Page Loader
इंजीनियरिंग के बाद MBA करने के हैं कई फायदे
इंजीनियरिंग के बाद MBA करने के हैं कई फायदे (तस्वीरः फ्रीपिक)

इंजीनियरिंग के बाद MBA करने के हैं कई फायदे

लेखन राशि
Aug 16, 2023
09:26 am

क्या है खबर?

अगर आप BTech करने के बाद स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करना चाहते हैं तो मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इंजीनियरिंग से तकनीकी ज्ञान और MBA से प्रबंधन कौशल मिलता है। इन दोनों के संयोजन के बाद कम समय में करियर में सफलता पाई जा सकती है। ऐसे में इंजीनियरिंग के बाद MBA करने वालों की बहुत अधिक मांग है। आइए जानते हैं इंजीनियरिंग के बाद MBA करने के क्या-क्या फायदे हैं।

करियर

करियर वृद्धि की अधिक संभावनाएं

इंजीनियरिंग में स्नातक के बाद MBA करने से करियर वृद्धि की अधिक संभावनाएं हैं। तकनीकी ज्ञान और प्रबंधन कौशल प्राप्त कर चुके उम्मीदवारों को करियर में आगे बढ़ने के लिए कई सारे विकल्प मिलते हैं। तकनीकी कौशल बढ़ने से नौकरी मिलने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। तकनीकी कौशल, वैचारिक कौशल, व्याख्यात्मक कौशल जैसे कौशलों से किसी भी बड़ी कंपनी में अच्छी नौकरी मिल सकती है। कौशल विकास होने के बाद वेतन भी अधिक मिलता है।

प्रबंधकीय

प्रबंधकीय कौशल विकसित होगा

MBA कोर्स के दौरान प्रबंधकीय कौशल के साथ व्यक्तित्व विकास भी होता है। MBA में परेशानियों से सुलझना, प्रबंधन कौशल, संचार कौशल आदि हासिल करते है। ये आपके करियर में बहुत काम आता है। रणनीति रूप से सोचने, जटिल समस्याओं को हल करने और सूचित निर्णय लेने की आप टीम का नेतृत्व भी कर सकेंगे। इसके साथ ही संचार कौशल सुधरने से आप एक सफल वक्ता भी बनते हैं। इससे करियर में तेजी से आगे बढ़ सकेंगे।

वेतन

शानदार वेतन के साथ मिलेगा उच्च पद

MBA करने वाले इंजीनियरों को बहुत अच्छा सालाना वेतन मिलता है। MBA के दौरान प्रबंधन कौशल सीखने से वेतन में इजाफा होता है। एक फ्रेशर उम्मीदवारों को 7-8 लाख तक सालाना वेतन मिलता है। अनुभव बढ़ने के साथ वेतन लाखों में हो जाता है। उम्मीदवार बड़ी कंपनियों में फाइनेंशियल एनालिस्ट, मानव संसाधन प्रबंधक, ऑपरेशन मैनेजर, IT मैनेजर या कंसल्टेंट, सीनियर प्रोडक्ट प्रबंधक, व्यापार विश्लेषक, डाटा प्रोसेसिंग प्रबंधक, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी जैसे पदों पर नौकरी कर सकते हैं।

उद्यमी

उद्यमी बनने का मौका

इंजीनियरिंग के बाद MBA करके उद्यमी बनने का भी मौका मिल सकता है। MBA डिग्री प्राप्त कर उम्मीदवार व्यापार चलाने के लिए आवश्यक सभी पहलुओं जैसे वित्तीय प्रबंधक, योजना बनाना, संगठनकारी और योजना को लागू करने के तरीके सीख लेते हैं। इन सभी कौशल की सहायता से उम्मीदवार व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। हर साल बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट MBA कर रहे हैं ताकि वे अपनी नई योजनाओं से उद्यमी व्यवसायी बन सके।

जानकारी

विदेशों में नौकरी के अवसर

पूरी दुनिया में MBA डिग्री की मान्यता है। इंजीनियरिंग के बाद MBA करने से नौकरियों के अवसर मिलते हैं। विदेशों में नौकरी कर उच्च कंपनियों में ऊंचे पदों पर पहुंच सकते है। अमेरिका में MBA करने वालों को करीब 70 लाख सालाना वेतन मिलता है।