC IES क्या है? जानिए परीक्षा पैटर्न और तैयारी के टिप्स इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा
    UPSC: प्रारंभिक परीक्षा के लिए अर्थशास्त्र की तैयारी कैसे करें? परीक्षा तैयारी
    UPSC की तैयारी में NCERT किताबें हैं जरूरी, पढ़ते समय बिल्कुल न करें ये गलतियां परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    लोक प्रशासन विषय से कर रहे UGC NET की तैयारी? सफलता के लिए अपनाएं ये टिप्स विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    RBI ग्रेड B प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें? जानिए विषयवार तैयारी के टिप्स भारतीय रिजर्व बैंक
    UGC NET: इतिहास विषय से इस परीक्षा की तैयारी कैसे करें? UGC नेट
    पढ़ाई में नहीं लगता मन तो ऐसे लाएं निरंतरता, लक्ष्य प्राप्त करने में मिलेगी मदद टिप्स

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023