Page Loader
महिला अध्ययन विषय से ऐसे करें UGC NET की तैयारी, बढ़ जाएगी सफलता की संभावना
महिला अध्ययन से UGC NET की तैयारी (तस्वीरः अंस्फ्लैश)

महिला अध्ययन विषय से ऐसे करें UGC NET की तैयारी, बढ़ जाएगी सफलता की संभावना

लेखन राशि
Apr 21, 2023
07:00 am

क्या है खबर?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) का आयोजन साल में 2 बार होता है। महिला अध्ययन एक ऐसा विषय है जो UGC NET में उपलब्ध है। इसे नारीवादी अध्ययन के रूप में भी जाना जाता है। यह विषय महिलाओं के दृष्टिकोण से राजनीति, इतिहास और समाज की पढ़ाई करने का अवसर देता है। आइए UGC NET के लिए महिला अध्ययन विषय का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स जानते हैं।

पाठ्यक्रम

महिला अध्ययन विषय का पाठ्यक्रम क्या है?

UGC NET के लिए महिला अध्ययन विषय के पाठ्यक्रम को कुल 10 खंड़ों में बांटा गया है। खंड 1- महिला अध्ययन का परिचय खंड 2- नारीवादी चिंतक और सिद्धांत खंड 3- जेंडर और शिक्षा खंड 4- महिलाएं, कार्य और रोजगार खंड 5- महिलाएं और उद्यमिता खंड 6- महिलाएं और स्वास्थ्य खंड 7- महिला सशक्तिकरण और विकास खंड 8- महिलाओं से संबंधिक कानून और सुशासन खंड 9- जेंडर और मीडिया खंड 10- नारीवादी शोध और प्रविधि

टॉपिक

किन विषयों पर रखें फोकस?

महिला अध्ययन विषय से UGC NET की तैयारी करते समय पाठ्यक्रम में दिए गए प्रत्येक खंड को पढ़ें। जेंडर अध्ययन की मूल अवधारणाएं, महिला आंदोलन, महिलाओं के लिए समितियां और आयोग, महिला शिक्षा और कौशल विकास, नई आर्थिक नीति का महिलाओं पर प्रभाव, महिलाओं पर प्रौद्योगिकी का प्रभाव, उद्यमिता की अवधारणाएं, महिला लिंगानुपात, राष्ट्रीय स्वास्थ्य और जनसंख्या, महिला संगठन, सूचकांक, व्यक्तिगत कानून, महिला अपराध, डिजिटल मीडिया, केस स्टडी आदि विषयों पर ज्यादा फोकस करें।

किताब

किन किताबों का इस्तेमाल करें?

परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवार नेहा गोयल की UGC NET JRF महिला अध्ययन, डॉक्टर जूही गुप्ता और डॉक्टर शाह आलम की UGC NET महिला अध्ययन पेपर 2 परीक्षा गाइड, डॉक्टर मोहम्मद रिजवान की UGC NET महिला अध्ययन परिचय, अमोल मुरलीधर के महिला अध्ययन उन्नत मैनुअल आदि किताबों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिछले साल के प्रश्नपत्रों के लिए आरपीएच एडिटोरियल बोर्ड की UGC NET JRF महिला अध्ययन पिछले सालों के प्रश्नपत्र किताब भी खरीद सकते हैं।

तैयारी

लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें

महिला अध्ययन विषय का पाठ्यक्रम काफी बड़ा है और इसे पूरा कवर करने में समय लगता है। ऐसे में अभ्यर्थी लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें। अच्छे प्रदर्शन के लिए दैनिक, साप्ताहिक और मासिक लक्ष्य बनाएं और इन्हें पूरा करें। अभ्यर्थी पाठ्यक्रम के प्रत्येक खंड के महत्वपूर्ण खंडों के नोट्स बना लें और इनका बार-बार रिवीजन करें। कठिन अवधारणाओं को लिख-लिख कर याद करें। अपनी तैयारी का आंकलन करने के लिए समय-समय पर मॉक टेस्ट जरूर दें।