Page Loader
UPI से नवंबर तक हुए 15,547 करोड़ लेनदेन, जानिए कितनी है राशि 
UPI से अक्टूबर में रिकॉर्ड लेनदेन हुए हैं

UPI से नवंबर तक हुए 15,547 करोड़ लेनदेन, जानिए कितनी है राशि 

Dec 14, 2024
06:54 pm

क्या है खबर?

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने इस साल जनवरी से नवंबर के बीच 223 लाख करोड़ रुपये के 15,547 करोड़ लेनदेन हासिल कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। शनिवार (14 दिसंबर) को वित्त मंत्रालय ने एक्स पर आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी है। इससे पहले अक्टूबर में UPI से रिकॉर्ड 1,658 करोड़ ट्रांजिक्शन के माध्यम से कुल 23.49 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया था, जो अक्टूबर, 2023 (1,140 करोड़) से सालाना 45 प्रतिशत अधिक है।

वैधता 

इन देशों में चालू है UPI

वित्त मंत्रालय ने UPI की बढ़ती प्रमुखता पर ध्यान दिया, जो दुनियाभर में मान्यता प्राप्त कर रहा है। वर्तमान में, UPI विश्व के 7 देशों में चालू है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस और मॉरीशस शामिल हैं। यह भारत के बढ़ते डिजिटल भुगतान पदचिह्न को प्रदर्शित करता है। UPI एक डिजिटल भुगतान प्रणाली है, जो यूजर्स को बैंक खातों के बीच तत्काल राशि हस्तांतरण करने की सुविधा देता है।

सुविधा 

कब चालू हुई थी यह सुविधा?

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 2016 में UPI सुविधा को लॉन्च किया था, जिसने कई बैंक खातों को एक ही मोबाइल प्लेटफॉर्म में एकीकृत करके भारत की भुगतान प्रणाली में क्रांति ला दी है। इसने यूजर्स को तत्काल मनी ट्रांसफर, व्यापारी भुगतान और पीयर-टू-पीयर लेनदेन को निर्बाध रूप से करने में सक्षम बनाया है। इससे भारत कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। इसके प्लेटफॉर्म से वर्तमान में 632 बैंक जुड़े हुए हैं।