हिंदी भाषा पर है अच्छी पकड़ तो इन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर
क्या है खबर?
14 सिंतबर, 1949 में भारत की संविधान सभा ने हिंदी को केंद्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर अपनाया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
हिंदी भारत की प्रमुख भाषा है, जो मुख्य तौर पर उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में बोली जाती है।
अगर आप भी हिंदी भाषा में पारंगत हैं तो 12वीं के बाद इन क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं।
#1
राजभाषा अधिकारी
राजभाषा अधिकारी केंद्र सरकार के कार्यालयों में काम करते हैं। ये हिंदी ट्रांसलेशन के साथ-साथ हिंदी दिवस, हिंदी पखवाड़ा और हिंदी कार्यशाला के आयोजन और पत्रिका संपादन आदि कार्यों को देखते हैं।
सभी बैंक शाखाओं में राजभाषा अधिकारियों की नियुक्ति होती है। इस क्षेत्र में आप नाम और पैसा दोनों कमा सकते हैं।
इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आपको हिंदी विषय से स्नातक करना होगा और इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करना होगा।
#2
हिंदी पत्रकारिता
हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ है तो आप पत्रकारिता के क्षेत्र में भी आगे जा सकते हैं।
इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शुद्ध और सरल भाषा में लिखने के साथ-साथ बोलना भी आना चाहिए।
मीडिया में आगे बढ़ने के लिए मास कम्युनिकेशन या जर्नलिज्म से डिग्री/डिप्लोमा कोर्स करना जरूरी है।
मास कम्युनिकेशन के कई सारे कोर्स हैं, जिसमें BJMC, BMC, BJ, BA (फिल्म मेकिंग, मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म) और BSC (इलेक्ट्रानिक मीडिया, मास मीडिया) आदि कोर्स शामिल हैं।
#3
ट्रांसलेटर
ट्रांसलेटर बनने के लिए कम से कम 2 भाषाओं पर पकड़ मजबूत होनी चाहिए।
अगर आपकी हिंदी के साथ अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा पर अच्छी पकड़ है तो आप इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।
ट्रांसलेटर बनने के बाद सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलते हैं। कई लोग फ्रीलांसर के तौर पर भी काम करते हैं।
ट्रांसलेटर के तौर पर करियर बनाने के लिए आप ट्रांसलेशन में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं।
#4
हिंदी शिक्षक
भारत में पारंपरिक हिंदी और संस्कृत की शिक्षा को महत्व दिया जाता है।
ऐसे में आप हिंदी शिक्षक के रूप में करियर बना सकते हैं।
हिंदी विषय से ग्रेजुएशन करने के बाद बाद आप प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा कर सकते हैं।
डिप्लोमा करने के बाद आप विभिन्न सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक के रूप में नौकरी पा सकते हैं।
इसके अलावा हिंदी विषय से UGC NET परीक्षा पास करके असिस्टेंट प्रोफेसर भी बन सकते हैं।
जानकारी
भाषण लेखक
आज के समय में राजनेता भाषण लेखकों की नियुक्ति करते हैं। अगर आपकी हिंदी बहुत अच्छी है तो आप इस क्षेत्र में आगे जा सकते हैं। इसके लिए कोई विशेष डिग्री चाहिए और आप केवल अनुभव के आधार पर नौकरी पा सकते हैं।