Page Loader
हिंदी साहित्य विषय से पास करना चाहते हैं UGC NET? ऐसे करें तैयारी
UGC NET के लिए हिंदी की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

हिंदी साहित्य विषय से पास करना चाहते हैं UGC NET? ऐसे करें तैयारी

लेखन राशि
Mar 31, 2023
10:33 am

क्या है खबर?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) को पास करने के बाद युवाओं को नौकरी और शोध के बेहतर अवसर मिलते हैं। कई छात्र हिंदी साहित्य विषय से परीक्षा की तैयारी करते हैं।। हिंदी साहित्य अच्छा विषय है, लेकिन इसमें व्याकरण और इतिहास संबंधी जानकारियों को बारीकी से याद करना पड़ता है। ऐसे में कई छात्र इस विषय में कठिनाई महसूस करते हैं। आइए हिंदी साहित्य से UGC NET की तैयारी के कुछ खास टिप्स जानते हैं।

पाठ्यक्रम

हिंदी साहित्य का पाठ्यक्रम क्या है?

UGC NET के लिए हिंदी साहित्य के पाठ्यक्रम को अलग-अलग खंड़ों में बांटा गया है। खंड 1- हिंदी भाषा और उसका विकास खंड 2- हिंदी साहित्य का इतिहास, हिंदी साहित्य की गद्य विधाएं खंड 3- साहित्यशास्त्र खंड 4- वैचारिक पृष्ठभूमि खंड 5- हिंदी कविता खंड 6- हिंदी उपन्यास खंड 7- हिंदी कहानी खंड 8- हिंदी नाटक खंड 9- हिंदी निबंध खंड 10- आत्मकथा, जीवनी और अन्य गद्य विधाएं इन सभी खंडों में अलग-अलग टॉपिक दिए गए हैं।

याद

किन टॉपिकों पर ज्यादा ध्यान दें?

हिंदी साहित्य में व्याकरण, हिंदी के इतिहास के बारे में अच्छे से पढ़ें। इसके अलावा हिंदी में कविता, कहानी, निबंध, उपन्यास के लेखकों की क्रमवार सूची तैयार कर लें। इनका बार-बार रिवीजन करें। प्रमुख लेखकों की कृतियां, नाटकों के मुख्य पात्र, आधुनिक काल के लेखकों के मुख्य कथन, संस्कृत आचार्यों के काव्य ग्रंथ, काव्य परिभाषाओं के श्लोक आदि पर विशेष ध्यान दें। हिंदी की उपभाषाएं, लिपि और प्रमुख साहित्कारों की विद्याओं को भी अच्छे से याद करें।

किताब

हिंदी साहित्य के लिए कौनसी किताबें पढ़ें?

UGC NET के हिंदी साहित्य विषय के लिए उम्मीदवार विश्वसनीय किताबों का ही इस्तेमाल करें। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार ट्रूमैन लेखक मंडल की हिंदी साहित्य, प्रतियोगिता साहित्य की NTA NET हिंदी, अरिहंत की UGC NET हिंदी, दिवाकर पब्लिकेशन की UGC NET हिंदी साहित्य नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तक, गोविंद पाण्डेय की हिंदी और साहित्य का वस्तुनिष्ठ इतिहास, विश्वनाथ त्रिपाठी की हिंदी साहित्य का सरल इतिहास, डॉक्टर भागीरथ मिश्र की काव्यशास्त्र पुस्तक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रणनीति

अच्छी रणनीति बनाएं

हिंदी विषय से परीक्षा पास करने के लिए छात्र अच्छी रणनीति बनाएं। एक अच्छी अध्ययन योजना के बिना आप परीक्षा पास नहीं कर सकते। हिंदी के प्रत्येक खंड को अच्छी तरह पढ़ें। प्रत्येक खंड को पढ़ने के लिए समय निर्धारित करें। किसी खंड को बहुत अच्छे से पढ़ लिया और किसी को बिल्कुल नहीं पढ़ा, ऐसी गलती न करें। हर खंड को पढ़ते समय महत्वपूर्ण जानकारियों के संक्षिप्त नोट्स बना लें। तैयारी के दौरान जानकारियों को बार-बार संशोधित करते रहें।

प्रश्नपत्र

पिछले साल के प्रश्नपत्र देखें

हिंदी साहित्य पढ़ रहे उम्मीदवार UGC NET के पिछले साल के प्रश्नपत्र जरूर देखें। पिछले प्रश्नपत्रों में पूछे गए सवालों का गहराई से विश्लेषण करें। परीक्षा में कई सवाल और विकल्प दोहराएं जाते हैं, इन सवालों को नोट कर लें। अब इनसे संबंधित हर जानकारियों को याद करें। पिछले साल के प्रश्नपत्र को निर्धारित समय में हल करें। प्रश्नपत्र हल करते समय अपने मजबूत क्षेत्र और कमजोर क्षेत्र की पहचान करें और उसी के अनुसार अध्ययन करें।