Page Loader
JEE Main 2019: यहां से जानें कैसा है परीक्षा पैटर्न और तैयारी के लिए टिप्स

JEE Main 2019: यहां से जानें कैसा है परीक्षा पैटर्न और तैयारी के लिए टिप्स

Dec 04, 2018
05:44 pm

क्या है खबर?

अगर आप भी जनवरी 2019 में होने वाली JEE Main परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आज का हमारा लेख पढ़ना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम अपने इस लेख में JEE Main 2019 परीक्षा का पैटर्न बताने वाले हैं। आपको पता चलेगा कि किस प्रकार के प्रश्नों को हल करना है। साथ ही ये भी बताएंगे कि आपकी परीक्षा किस मोड में आयोजित होने वाली है। तैयारी के लिए कुछ महत्तवपूर्ण टिप्स भी देंगे।

अॉनलाइन मो़ड

परीक्षा का पैटर्न

किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए परीक्षा का पैटर्न जानना जरूरी है। JEE Main 2019 में दो पेपर होंगे, जो पेपर-1 और पेपर-2 हैं। पेपर-1 बी.ई./बी.टेक के लिए है व पेपर-2 बी.आर्किटेक्चर/ बी.प्लानिंग के लिए है। आपको बता दें कि पेपर-1 केवल अॉनलाइन मोड में आयोजित कराया जएगा। पेपर-2 में गणित भाग-1 और एप्टीट्यूड टेस्ट भाग-2 कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा, ड्राइंग टेस्ट भाग-3 पेन और पेपर आधारित पेपर होगा।

90 प्रश्न

पेपर-1 में 90 प्रश्नों को करना होगा हल

पेपर-1 को हल करने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर की भाषा हिंदी और अंग्रेजी होगी। हालांकि, गुजरात, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली के उम्मीदवार गुजराती में भी प्रश्न-पत्र प्राप्त करेंगे। प्रश्नों का प्रकार एकाधिक विकल्प प्रश्न (MCQ) होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे। प्रश्न फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित से होंगे। पेपर कुल 360 अंक का होगा, जिसमें 90 प्रश्न हैं। तीनों विषय से 30-30 प्रश्न होंगे।

82 प्रश्न

पेपर-2 में 82 प्रश्नों को करना होगा हल

पेपर-2 की अवधि भी तीन घंटे की होगी। इस पेपर की भाषा भी हिंदी और अंग्रेजी होगी व गुजरात, दमन और दीव एवं दादरा और नगर हवेली के उम्मीदवारों को गुजराती में भी प्रश्नपत्र मिलेंगे। पेपर-2 तीन भागों में बंटा है। गणित और एप्टीट्यूड टेस्ट के प्रश्नों का प्रकार MCQ होगा और पार्ट-3 एक ड्राइंग टेस्ट होगा। 82 प्रश्न के साथ पेपर कुल 390 अंक का होगा। गणित से 30, एप्टीट्यूड टेस्ट से 50 और ड्राइंग से दो सवाल होंगे।

टिप्स

तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

अब जैसा कि आपने समझ लिया है कि आपके पेपर में किस प्रकार के प्रश्न आएंगे, तो आपके लिए जरूरी है आप सेलेबस देंखे। सेलेबस देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आपको क्या पढ़ना है। अब एक सही टाइम टेबल बनाएं। टाइम टेबल में समय को इस तरह बांटे, जिससे कि आप सभी विषयों पर ध्यान दें पाएं। अभ्यास टेस्ट दें, इससे आपकी प्रेक्टिस भी हो जाएगी और आपकी स्पीड अच्छी हो जाएगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।