NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / NTPC ने महिला कर्मचारियों की भर्ती के लिए लॉन्च किया विशेष अभियान
    NTPC ने महिला कर्मचारियों की भर्ती के लिए लॉन्च किया विशेष अभियान
    करियर

    NTPC ने महिला कर्मचारियों की भर्ती के लिए लॉन्च किया विशेष अभियान

    लेखन मोना दीक्षित
    March 08, 2021 | 02:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    NTPC ने महिला कर्मचारियों की भर्ती के लिए लॉन्च किया विशेष अभियान

    आज यानी 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी राष्ट्रीय तापविद्युत निगम (NTPC) लिमिटेड ने महिलाओं के लिए एक खास भर्ती अभियान लॉन्च किया है। इसके तहत NTPC केवल महिलाओं की भर्ती करेगी। खबर एजेंसी PTI के अनुसार इस अभियान के जरिये कंपनी देशभर में बने अपने संचालन केंद्रों के लिए एक्जीक्यूटिव की भर्ती करेगी।

    क्यों लॉन्च किया यह अभियान?

    NTPC द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार कंपनी ने अपने महिला स्टाफ को बढ़ाने और लैंगिक अनुपात में सुधार करने के लिए यह विशेष महिला भर्ती अभियान लॉन्च किया है। बता दें कि कंपनी ने महिला कर्मचारियों के लिए भर्ती के समय आवेदन करने के लिए दी जाने वाले आवेदन शुल्क माफ करने समेत कई अहम पहलें शुरू की हैं ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आसानी से आवेदन करें और भर्ती की ओर आकर्षित हो सकें।

    कंपनी महिला कर्मचारियों को देती है ये सुविधाएं

    इसके अलावा महिलाओं की भर्ती को प्रोत्साहन देने के लिए कंपनी चाइल्ड केयर लीव जैसी पे, मेटरनिटी लीव और सब्बैटिकल लीव नीतियों का पालन करती है। इतना ही नहीं, बच्चे को गोद लेने और सरोगेसी के माध्यम से बच्चे को जन्म देने आदि के लिए भी कंपनी की विशेष चाइल्ड केयर लीव नीति भी है। इसके साथ ही कंपनी महिलाओं को विशेष सुविधाएं भी जैसे कि बच्चों की देखभाल के लिए जरूरी सुविधाएं आदि भी देती हैं।

    कंपनी देती है ये अन्य सुविधाएं

    ऊपर बताई गईं सभी सुविधाओं के अलावा NTPC अपनी महिला कर्मचारियों के लिए स्पेशल काउंसलिंग सेशन भी चलाती है। इसके साथ-साथ ही कंपनी ने महिला कर्मचारियों की नेतृत्व और प्रबंधकीय क्षमता को विकसित और बढ़ाने के लिए भी पहल की है। NTPC द्वारा महिला कर्मचारियों को दी जाने वाली इन सभी सुविधाओं से न सिर्फ उन्हें नौकरी करने में आसानी होगी बल्कि कई महिलाओं को नौकरी करने के लिए इससे प्रोत्साहन भी मिलेगा।

    ONGC भी महिला कर्मचारियों की कर रही अधिक भर्ती

    NTPC के अलावा तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) लिमिटेड भी महिला कर्माचारियों की भर्ती पर ध्यान दे रही है। बता दें कि ONGC द्वारा की जाने वाली नियुक्तियों के हर बैच में लगभग 100 महिलाओं की नियुक्ति हार्ड कोर टेक्निकल स्ट्रीम में हो रही है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने अपने अंतिम पांच भर्ती अभियान में लगभग 500 महिलाओं को नियुक्त किया है। इनमें से 80 प्रतिशत महिलाएं ड्रिलिंग, प्रोडक्शन, जियोलॉजी और जियोफिजिक्स आदि टेक्निकल स्ट्रीम में हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    NTPC लिमिटेड
    ONGC
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    भारत की खबरें

    स्क्रैपेज पॉलिसी: पुराना वाहन नष्ट कर नया खरीदने वालों को मिलेगी 5% की छूट- गडकरी नितिन गडकरी
    ईरान ने करवाया था दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर बम धमाका- रिपोर्ट ईरान
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,599 नए मरीज, महाराष्ट्र में 11,000 से अधिक मामले महाराष्ट्र
    कारों में पैसेंजर सीट के लिए भी अनिवार्य हुआ एयरबैग, कैसे करता है यात्रियों की सुरक्षा? ऑटोमोबाइल

    NTPC लिमिटेड

    NTPC में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 800 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन इंजीनियरिंग
    चीन सीमा पर हरित हाइड्रोजन आधारित बिजली संयंत्र लगाएगी सेना, NTPC के साथ हुआ समझौता भारतीय सेना

    ONGC

    ONGC में चार हजार से अधिक अप्रेंटिस के पदों पर बिना परीक्षा हो रही भर्ती शिक्षा
    असम: कई दिनों तक गैस के रिसाव के बाद तेल के कुंए में लगी भीषण आग असम
    ONGC Recruitment: GATE 2020 के जरिए होगी इन पदों पर भर्ती शिक्षा
    मुंबईः ONGC प्लांट में लगी आग पर पाया गया काबू, 5 की मौत, 8 घायल मुंबई

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    आंदोलन में शामिल होने पंजाब से दिल्ली आएंगी लगभग 40,000 महिलाएं- किसान संगठन दिल्ली
    जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी नीतीश कुमार
    मिलिए उन सात महिलाओं से जिन्होंने महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स संभाले मध्य प्रदेश
    #NewsBytesExclusive: ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी से खास बातचीत #NewsBytesExclusive
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023