CBSE Exam 2019: कक्षा 10वीं के लिए विषय अनुसार इस तरह करें तैयारी
क्या है खबर?
CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही तय करता है कि अब आपको आगे कौन सी स्ट्रीम चुननी चाहिए। CBSE 10वीं की परीक्षा ज़्यादा दूर नहीं है।
अगर आप इस साल 10वीं की परीक्षा देने वाले हैं तो अपनी तैयारी और अच्छे से करें। हमने यहां छात्रों को बेहतर योजना बनाने में मदद करने के लिए कुछ विषय-आधारित टिप्स दिए हैं। आइए डालते हैं टिप्स पर एक नज़र।
गणित
ऐसे करें गणित की तैयारी
कई छात्रों को गणित कठिन लगती है; लेकिन आपको बता दें कि यह एक ऐसा विषय भी है, जिसमें आप ज़्यादा अंक पा सकते है।
गणित के लिए एक स्मार्ट दृष्टिकोण, कॉन्सेप्ट की पूरी तरह से समझ और नियमित अभ्यास की आवश्यकता होती है।
छात्रों को समझना चाहिए कि गणित के सूत्रों, कॉन्सेप्ट और सिद्धांतों को कैसे लागू करें। सूत्रों, सिद्धांतों के लिए एक अलग नोटबुक या चार्ट/टेबल तैयार करें। इससे आपको रिवीजन करने में बहुत आसानी होगी।
साइंस
साइंस परीक्षा के लिए कैसे करें तैयारी
कक्षा 10वीं में साइंस का केवल एक पेपर होता है। हम सलाह देंगे कि छात्र फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की अलग-अलग से तैयारी करें।
छात्रों को फिजिक्स की तैयारी के लिए कॉन्सेप्ट को अच्छी तरह से समझना और अभ्यास करना होगा। उन्हें न्यूमेरिकल प्रश्नों और प्रमेय का अभ्यास करना चाहिए, क्योंकि इन पर आधारित कई प्रश्न आते हैं।
छात्र सूत्रों और प्रमेय के अभ्यास के लिए महत्वपूर्ण कदमों के लिए फ़्लैशकार्ड/चार्ट बनाकर नोट तैयार कर सकते हैं।
जानकारी
CBSE बोर्ड केमिस्ट्री के लिए इस तरह करें तैयारी
अगर आपको लगता है कि केमिस्ट्री में आप ज़्यादा कमज़ोर हैं और उसके लिए आपको अलग से अच्छी तरह से तैयारी करनी है। तो आप हमारे द्वारा दी गई कुछ महत्वपूर्ण टिप्स से अपनी तैयारी कर सकते हैं। टिप्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
केमिस्ट्री और बायोलॉजी
केमिस्ट्री और बायोलॉजी के लिए ऐसे तैयार करें
केमिस्ट्री को देखें तो समीकरणों को समझने के लिए, रसायनों के व्यवहार को परिभाषित करने वाले, कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन शास्त्र नियमों को याद रखना महत्वपूर्ण है। न्यूमेरिकल समस्याओं का अभ्यास करना चाहिए। समीकरणों, परिभाषाओं के लिए चार्ट बनाना चाहिए।
जीव विज्ञान के लिए, सभी अध्यायों का पूरी तरह से अध्ययन करने के अलावा, चित्रों का अभ्यास करना और उन्हें सही ढंग से लेबल करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जैविक प्रक्रियाओं और सूत्रों को याद रखने के लिए फ़्लैशकार्ड बनाएं।
सोसल साइंस
सोसल साइंस के लिए अपनाएं ये टिप्स
सोसल साइंस में हिस्ट्री, सिविक्स, जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स शामिल हैं। इसका सेलेबस बहुत बड़ा होता है।
हिस्ट्री के लिए, छात्रों को महत्वपूर्ण तिथियों और घटनाओं के लिए चार्ट/नोट तैयार करने चाहिए। सिविक्स के लिए, छात्रों को अध्यायों को सही ढंग से याद रखना चाहिए। इकोनॉमिक्स के लिए, आर्थिक शर्तों और सीखने की परिभाषाओं को समझना आवश्यक है।
जियोग्राफी को पूरी तरह समझने की आवश्यकता है। छात्रों को उच्च स्कोर करने के लिए मानचित्र प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए।