LOADING...
UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC ने जारी किए सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के नतीजे

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड

लेखन तौसीफ
Mar 18, 2022
02:38 pm

क्या है खबर?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने गुरूवार यानि 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 7 से 16 जनवरी के बीच किया गया था। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की सूची उनके रोल नंबर के साथ प्रकाशित की है। जो उम्मीदवार सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।

चयन

इंटरव्यू के लिए कुल 1,823 उम्मीदवार हुए चयनित

बता दें कि UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अंतिम भर्ती यानि कि इंटरव्यू के लिए कुल 1,823 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। भर्ती का इंटरव्यू अब 5 अप्रैल से नई दिल्ली स्थित आयोग के मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इन उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया हैं। UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी से 16 जनवरी, 2022 तक हुआ था।

आवेदन

मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवार 24 मार्च तक जमा कर दें विस्तृत आवेदन पत्र

UPSC की तरफ से विस्तृत आवेदन पत्र (DAF)-II भी जारी कर दिया गया है। सफल उम्मीदवारों को 24 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट पर इसे जमा करना होगा। इंटरव्यू राउंड के दौरान उम्मीदवारों को सरकार की तरफ से जारी किया गया फोटो पहचान पत्र, दो हालिया पासपोर्ट आकार की फोटो, आयु में छूट के समर्थन में प्रमाण पत्र, यदि लागू हो तो, मैट्रिक प्रमाण पत्र, डिग्री प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज लेकर आयोग के मुख्यालय पहुंचना होगा।

Advertisement

भर्ती

712 पदों पर होगी भर्ती

बता दें, UPSC सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की गई थी और इसके परिणाम 29 अक्टूबर, 2021 को घोषित किए गए थे। UPSC की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 712 पदों पर भर्ती की जाएगी। इटरव्यू में चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं के पदों पर काम करने का मौका मिलेगा।

Advertisement

नतीजे

UPSC वेबसाइट पर जाकर ऐसे देखें नतीजे

सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पर दिखाई दिए 'Written Result - Civil Services (Main) Examination, 2021' लिक पर क्लिक करें। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज आकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। इस पर पीडीएफ फाइल का लिंक मिलेगा जिसे क्लिक कर UPSC मुख्य परीक्षा के नतीजे आपके सामने आ जाएंगे। इस फाइल में उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर लिखे हैं, जिन्होंने मुख्य परीक्षा पास की है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में कुल 11 पेपर होते हैं। पहले चरण (प्रारंभिक) में दो पेपर होते हैं, वहीं दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होती है और नौ पेपर होते हैं। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

Advertisement