NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिप्टोकरेंसी
    शेयर बाजार समाचार
    अर्थव्यवस्था समाचार
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / 100 सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति बढ़कर 65 लाख करोड़ रुपये हुई, गौतम अडाणी सबसे अमीर
    बिज़नेस

    100 सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति बढ़कर 65 लाख करोड़ रुपये हुई, गौतम अडाणी सबसे अमीर

    100 सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति बढ़कर 65 लाख करोड़ रुपये हुई, गौतम अडाणी सबसे अमीर
    लेखन सकुल गर्ग
    Nov 29, 2022, 02:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    100 सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति बढ़कर 65 लाख करोड़ रुपये हुई, गौतम अडाणी सबसे अमीर
    गौतम अडाणी हैं भारत के सबसे अमीर व्यक्ति

    फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 25 अरब डॉलर (2.04 लाख करोड़ रुपये) बढ़कर 800 अरब डॉलर (65.3 लाख करोड़ रुपये) हो गई। इसी तरह भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 385 अरब डॉलर (31.5 लाख करोड़ रुपये) हो गई है। इस सूची में उन लोगों को शामिल किया गया है जिनकी संपत्ति 1.9 अरब डॉलर (15,500 करोड़ रुपये) या इससे अधिक है।

    भारत के सबसे अमीर शख्स हैं गौतम अडाणी

    अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी का नाम 150 अरब डॉलर (12.2 लाख करोड़ रुपये) कुल नेट वर्थ के साथ भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष पर है। उन्होंने 2021 में अपनी संपत्ति को तीन गुना किया था और 2022 में उन्होंने इसे दोगुना कर लिया। यह भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में हुए इजाफे के पीछे का मुख्य कारण रहा। अडाणी वर्तमान में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं।

    मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 88 अरब डॉलर (करीब 7.1 लाख करोड़ रुपये) की नेट वर्थ के साथ भारत के अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। 2013 के बाद यह पहला मौका है जब अंबानी का नाम दूसरे नंबर पर आया है और अडाणी 2022 में पहली बार भारत के सबसे अमीर शख्स बने। बतौर रिपोर्ट्स, अंबानी की कुल संपत्ति में पिछले वर्ष के मुकाबले पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

    अमीरों की कुल संपत्ति की 30 प्रतिशत अडाणी और अंबानी के पास

    गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी के पास संयुक्त रूप से देश के अमीरों की कुल संपत्ति का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा है। भारत के शीर्ष 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की कुल संपत्ति 385 अरब डॉलर (31.5 लाख करोड़ रुपये) है।

    तीसरे और चौथे नंबर पर हैं दमानी और पूनावाला

    डी-मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी तीसरे नंबर पर हैं और उनके पास 27.6 अरब डॉलर (2.22 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति है। दमानी ने 2002 में महज एक स्टोर के साथ शुरुआत की थी और आज देश में डी-मार्ट के 271 स्टोर चल रहे हैं। सूची में चौथे नंबर पर दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के चेयरमैन साइरस पूनावाला हैं। उनकी नेट वर्थ 21.5 अरब डॉलर (1.73 लाख करोड़ रुपये) है।

    सावित्री जिंदल हैं भारत की सबसे अमीर महिला

    ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल 16.4 अरब डॉलर (1.32 लाख करोड़ रुपये) की नेट वर्थ के साथ भारत की सबसे अमीर महिला हैं। वह कुल छठवीं सबसे अमीर भारतीय हैं और देश के 10 सबसे अमीर लोगों में शामिल इकलौती महिला हैं। भारत के 100 अरबपतियों की सूची में कुल नौ महिलाएं शामिल हैं। इनमें रेखा झुनझुनवाला, फाल्गुनी नायर और लीना तिवारी आदि शामिल हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुकेश अंबानी
    फोर्ब्स
    गौतम अडाणी

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर छोड़कर होटल में हुए शिफ्ट? मां और पत्नी के विवाद से थे परेशान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कैसे बनती थी ममी? मृतकों को वर्षों सुरक्षित रखने का मिस्र का रहस्य आया सामने मिस्र
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा दूसरा दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए शानदार शतक  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने जमाया टेस्ट करियर का पहला शतक, जानिए इनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    मुकेश अंबानी

    अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी ने गौतम अडाणी को पीछे छोड़ा फोर्ब्स
    गौतम अडाणी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर, शेयरों में गिरावट जारी गौतम अडाणी
    दुनिया के शीर्ष तीन अमीरों की सूची से गौतम अडाणी बाहर, चौथे स्थान पर खिसके गौतम अडाणी
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पूरी की गोल धाणा की रस्म, आईं सगाई की तस्वीरें राधिका मर्चेंट

    फोर्ब्स

    सबवे के को-फाउंडर ने अपनी आधी संपत्ति की दान, इतनी है कीमत सबवे
    एलन मस्क ने बनाया व्यक्तिगत संपत्ति गंवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, हुआ इतना नुकसान गिनीज बुक
    फोर्ब्स इंडिया के नए एडिशन शो स्टॉपर में तब्बू और राजामौली समेत ये हस्तियां शामिल एसएस राजामौली
    अमेरीका की सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति बनीं पॉप सिंगर रिहाना सेलिब्रिटी गॉसिप

    गौतम अडाणी

    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कहा- भारतीय बाजार अच्छी तरह से विनियमित निर्मला सीतारमण
    हिंडनबर्ग रिपोर्ट: अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट जारी, लाखों करोड़ रुपये का नुकसान अडाणी समूह
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह

    बिज़नेस की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Business Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023