NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए किन-किन सेवाओं में भर्ती होती है?
    अगली खबर
    UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए किन-किन सेवाओं में भर्ती होती है?
    देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरी मानी जाने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा कुल तीन सेवाओं को मिला कर बनती है

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए किन-किन सेवाओं में भर्ती होती है?

    लेखन तौसीफ
    Sep 25, 2022
    05:00 pm

    क्या है खबर?

    देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरी मानी जाने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा कुल तीन सेवाओं को मिला कर बनती है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) शामिल हैं।

    इन सेवाओं में भर्ती के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है।

    इस परीक्षा के जरिए इन तीनों सेवाओं के अलावा कई अन्य सेवाओं में भी भर्ती होती है जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

    सिविल सेवा

    सिविल सेवा परीक्षा के जरिए होती है कुल 24 सेवाओं में भर्ती

    UPSC की तरफ से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 24 विभिन्न सिविल सेवाओं के पद भरे जाते हैं।

    हालांकि सिविल सेवा परीक्षा के तहत मुख्य तौर पर तीन प्रकार की सेवाओं के फॉर्म भरे जाते हैं। इनमें अखिल भारतीय सिविल सेवा, ग्रुप A सिविल सेवा और ग्रुप B सिविल सेवा शामिल है।

    आइए अब जानते हैं कि किस सेवा के अंदर किन-किन पदों पर आयोग की तरफ से भर्ती की जाती है।

    अखिल भारतीय

    अखिल भारतीय सिविल सेवा के अंतर्गत किन पदों पर भर्ती होती है?

    जैसा कि आपको बताया गया है कि अखिल भारतीय सिविल सेवा के अंतर्गत तीन प्रमुख पद आते हैं- IAS, IPS और IFS।

    इसमें IAS के तहत तैनात होने पर आपको कानून बनाने से लेकर उन्हें लागू करने और पालन कराने तक का अधिकार होता है।

    IPS के पद पर आपको राज्य पुलिस फोर्स या केंद्र की किसी पुलिस फोर्स में काम करने का अवसर मिलेगा।

    IFS के तौर पर आपका मुख्य काम नेशनल फॉरेस्ट पॉलिसी को अमल में लाना है।

    ग्रुप A

    ग्रुप A सेवा में किन-किन पदों पर होती है भर्ती?

    भारतीय विदेश सेवा (IFS)

    रेलवे सुरक्षा बल (RPF)

    भारतीय सिविल लेखा सेवा (ICAS)

    भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा (ICLS)

    भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS)

    भारतीय रक्षा संपदा सेवा (IDES)

    भारतीय सूचना सेवा (IIS)

    भारतीय आयुध निर्माणी सेवा (IOFS)

    भारतीय संचार वित्त सेवाएं (ICFS)

    भारतीय डाक सेवा (IPOS)

    भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS)

    भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS)

    भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS)

    भारतीय राजस्व सेवा (IRS)

    भारतीय व्यापार सेवा (ITS)

    भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा विभाग (IAAS)

    ग्रुप B

    ग्रुप B सेवा के तहत किन-किन पदों पर होती है भर्ती?

    जिस तरह राज्य सरकारें अपने लोक सेवा आयोग (PSC) के जरिए पदों पर भर्ती करती हैं, उसी प्रकार दिल्ली और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए ये काम UPSC करती है। इसमें शामिल पदों की जानकारी आपको नीचे दी गई है:

    DANICS- दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा

    DANIPS- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली पुलिस सेवा

    पुडुचेरी सिविल सेवा

    पुडुचेरी पुलिस सेवा

    DoPT

    DoPT तय करता है UPSC में पदों की संख्या

    UPSC की तरफ से जारी किए गए 2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार कुल 861 पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल पदों में से अखिल भारतीय सिविल सेवा, ग्रुप A और B सेवा के लिए अलग-अलग पद निर्धारित हैं।

    यह भर्ती काडर मैनेजमेंट विभाग निकालता है जिसके बाद वो इसे कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (DoPT) को भेजता है जो पदों की संख्या तय करता है। इसके बाद UPSC को इसकी जानकारी दी जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IAS अधिकारी
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    सिविल सर्विस

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    IAS अधिकारी

    इन टिप्स को अपनाकर पहले ही प्रयास में पास करें UPSC परीक्षा शिक्षा
    इन 5 वेबसाइटों से प्राप्त करें मुफ्त में UPSC स्टडी मटेरियल शिक्षा
    नियुक्त होने के बाद IAS अधिकारी को मिलते है कौन-कौन से पद, यहाँ से जानें शिक्षा
    UPSC: सामान्य वर्ग को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, बढ़ सकती है आयु सीमा शिक्षा

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    #NewsBytesInterview: दृष्टिबाधित सम्यक जैन ने UPSC में हासिल की सातवीं रैंक, मां ने लिखी थी परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    UPSC: मुस्लिम उम्मीदवारों का पिछले 10 सालों में सबसे खराब प्रदर्शन, मात्र 22 हुए पास भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    UPSC: आखिरी कोशिश में 11 नंबर से चूके रजत, 10 साल से कर रहे थे तैयारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    रिंकू सिंह: घोटाला उजागर करने के लिए मारी गई थीं गोलियां, अब क्लीयर किया UPSC परीक्षा परिणाम

    सिविल सर्विस

    UPSC 2022: सिविल सेवा परीक्षा में बढ़ाए गए 150 पद, अब 1,011 पदों पर होगी भर्ती IAS अधिकारी
    राजस्थान हाई कोर्ट ने सिविल सेवा प्री-परीक्षा के नतीजे किए रद्द, मुख्य परीक्षा पर लटकी तलवार राजस्थान
    सुप्रीम कोर्ट पहुंचे UPSC उम्मीदवार, सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में मांगा एक और मौका UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC: प्रारंभिक परीक्षा में एक महीना शेष, इन आसान टिप्स से पूरी करें तैयारी रोजगार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025