
UPSC IAS साक्षात्कार में पूछे गए ये 7 मुश्किल सवाल, जानें कैसे देें जवाब
क्या है खबर?
UPSC सिविल सेवा परीक्षा जो सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक है, तीन चरणों में आयोजित की जाती है। अभ्यर्थियों को प्रीलिम, मेन, और व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार को पास करना होता है।
साक्षात्कार पूरे 275 अंक का होता है। इसमें कुछ मुश्किल प्रश्नों का भी सामना करना पड़ सकता है जो उम्मीदवारों के ज्ञान, मानसिक क्षमता, तर्क क्षमता व कई अन्य चीजों का परीक्षण करते हैं।
हमने यहां साक्षात्कार में पूछे गए सात सबसे कठिन प्रश्न दिए हैं।
पहला प्रश्न
पहले क्या आया, विज्ञान या प्रौद्योगिकी?
यह 2014 UPSC साक्षात्कार में पूछे गए प्रश्नों में से एक प्रश्न है। प्रश्न में 'विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Technology) के बीच अंतर और कौन पहले आया?' ये पूछा गया था।
अगर सीधे शब्दों में कहें तो प्रौद्योगिकी विज्ञान का उपयोग है। कुछ ने बहस की कि विज्ञान पहले आया, अन्य लोग प्रौद्योगिकी पर बहस कर रहे थे और कुछ कह रहे थे कि दोनों साथ में ही आए हैं। हालांकि, साक्षात्कारकर्ता ने जवाब दिया कि विज्ञान पहले आया था।
दूसरा प्रश्न
जब पहिये का आविष्कार किया गया तो क्या हुआ?
यह प्रश्न आपको आसान लग सकता है, लेकिन ये काफी मुश्किल साबित हो सकता है। IAS साक्षात्कार में एक साक्षात्कारकर्ता ने पूछा कि 'जब पहिये का आविष्कार किया गया तो क्या हुआ?'
उम्मीदवार ने उत्तर दिया और कहा कि इस आविष्कार ने revolution (क्रांति) ला दी।
इसके बाद साक्षात्कारकर्ता ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसके बाद पहिये ने अपना मूल कार्य revolution (चक्कर लगाना) किया और इस आविष्कार ने revolution (क्रांति) ला दी।
तीसरा प्रश्न
सामान्य ज्ञान का उपयोग करके कुछ प्रश्नों का उत्तर देना है आसान
आपको बता दें कि तीसरा सवाल यह है कि 'यदि लाल ईंटों से लाल घर, गुलाबी ईटों से गुलाबी घर, नीली ईटों से नीला घर और काली ईटों से काला घर बना है, तो ग्रीन हाउस किससे बनेगा?'
इस प्रश्न का उत्तर हैै 'ग्लास'। जी हां, ग्रीन हाउस हरी ईटों से नहीं बल्कि कांच से बनेगा।
साक्षात्कारकर्ता उम्मीदवारों को परखने के लिए भ्रमित कर सकते हैं, लेकिन उम्मीदवार अपने सामान्य ज्ञान का उपयोग कर सही जवाब दे सकते हैं।
जानकारी
UPSC में किस पैटर्न से होता है चयन
UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE), जिसे IAS परीक्षा भी कहा जाता है, सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है और सब इसकी चयन प्रक्रिया जानना चाहते हैं। यहां हमने UPSC परीक्षा के सभी चरणों के बारे में बताया है। जानने के लिए यहां क्लिक करें।
चौथा प्रश्न
मानसिक सतर्कता जांचने के लिए पूछे जाते हैं ये प्रश्न
UPSC में ये प्रश्न भी पूछा गया कि 'एक क्षेत्र में, एक किसान के पास चार घास के ढेर और दूसरे मैदान में पाँच घास के ढेर हैं। यदि वह किसान मैदान के केंद्र में सभी ढेरों को जोड़ता है, तो उसके पास कितने घास के ढेर होंगे?'
उत्तर होगा, सभी घास के ढेर जोड़ने के बाद, उसके पास केवल एक ढेर होगा। ऐसे प्रश्नों के लिए विवरण या गणना में शामिल न हों बस प्रश्न को ठीक से समझें।
पांचवा प्रश्न
विचार प्रक्रिया को समझने के लिए होते हैं ऐसे प्रश्न
अगला सवाल है कि 'एक हत्यारे को मौत का दंड दिया जाता है और उसे तीन कमरों के बीच चयन करना होता है। पहला कमरा आग से भरा है, दूसरा कमरा गोलियों सहित बंदूकों और हत्यारों से भरा है व तीसरा कमरा शेरों से भरा है, जिन्होंने पिछले तीन सालों से कुछ नहीं खाया है। कौन सा कमरा उसके लिए सबसे सुरक्षित रहेगा?'
इसका उत्तर तीसरा कमरा है, क्योंकि भूख के कारण तीन साल में शेर मर चुके होंगे।
छठवां व सातवां प्रश्न
अलग नजरिए से सोच कर दें उत्तर
कुछ प्रश्न अस्पष्ट या भ्रमित करने वाले होते हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को उत्तर देने के लिए एक अलग नजरिए से (Out-of-the-box) सोचना चाहिए। जैसे कि 'वर्ष 1919 में क्या खत्म हुआ? जिसका उत्तर वर्ष 1918 है।'
एक क्लर्क, कसाई की दुकान में खड़ा है, वह 5 फीट 10 इंच लंबा है और 13 नंबर के जूते पहनता है, वह वहां किसका वजन तोल रहा है? इसका उत्तर है कि वह मांस का वजन तोल रहा है।'
इसलिए सोचकर उत्तर दें।