NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / अपना आधार कार्ड अपडेट करने के लिए अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?
    अगली खबर
    अपना आधार कार्ड अपडेट करने के लिए अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?
    ऐसे अपॉइंटमेंट लेकर आधार अपडेट करें

    अपना आधार कार्ड अपडेट करने के लिए अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?

    लेखन रोहित राजपूत
    Jan 24, 2022
    10:49 am

    क्या है खबर?

    आधार कार्ड देश के हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज हो गया है, क्योंकि इसका इस्तेमाल अधिकतर जगह होने लगा है।

    ऐसे में अगर आधार कार्ड में कोई गलती पाई जाती है तो आपको उसे जल्द ही ठीक करवा लेना चाहिए।

    आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा देता है।

    आइए जानते हैं कि आधार अपडेट के लिए अपॉइंटमेंट बुक कैसे करें।

    जानकारी

    सबसे पहले जानें क्या है आधार कार्ड

    आधार कार्ड देश के हर निवासी की पहचान को दर्शाता है। इसमें दर्ज 12 अंकों की संख्या को UIDAI जारी करता है।

    आधार कार्ड बॉयोमीट्रिक प्रणाली के रूप में काम करता है और ये फिंगर प्रिंट और आईरिस को स्कैन करने के बाद बनता है।

    कोई भी शख्स आधार कार्ड के लिए नामांकन करवा सकता है, बशर्ते वह भारत देश का निवासी होना चाहिए।

    हर व्यक्ति को अलग आधार नंबर मिलता है।

    अपडेट

    आधार कार्ड में इन चीजों को करा सकते हैं अपडेट

    आधार कार्ड के नामांकन के लिए आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

    इसके बाद अगर आधार में आपका नाम गलत है तो उसे अपडेट करा सकते हैं।

    आप पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्म की तारीख भी अपडेट करा सकते हैं।

    आधार कार्ड में फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस संबंधित समस्या को भी अपडेट किया जा सकता है।

    इसके अलावा लिंग (जेंडर) भी अपडेट करा सकते हैं।

    प्रक्रिया

    अपॉइंटमेंट बुक करने की प्रक्रिया

    अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको uidai.gov.in पर विजिट करना पड़ेगा।

    इसके बाद 'माय आधार' पर क्लिक कर 'बुक एन अपॉइंटमेंट' को चुनना पड़ेगा।

    इसके बाद अपने शहर को चुनना होगा।

    इस प्रक्रिया के बाद 'प्रोसीड टू अपॉइंटमेंट' पर क्लिक करें।

    मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपके फोन नंबर पर एक OTP आएगा।

    इसके बाद आधार डिटेल और खुद की जानकारी को भरें, जिसके बाद आप अपनी मनपसंद तारीख को चुनें।

    अब आपको बुकिंग नंबर मिल जाएगा।

    जानकारी

    बिना रजिस्टर्ड नंबर वाले इस तरह करें अपडेट

    अगर आधार कार्ड में अपना फोन नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो आप आधार सेवा केंद्र जा सकते हैं। जहां पर आप आधार से संबंधित कुछ भी जानकारी अपडेट करा सकते हैं। आधार सेवा केंद्र की खोज के लिए आप इस uidai.gov.in पर जा सकते हैं।

    जरुरी चीजें

    जरूरी दस्तावेज और फीस

    अपॉइंटमेंट वाले दिन आपको अपना पहचान प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ एक फोटो ले जाना जरूरी है।

    दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आपको शुल्क देना पड़ता है, जो कैश काउंटर में जमा करना होता है।

    आपको बता दें कि नामांकन कराने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, लेकिन आधार कार्ड में जानकारी अपडेट कराने के लिए 30 रुपये से लेकर 100 रुपये तक चार्ज वसूल किए जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आधार कार्ड
    काम की बात

    ताज़ा खबरें

    समद्र के अंदर तैनात होंगे स्वदेशी रक्षक, अडाणी समूह ने अमेरिकी कंपनी से की साझेदारी   गौतम अडाणी
    RR बनाम PBKS: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    वित्त वर्ष 2025 में स्मार्टफोन बने शीर्ष निर्यातित उत्पाद, जानिए कितना आया उछाल  स्मार्टफोन
    IPL 2025: RCB वापस देगी KKR के खिलाफ बारिश से धुले मैच के टिकट का पैसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    आधार कार्ड

    अब मिनटों में बनेगा पैन कार्ड, आयकर विभाग कुछ दिनों में ला रहा नई सर्विस भारत की खबरें
    अगर आप गलत पैन देते हैं, तो आपके ऊपर लगाया जाएगा 10,000 रुपये का जुर्माना भारत की खबरें
    राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर अपडेट करने को कैबिनेट की मंजूरी, जानिये इससे जुड़े हर सवाल का जवाब ड्राइविंग लाइसेंस
    पिछले NPR से कैसे अलग है इस बार का NPR और क्यों है इस पर विवाद? अमित शाह

    काम की बात

    एक पेमेंट ऐप पर कितनी UPI ID बनाई जा सकती हैं, क्या है तरीका? यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI)
    गूगल से डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जानकारी हटाने का सबसे आसान तरीका भारतीय रिजर्व बैंक
    पुरानी कार खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान, आप नहीं होंगे परेशान लोन
    कार बेचने से पहले फास्टैग को ऐसे करें ब्लॉक, नहीं तो होगा नुकसान फास्टैग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025