NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / अंग्रेजी साहित्य से ऐसे करें UGC NET की तैयारी, जानिए महत्वपूर्ण टॉपिक और किताब
    अगली खबर
    अंग्रेजी साहित्य से ऐसे करें UGC NET की तैयारी, जानिए महत्वपूर्ण टॉपिक और किताब
    अंग्रेजी साहित्य से UGC NET की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

    अंग्रेजी साहित्य से ऐसे करें UGC NET की तैयारी, जानिए महत्वपूर्ण टॉपिक और किताब

    लेखन राशि
    Apr 17, 2023
    05:51 pm

    क्या है खबर?

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में कई विषयों का विकल्प मौजूद है।

    कई छात्र अंग्रेजी साहित्य विषय से परीक्षा की तैयारी करते हैं।

    UGC NET के लिए अंग्रेजी साहित्य का पाठ्यक्रम विस्तृत है।

    इस परीक्षा को पास करने के लिए प्रत्येक विषय की गहराई से समझ विकसित करने के साथ उचित रणनीति का पालन करना जरूरी है।

    आइए जानते हैं अंग्रेजी साहित्य का पाठ्यक्रम, महत्वपूर्ण टॉपिक और किताबें।

    पाठ्यक्रम

    अंग्रेजी साहित्य का पाठ्यक्रम क्या है?

    अंग्रेजी साहित्य के पाठ्यक्रम को 10 खंड़ो में बांटा गया है।

    खंड 1- नाटक

    खंड 2- कविता

    खंड 3- कथा, लघु कथा

    खंड 4- गैर-काल्पनिक गद्य

    खंड 5- भाषा की बुनियादी अवधारणाएं, सिद्धांत और शिक्षाशास्त्र

    खंड 6- भारत में अंग्रेजी का इतिहास, विकास और भविष्य

    खंड 7- सांस्कृतिक अध्ययन

    खंड 8- साहित्यिक आलोचना

    खंड 9- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद साहित्यिक सिद्धांत खंड

    खंड 10- अंग्रेजी में अनुसंधान के तरीके और सामग्री

    किताब

    अंग्रेजी की तैयारी के लिए कौनसी किताबें पढ़ें?

    अंग्रेजी साहित्य के लिए डेविड डाइची की अ क्रिटिकल हिस्ट्री ऑफ इंग्लिश लिटरेचर, सौगत भादुड़ी और सिम्मी मल्होत्रा की लिटरेरी थ्योरी, अरिहंत की UGC NET इंग्लिश लिटरेचर, डॉक्टर विवेकानंद झा की एन ऑब्जेक्टिव एंड एनालिटिकल अप्रोच टू इंग्लिश लिटरेचर फॉर UGC NET, स्टीवन टोटोसी की वर्ल्ड लिटरेचर एंड कम्पेरेटिव कल्चरल स्टडीज जैसी किताब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    अच्छी तैयारी के लिए अभ्यर्थी पाठ्यक्रम के प्रत्येक टॉपिक के बारे में इंटरनेट पर सर्च करें और इसके नोट्स बना लें।

    महत्वपूर्ण टॉपिक

    अंग्रेजी के महत्वपूर्ण टॉपिक क्या है?

    अंग्रेजी के पाठ्यक्रम में प्रत्येक खंड का विस्तृत पाठ्यक्रम नहीं दिया गया है।

    ऐसे में आपको कई सारी चीज़े पढ़नी होगी। अंग्रेजी में शास्त्रीय साहित्य, अंग्रेजी साहित्य का इतिहास अच्छे से पढ़ें।

    महत्वपूर्ण विश्व साहित्य लेखकों और उनके कार्यों के बारे में जानकारी जुटाएं। कविताओं और कवियों को व्यापक रूप से कवर करें।

    अध्ययन के दायरे में विविधता लाएं। भारत में अंग्रेजी के विकास के प्रत्येक पहलुओं को कवर करें।

    पारंपरिक अंग्रेजी साहित्य ग्रंथों के साथ समकालीन साहित्य भी पढ़ें।

    तैयारी

    ऐसे करें तैयारी

    अंग्रेजी की तैयारी के लिए सबसे पहले पिछले साल के प्रश्नपत्रों की जांच करें।

    परीक्षा में कैसे सवाल पूछे जाते हैं, किन टॉपिकों से ज्यादा प्रश्न आ रहे हैं, इसे नोट कर लें।

    उन टॉपिकों को ज्यादा पढ़ें, जिनसे ज्यादा अंक के सवाल आने की संभावना है।

    पिछले साल के प्रश्नपत्रों के साथ मॉक टेस्ट को निर्धारित समय में हल करने का अभ्यास करें।

    पेपर को कम समय में हल करने के लिए अच्छी रणनीति बनाएं और रिवीजन जरूर करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UGC नेट
    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    UGC नेट

    CSIR UGC NET 2021 के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड करियर
    UGC NET के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    UGC ने MPhil और PhD के शोध पत्र जमा करने की अवधि छह महीने बढ़ाई विश्वविद्यालय
    UGC NET 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

    UGC ने दिया सभी कॉलेज-विश्वविद्यालयों को दोबारा खोलने का आदेश, कोविड प्रोटोकॉल्स का करना होगा पालन uUGC
    UGC ने नोटिस जारी कर बताई UGC-NET के नतीजों की संभावित तारीख UGC नेट
    अब घर बैठे करें पढ़ाई, UGC ने 900 कॉलेजों को दी ऑनलाइन डिग्री कोर्स की इजाजत शिक्षा
    कक्षा 12 के नंबरों की बजाय अब प्रवेश परीक्षा के जरिए होगा केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET)

    परीक्षा तैयारी

    UGC NET: इतिहास विषय से इस परीक्षा की तैयारी कैसे करें? UGC नेट
    UPSC: प्रारंभिक परीक्षा के लिए अर्थशास्त्र की तैयारी कैसे करें? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC IES क्या है? जानिए परीक्षा पैटर्न और तैयारी के टिप्स UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    RBI ग्रेड B प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें? जानिए विषयवार तैयारी के टिप्स भारतीय रिजर्व बैंक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025