NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC सामान्य अध्ययन पेपर 3 के लिए ऐसे करें पर्यावरण की तैयारी
    अगली खबर
    UPSC सामान्य अध्ययन पेपर 3 के लिए ऐसे करें पर्यावरण की तैयारी
    UPSC GS 3 की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC सामान्य अध्ययन पेपर 3 के लिए ऐसे करें पर्यावरण की तैयारी

    लेखन राशि
    Apr 16, 2023
    10:34 am

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन पेपर 3 महत्वपूर्ण खंड है।

    सामान्य अध्ययन पेपर 3 के पाठ्यक्रम में अर्थशास्त्र, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव विविधता और पर्यावरण, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन जैसे विषय शामिल हैं।

    मुख्य परीक्षा में पर्यावरण और जैव विविधता से कई सवाल पूछे जाते हैं।

    इस खंड में कम मेहनत से ज्यादा अंक हासिल किए जा सकते हैं।

    आइए जानते हैं पेपर 3 के लिए पर्यावरण की तैयारी कैसे करें।

    पर्यावरण 

    पर्यावरण में क्या-क्या पढ़ना होगा?

    मुख्य परीक्षा के लिए पर्यावरण सरंक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और गिरावट, पर्यावरणीय प्रभाव, पारिस्थितिकी के घटक, पारिस्थितिकी तंत्र परिभाषाएं, जैविक- अजैविक कारक, विभिन्न चक्र, ग्रीनहाउस गैसों का प्रभाव, पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था में परिवर्तन आदि टॉपिक पढ़ना होगा।

    इसके अलावा भूमि क्षरण, प्रजातियों का विलुप्तीकरण और इसके परिणाम, बायोस्फीयर कार्यप्रणाली, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ई-कचरा प्रबंधन, बायोमेडिकल वेस्ट, खतरनाक अपशिष्ट, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण पर कृषि का प्रभाव, कृषि के तरीके, हरित-सफेद क्रांति, खनन, परमाणु दुर्घटनाएं समेत कई टॉपिकों को कवर करना होगा।

    किताब

    पर्यावरण के लिए पढ़ें ये किताबें

    पर्यावरण की तैयारी के लिए कक्षा 6 से कक्षा 11 तक भूगोल और पर्यावरण की NCERT किताब पढ़ें। कक्षा 12 की जीव विज्ञान की किताब पढ़ें।

    इसके बाद शंकर IAS की पर्यावरण और माजिद हुसैन की पर्यावरण और पारिस्थितिकी किताब पढ़ें।

    उम्मीदवार प्रतियोगिता दर्पण की पर्यावरण, पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन, अरिहंत की पर्यावरण और पारिस्थितिकी, आर राजगोपालन की पर्यावरण अध्ययन, बीबी सिंह की पर्यावरण विज्ञान, दृष्टि, ओनली IAS की पर्यावरण मैगजीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    करेंट अफेयर्स

    पर्यावरण के टॉपिकों को करेंट अफेयर्स से जोड़कर पढ़ें

    UPSC परीक्षा पास करने के लिए पर्यावरण को करेंट अफेयर्स से जोड़ कर पढ़ें। उम्मीदवार प्रतिदिन अखबार पढ़ें।

    पर्यावरण के संबंध में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पहल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। यूएनएफसीसी और यूएन समेत अन्य संगठनों के महत्वपूर्ण कदम, पर्यावरण के महत्वपूर्ण मिशन (सौर मिशन, पारिस्थितिक तंत्र को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय मिशन) आदि पढ़ें।

    इसके अलावा राष्ट्रीय उद्यान, राष्ट्रीय अभ्यारण, प्रमुख जीव, विलुप्त हो रही जीव प्रजातियों के बारे में जानकारी हासिल करें।

    तैयारी

    मॉक टेस्ट हल करें

    मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले साल के प्रश्नपत्रों का अवलोकन करना बेहद जरूरी है।

    उम्मीदवार प्रश्नपत्रों में पूछे गए पर्यावरण के प्रश्नों को नोट कर लें और प्रश्नों के उत्तर लिखने का अभ्यास करें।

    उत्तर हमेशा प्वाइंट्स में लिखें। अच्छे नंबर लाने के लिए पर्यावरण के डायग्राम बनाएं।

    उत्तर लेखन मजबूत करने के लिए मॉक टेस्ट हल करें। इससे समय प्रबंधन में मदद मिलेगी।

    पर्यावरण के महत्वपूर्ण तथ्यों को नोट्स बनाएं और इनका रिवीजन करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    टी-20 क्रिकेट में सिर्फ एक बार सभी 11 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी, जानिए मैच की कहानी  टी-20 क्रिकेट
    शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 644 अंक टूटा शेयर बाजार समाचार
    अमेरिका में मारे गए इजरायली दूतावास के कर्मचारी करने वाले थे सगाई, खरीदी थी अंगूठी अमेरिका
    अथिया शेट्टी ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी कुछ फिल्में करने के बाद छोड़ा बॉलीवुड  अथिया शेट्टी

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC परीक्षा पास करना चाहते हैं? जानिए तैयारी शुरू करने का सही समय परीक्षा
    UPSC सिविल सेवा परीक्षा में नहीं मिलेगा अतिरिक्त मौका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका सिविल सर्विस
    UPSC की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए काफी है एक साल, अपनाएं ये टिप्स परीक्षा तैयारी
    UPSC ने EPFO और श्रम मंत्रालय में 577 पदों पर निकाली भर्ती, 25 फरवरी से आवेदन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

    परीक्षा तैयारी

    पढ़ाई में नहीं लगता मन तो ऐसे लाएं निरंतरता, लक्ष्य प्राप्त करने में मिलेगी मदद टिप्स
    UGC NET: इतिहास विषय से इस परीक्षा की तैयारी कैसे करें? UGC नेट
    UPSC: प्रारंभिक परीक्षा के लिए अर्थशास्त्र की तैयारी कैसे करें? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC IES क्या है? जानिए परीक्षा पैटर्न और तैयारी के टिप्स UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025