Page Loader
GATE 2021: 5 फरवरी से होगी परीक्षा, पात्रता में मिली छूट, जुड़े दो नए विषय

GATE 2021: 5 फरवरी से होगी परीक्षा, पात्रता में मिली छूट, जुड़े दो नए विषय

Jul 27, 2020
01:25 pm

क्या है खबर?

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT-B) ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE) 2021 केी तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इससे पहले 18 जुलाई को GATE 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लाइव कर दी गई थी। इसके साथ ही IIT बॉम्बे पात्रता में भी छूट दी है और दो विषय भी बढ़ा दिए गए है। इस साल परीक्षा का आयोजन 5, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को कराने का फैसला लिया गया है।

विषय

अब कुल 27 विषयों के लिए होगी परीक्षा

इस साल परीक्षा में कई बड़े परिवर्तन किए गए हैं। इस साल के लिए विज्ञान और इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के साथ-साथ मानविकी के छात्र भी GATE 2021 की परीक्षा दे सकते हैं। दो विषयों में पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग और मानविकी और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं, जिससे कुल विषयों की संख्या 27 हो गई है। पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग और मानविकी और सामाजिक विज्ञान को छोड़कर कुल विषयों की संख्या 27 हो गई है।

पात्रता

पात्रता में मिली छूट

इसके साथ ही IIT बॉम्बे के एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस साल छात्रों को दो विषयों के लिए परीक्षा में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। छात्र अब दो विषयों के लिए परीक्षा दे सकते हैं। इतना ही नहीं छात्रों को इस साल पात्रता में भी छूट दी गई है। अब 10+2+4 पात्रता मापदंड को हटाकर 10+2+3 कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब ग्रेजुएशन के तीसरी साल के छात्र भी परीक्षा दे सकते हैं।

बयान

मानविकी और सामाजिक विज्ञान के क्षेत्रों के लिए हैं खुश- सुभासिस चौधुरी

GATE 2021 समिति की नई पहल की सराहना करते हुए IIT बॉम्बे के निदेशक प्रोफेसर सुभासिस चौधुरी ने कहा कि वे विशेष रूप से मानविकी और सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उन लोगों के लिए नए करियर के अवसरों की उत्पत्ति के लिए खुश हैं, जो इसमें काम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रोफेसर दीपांकर चौधरी, उपेंद्र भंडारकर और मोहम्मद असलम की अगुवाई में बनी कमेटी ने परीक्षा के नियमों में बदलाव किए हैं।

रजिस्ट्रेशन

सितंबर में हो सकते हैं रजिस्ट्रेशन

खबरों के अनुसार GATE 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है। यह परीक्षा इंजीनियरों में स्नातक करने वालों को IITs और NITs सहित देश के प्रमुख शैक्षिक संस्थानों में इंजीनियरिंग और टेक्नॉलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों ME, MTech और PhD में प्रवेश दिलाने के लिए होती है। इतना ही नहीं GATE स्कोर का उपयोग पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSUs) में भर्ती के लिए भी किया जाता है।