NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आपके भविष्य को सुरीला बनाएगा संगीत, शास्त्रीय संगीत में ऐसे बनाएं करियर
    करियर

    आपके भविष्य को सुरीला बनाएगा संगीत, शास्त्रीय संगीत में ऐसे बनाएं करियर

    आपके भविष्य को सुरीला बनाएगा संगीत, शास्त्रीय संगीत में ऐसे बनाएं करियर
    लेखन राशि
    Apr 02, 2023, 04:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आपके भविष्य को सुरीला बनाएगा संगीत, शास्त्रीय संगीत में ऐसे बनाएं करियर
    शास्त्रीय संगीत में अच्छा करियर बनाया जा सकता है (तस्वीरः फ्रीपिक)

    शास्त्रीय संगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा है और यह भारत के सांस्कृतिक ढांचे को मजबूती देता है। पश्चिमी संगीत के इस दौर में भी शास्त्रीय संगीत ने लोगों पर अपना जादू कायम रखा है। शास्त्रीय संगीत शांति का अनुभव कराता है और यही वजह है कि भारत के साथ-साथ अन्य देशों के लोग भी शास्त्रीय संगीत के दीवाने हैं। अगर आपको गाने का शौक है तो शास्त्रीय संगीत 12वीं के बाद बेहतर करियर विकल्प साबित हो सकता है।

    कौन-से कोर्स करें?

    शास्त्रीय संगीत में करियर बनाने के लिए आप 10वीं या 12वीं के बाद कोई भी सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। 10वीं के साथ संगीत में डिप्लोमा, संगीत में सर्टिफिकेट और वाद्य यंत्र में सर्टिफिकेट जैसे विकल्प मौजूद हैं। 12वीं के बाद छात्र संगीत में BA कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के बाद आप संगीत में MA की डिग्री भी ले सकते हैं। मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद संगीत में PhD का विकल्प भी रहता है।

    कहां से करें कोर्स?

    संगीत में करियर बनाने के लिए आप भारतीय कला केंद्र दिल्ली, बनस्थली विद्यापीठ राजस्थान, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश, दिल्ली विश्वविद्यालय, अजमेर म्यूजिक कॉलेज, प्रयागराज संगीत समिति, अखिल भारतीय गंधर्व महाविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसे शिक्षा संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा कुछ प्रमुख शास्त्रीय संगीत अकादमी भी कोर्स करवाती हैं। आप यहां भी दाखिला ले सकते हैं। आप संगीत में ऑनलाइन कोर्स भी कर सकते हैं। यूट्यूब पर शास्त्रीय संगीत के कई चैनल उपलब्ध हैं।

    शास्त्रीय संगीत में करियर की संभावनाएं

    अधिकतर लोगों का मानना है कि शास्त्रीय संगीत में करियर की संभावनाएं बेहद कम हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। शास्त्रीय संगीत सीखने के बाद आप फिल्म और थिएटर के साथ-साथ ऑर्केस्ट्रा में काम कर सकते हैं। आप वाद्य यंत्र वादक के रूप में संगीत अकादमी के साथ भी काम कर सकते हैं या किसी भी विश्वविद्यालय में शास्त्रीय संगीत के शिक्षक बन सकते हैं। आप खुद का संगीत स्टूडियो खोल सकते हैं और ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दे सकते हैं।

    संगीतकार बनने के लिए रियाज है सबसे ज्यादा जरूरी

    शास्त्रीय संगीत में एक सफल करियर शुरू करने के लिए आपको अपने गायन कौशन को सुधारना होगा। आप जितने बेहतर बनेंगे, उतना ही ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकेंगे। उपकरण और कौशल स्तर के आधार पर अलग-अलग अभ्यास करें। संगीत के दौरान सांस लेने की तकनीक और उच्चारण पर विशेष ध्यान रखना होगा। संगीत सीखने के लिए प्रतिदिन रियाज करना सबसे जरूरी है। आपको दिन के अधिकतर घंटे अभ्यास को देने होंगे। अपने गले का विशेष ध्यान रखना होगा।

    कितनी होती है कमाई?

    शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में पैसा अच्छा है। अगर आप एक प्रतिष्ठित संगीतकार बन जाते हैं तो कमाई लाखों में हो सकती है। एक प्रतिष्ठित संगीतकार एक प्रस्तुति के हजारों से लाखों रूपये लेते हैं। आप बच्चों को संगीत की ट्रेनिंग भी दे सकते हैं और मोटी कमाई कर सकते हैं। अगर आप किसी सरकारी या निजी स्कूल में संगीत के शिक्षक हैं तो वेतन 30,000 से 80,000 रूपये प्रतिमाह के बीच हो सकता है।

    गायक के अलावा और भी हैं विकल्प

    संगीत में गायन के अलावा और भी विकल्प हैं। आप वाद्य यंत्र वादक बन सकते हैं। शास्त्रीय संगीत के लेखक और कंपोजर बन सकते हैं। आप टेक्निकल क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकते हैं। आप संगीत के एडिटर और ध्वनि परीक्षक भी बन सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    संगीत इंडस्ट्री
    12वीं के बाद करियर विकल्प

    संगीत इंडस्ट्री

    जब लता मंगेशकर ने अदनान सामी को किया था फोन, गायक ने किया याद अदनान सामी
    जन्मदिन विशेष: पलक मुच्छल अपने इन गानों से करती हैं सबके दिलों पर राज जन्मदिन विशेष
    'ओ ओ जानेजाना' हो गया था डिलीट, आज भी शुमार हैं गलतियां; ललित पंडित का खुलासा  सलमान खान
    सुनिधि चौहान ने सुनाया किस्सा, एक सांस में गाना रिकॉर्ड करना चाहते थे एमएम कीरवानी सुनिधि चौहान

    12वीं के बाद करियर विकल्प

    NEET पास किए बिना किन-किन मेडिकल कोर्स में लिया जा सकता है दाखिला?  NEET
    मेडिकल क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो पैथोलॉजिस्ट के रूप में बनाएं करियर करियर
    क्रिमिनल वकील कैसे बन सकते हैं? जानिए इसमें करियर बनाने के लिए क्या करें और कमाई करियर
    यात्रा और पर्यटन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए करें ये कोर्स, मिलेगा अच्छा वेतन पर्यटन

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023