SBI के SMS अलर्ट को शुरू या बंद कैसे करें? जानिए आसान प्रक्रिया
क्या है खबर?
हर बैंक अपने ग्राहकों को SMS अलर्ट की सुविधा प्रदान करता है, ताकि उनके द्वारा किए गए ट्रांजेक्शन की जानकारी उनके मोबाइल पर पहुंचती रहे।
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो आप SMS अलर्ट सुविधा को शुरू या बंद कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके अकाउंट पर इंटरनेट बैकिंग ऑन होनी चाहिए।
आइए जानते हैं कि SBI अकाउंट के लिए SMS सेवा को कैसे बंद और शुरू किया जाता हैं।
जानकारी
इन सेवाओं पर SBI देता है आपको SMS अलर्ट
SBI की वेबसाइट के मुताबिक, बैंक आपको इन सेवाओं के लिए SMS के जरिए अलर्ट करता है:-
होल्ड ऑन अकाउंट बैलेंस सेट और हटाने के लिए
पैसों के लेन-देन के बाद अलर्ट
चेक स्टॉप अलर्ट
चेक डिस्ऑनर अलर्ट
चेक बुक इश्यू अलर्ट
क्रेडिट सीमा अलर्ट
डेबिट सीमा अलर्ट
बैलेंस की जानकारी के लिए भी बैंक अलर्ट करता रहता है।
शुरू करने का तरीका
SMS सेवा को इस तरह करें शुरू
सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नेट बैंकिंग खाते को लॉगिन करें।
मेन्यू में जाकर 'ई सेवा' के विकल्प पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर दिख रहे 'SMS अलर्ट सेवा' को चुनें।
अब उस अकाउंट को चुने, जिस पर आप SMS अलर्ट शुरू करना चाहते हैं।
इस प्रक्रिया के बाद 'ओके' पर क्लिक करें।
अब जिन सेवाओं पर आपको SMS सेवा चाहिए, उन्हें चुनें।
कंफर्म के बाद अपडेट करें।
इस प्रक्रिया के बाद SMS अलर्ट सेवा शुरू हो जाएगी।
बंद करने का तरीका
नेट बैंकिंग से ही बंद होगी SMS सेवा
SBI की SMS सेवा को बंद करने के लिए फिर से नेट बैकिंग अकाउंट में लॉग-इन करना पडे़गा।
इसके बाद आपको उस अकाउंट का चयन करना पडे़गा, जिसकी सेवाएं आप बंद करना चाहते हैं।
इसके बाद आपको 'SMS अलर्ट रजिस्ट्रेशन' या अपडेट पेज पर डिसेबल हाइपरलिंक दिखा रहा होगा।
डिसेबल हाइपरलिंक पर क्लिक करें।
अब अगले पेज पर आपकी सहमति पूछी जाएगी, जिसके बाद आपके अकाउंट पर SMS सेवा को बंद कर दिया जाएगा।
जानकारी
SMS अलर्ट पर SBI नहीं वसूलता है चार्ज
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI ) ने बैंकों को निर्देश दिया था कि प्रत्येक लेनदेन पर ग्राहकों को SMS भेजें। इसके लिए बैंक वास्तविक उपयोग के आधार पर शुल्क लगा सकते हैं। वहीं SBI अपने ग्राहकों से SMS चार्ज नहीं वसूलता है।