NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / RAW एजेंट कैसे बनें? जानें आवश्यक योग्यता, चयन प्रक्रिया व अन्य सुविधाएं
    अगली खबर
    RAW एजेंट कैसे बनें? जानें आवश्यक योग्यता, चयन प्रक्रिया व अन्य सुविधाएं

    RAW एजेंट कैसे बनें? जानें आवश्यक योग्यता, चयन प्रक्रिया व अन्य सुविधाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    Dec 11, 2018
    05:09 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप उन लोगों में से हैं जो देश के लिए मर मिटने को तैयार हैं तो आप एक RAW एजेंट के रूप में काम कर सकते हैं।

    जी हां अगर सच में अपका सपना है कि आप देश की सेवा करें और उसके लिए कुछ करें तो हम आपको सलाह देगें कि आप RAW एजेंट के तौर पर कार्य कर सकते हैं।

    आज हम अपने इस लेख में बताने वाले हैं कि आप कैसे RAW एजेंट बन सकते हैं।

    RAW एजेंट

    कौन होते हैं RAW एजेंट?

    RAW का फुल फ़ॉर्म अनुसंधान (रिसर्च) और विश्लेषण (एनालिसिस) विंग है। हर देश की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए ख़ुफ़िया एजेंसी होती हैं, जो देश की गुप्त जानकारी को देश के बाहर जाने से रोकती हैं। साथ ही देश में होने वाले हमले का पहले ही अंदाजा लगा लेती हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत की भी एक ख़ुफ़िया एजेंसी है, जिसे RAW के नाम से जानते हैं। यह सतर्कता से देश की सुरक्षा करती है।

    प्रक्रिया

    कैसे बनें RAW एजेंट?

    RAW एजेंट के लिए सीधी भर्ती परीक्षा नहीं होती है। आपको सबसे पहले रक्षा क्षेत्र या भारतीय सिविल सेवा विभाग में भर्ती होना होगा।

    जब इन विभागों में अच्छा अनुभव प्राप्त हो जाता है तब आपको एक इंटरव्यू देना होगा। अगर आप इस इंटरव्यू में सफल होते हैं तो आप RAW में शामिल होने के पात्र होंगे।

    सिविल सेवा विभाग या पुलिस विभाग में कार्य कर रहे कर्मचारियों का चयन उनके कार्य और बुद्धिमत्ता के आधार पर होता है।

    योग्यता

    क्या होनी चाहिए RAW के लिए योग्यता

    RAW में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी भारतीय होना चाहिए। उसके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक/स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए | साथ ही उसकी आयु 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आवेदक को अविवाहित होना चाहिए।

    आपके ऊपर किसी भी प्रकार का आपराधिक रिकॉर्ड न हो, अगर है तो आवेदन निरस्त होने की संभावना होती है। भर्ती से पहले आवेदकों का ड्रग परीक्षण होता है, इसलिए मादक पदार्थों की आदत नहीं होनी चाहिए।

    नियुक्त

    मुख्य रूप से इनको किया जाता है नियुक्त

    जो उम्मीदवार राष्ट्रीय स्तर की सेवा में हों और मुख्य रूप से रक्षा और सुरक्षा के दौरान और अधिकांश समय IPS अधिकारियों, CID अधिकारियों, केंद्रीय खुफिया अधिकारी, भारतीय आतंकरोधी दस्ते के प्रमुख- IMA, INA, AFA हों उन्हें RAW इंडिया एजेंट और इंटेलिजेंस ऑफिसर के पद पर विदेश/भारत में काम करने के लिए एक गुप्त एजेंट के रूप में नियुक्त किया जाता है।

    वर्तमान में सीधे स्नातक स्तर से भी RAW के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जा रहा है।

    जानकारी

    भारतीय सेना और नौसेना में ऐसे हों भर्ती

    अगर आप किसी और तरह से भी भारत की सेवा करना चाहते हैं तो आप भारतीय सेना और नौसेना में भर्ती हो सकते हैं। भारतीय सेना में भर्ती के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें। नौसेना के लिए यहां क्लिक करें।

