NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुकेश अंबानी के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे के माता-पिता बने आकाश और श्लोका
    अगली खबर
    मुकेश अंबानी के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे के माता-पिता बने आकाश और श्लोका

    मुकेश अंबानी के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे के माता-पिता बने आकाश और श्लोका

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 10, 2020
    06:12 pm

    क्या है खबर?

    देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर में बुधवार को नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है।

    मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया है। नन्हे मेहमान के आगमन से पूरे अंबानी परिवार खुशियों की लहर छा गई है।

    अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने घर में आई खुशी की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि श्लोका और उनका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ है।

    बयान

    दादा-दादी बनकर खुश हैं मुकेश और नीता अंबानी- प्रवक्ता

    घर में नन्हे मेहमान के आगमन की सूचना देते हुए अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने कहा, "भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं।"

    उन्होंने कहा, "नीता-मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी प्राप्त हुई है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पोते का स्वागत किया है। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। नए आगमन ने मेहता और अंबानी परिवार को खुशी दी है।"

    विवाह

    2019 में हुआ था आकाश और श्लोका का विवाह

    बता दें कि आकाश मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं और श्लोका, डायमंड कारोबारी रसेल मेहता की बेटी है। दोनों 9 मार्च, 2019 को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में विवाह के बंधन में बंधे थे। जिसमें देश-दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

    दोनों का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था और यह तीन दिन तक चला था। इन दोनों की शादी के चर्चे पूरी दुनिया में हुए थे।

    दोस्ती

    स्कूल के दिनों से ही दोस्त थे आकाश और श्लोका

    आकाश और श्लोका की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई थी और दोनों स्कूल के समय से ही दोस्त थे।

    श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। वह समाजसेवी भी हैं।

    श्लोका 2014 से श्लोका मेहता रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर है और उन्होंने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से NGO भी शुरू किया था। इसमें जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराया जाता है।

    टॉय चेन

    मुकेश अंबानी ने पिछले साल खरीदी थी टॉय चेन

    दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने पिछले साल करीब 620 करोड़ रुपये में ब्रिटेन के खिलौना ब्रांड हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड को खरीद लिया था।

    उस समय सोशल मीडिया पर अंबानी का टॉय चेन खरीदने को लेकर मजाक भी बनाया गया था कि वह अपने आने वाले नए मेहमान के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठा कर रहे हैं।

    बरहाल, अंबानी परिवार में खुशियों का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुकेश अंबानी
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    आकाश अंबानी

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मुकेश अंबानी

    जियो ने दिलाई बड़ी उपलब्धि, मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-100 थिंकर्स में हुए शामिल अलीबाबा समूह
    रिलायंस रिटेल और जियो मिलकर शुरू करेगी नया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, अंबानी ने की घोषणा रिलायंस
    भारत में सिर्फ नौ अमीरों के पास देश के 50 प्रतिशत लोगों से ज्यादा पैसा- रिपोर्ट ऑक्सफैम
    मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका की शादी का कार्ड वायरल, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार

    मुंबई

    भारतीय मूल के श्रीकांत दातर बने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के डीन, जनवरी से संभालेंगे पद व्यवसाय
    कोरोना वायरस: लोगों ने मास्क नहीं पहना तो लगाना पड़ेगा लॉकडाउन- उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र
    मुंबई में बिजली आपूर्ति ठप्प; शहर की बत्ती गुल, लोकल ट्रेनों पर भी असर देश
    पब और रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं ये बॉलीवुड अभिनेता भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 38,617 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 89 लाख पार दिल्ली
    मुंबई: शिवसेना नेता की धमकी के बाद मिठाई की दुकान के संचालक ने ढका 'कराची' नाम मुंबई
    मुंबई में नए साल तक आ सकती है कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: हरियाणा में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, मुंबई में 31 दिसंबर तक रोक मुंबई

    आकाश अंबानी

    अगले महीने होगी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी, जानें पूरी डिटेल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025