    स्नातक

    स्नातक के साथ हों ये गुण

    यदि आपने स्नातक किया है तो बता दें कि आपके पास कुछ विशेष गुण कंप्यूटर हैकिंग, विशेष कार्य कौशल होनें आवश्यक है। इंटरनेट में गति और अनस्टारिंग आदि में आपको निपुणता प्राप्त होनी चाहिए।

    जो ऐसे स्नातक करते हैं उनको आसानी से RAW विभाग में जगह मिल सकती है। जब आप RAW विभाग में शामिल हो जाते हैं तो उसके बाद आप किसी भी सीक्रेट ऑपरेशन के लिए काम कर सकते हैं। RAW एजेंट को अधिकतम वेतन मिलता है।

    जानकारी

    इन दस्तावेज़ों को दिखाना होगा

    आप जो भी जानकारी देते हैं, उसकी दोबारा जांच की जाती है और आपको प्रमाण दिखाना होता है। पहचान दस्तावेज, विवाह/साझेदारी दस्तावेज़, रोजगार, शिक्षा और चरित्र के लिए संदर्भ, विधेयक, बैंक, बचत, ऋण और अन्य क्रेडिट विवरण खातों के दस्तावेज़ दिखाने होते हैं।

    एडवासं क्राइटेरिया

    क्या है एडवासं क्राइटेरिया?

    कोई एक विदेशी भाषा सीखें, खासकर अपने शत्रु देश की भाषा को प्राथमिकता दें। खेलें-कूदें और फिट रहें। इससे आपका CV प्रभावशाली होता है।

    ऐसी नौकरी करें जो आपके अनुशासन और प्रतिबद्धता को दिखाए। इससे दिखेगा कि आप लंबे समय तक काम कर सकते हैं, क्योंकि जासूस होना कोई 9 से 5 की नौकरी नहीं है।

    आपके अंदर नेतृत्व क्षमता होनी चाहिए। हम सलाह देंगे कि किसी भी बात को छिपाएं नहीं। छोटी सजा के बारें में भी बता दें।

    आवेदन

    इस तरह से करें आवेदन

    RAW की कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। इसलिए आवेदन करना थोड़ा कठिन है। हालांकि जो नौकरियां उप क्षेत्र अधिकारी, कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार के रूप में विज्ञापित की गई हैं उनको RAW के लिए भर्ती माना जाता है। इसमें नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के जरिए प्रवेश संभव हो सकता है।

    आपको पारिवारिक पृष्ठभूमि, नशीली दवाओं के उपयोग और किसी अन्य व्यसन (उदाहरण- जुआ), मानसिक स्वास्थ्य, वित्त, राजनीतिक दृष्टिकोण, विदेशी देशों की यात्रा के प्रमाण दिखाने और देने होंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    भारत की खबरें

    अंडमान: अनजान समुदाय से मिलने की जिद में मारा गया अमेरिकी पर्यटक, सात लोग गिरफ्तार अमेरिका
    खालिस्तानी समर्थक के साथ सिद्धू की फोटो पर विवाद, अकाली दल ने मांगा इस्तीफा पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान सरकार ने मानी ऋषि कपूर की बात, पुश्तैनी हवेली को लेकर किया बड़ा ऐलान पाकिस्तान समाचार
    महंगाई से राहतः छह महीने बाद कम हुए LPG सिलेंडर के दाम, जानिये नई कीमत रसोई गैस

    शिक्षा

    बच्चों को भारी बस्तों से मिलेगा छुटकारा, लागू होंगे नए नियम मानव संसाधन विकास मंत्रालय
    नौ साल में नहीं हुई बीटेक, कोर्ट ने कहा- देश पर दया करो, इंजीनियरिंग छोड़ दो हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट
    NEET: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, परीक्षा दे सकेंगे 25 साल से ज्यादा उम्र के विद्यार्थी भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    NEET 2019: 05 मई, 2019 को होने वाली परीक्षा के लिए ऐसे करें तैयारी NEET
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025