NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं में भारतीय मूल की 4 महिलाओं ने बनाई जगह  
    अगली खबर
    अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं में भारतीय मूल की 4 महिलाओं ने बनाई जगह  
    फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर अमेरिकी सेल्फ मेड महिलाओं की लिस्ट में भारतीय मूल की 4 महिलाएं हैं

    अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं में भारतीय मूल की 4 महिलाओं ने बनाई जगह  

    लेखन रजनीश
    Jul 10, 2023
    06:36 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय मूल की 4 महिलाओं जयश्री उल्लाल, इंदिरा नूयी, नीरजा सेठी और नेहा नरखेड़े ने फोर्ब्स की अमेरिका की 100 सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की लिस्ट में जगह बनाई है। इनकी कुल संपत्ति 37,995 करोड़ रुपये है।

    फोर्ब्स ने पिछले महीने अपनी नौवीं वार्षिक लिस्ट जारी करते हुए कहा कि शेयर बाजार में तेजी से उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 10 लाख करोड़ है, जो एक साल पहले की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत अधिक है।

    जानकारी

    चारों महिलाएं करती हैं ये काम

    जयश्री उल्लाल कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष और CEO हैं। नीरजा सेठी IT कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग फर्म सिंटेल की को-फाउंडर हैं। नेहा नरखेड़े क्लाउड कंपनी कॉन्फ्लुएंड की को-फाउंडर हैं। इंदिरा नूयी पेप्सिको की पूर्व अध्यक्ष और CEO रही हैं।

    उल्लाल

    19,000 करोड़ रुपये है जयश्री उल्लाल की संपत्ति

    फोर्ब्स की लिस्ट में 15वें नंबर पर मौजूद उल्लाल की कुल संपत्ति लगभग 19,000 करोड़ रुपये है। वह 2008 से सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाले अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष और CEO रही हैं और उनके पास इसके स्टॉक का लगभग 2.4 प्रतिशत हिस्सा है।

    अरिस्टा ने 2022 में लगभग 36,000 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है।

    उल्लाल क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी स्नोफ्लेक के निदेशक मंडल में भी हैं, जो सितंबर, 2020 में पब्लिक हुई।

    सेठी

    25वें नंबर पर हैं नीरजा सेठी

    लिस्ट में 25वें नंबर पर सेठी ने जगह बनाई और उनकी कुल संपत्ति लगभग 8,000 करोड़ रुपये है।

    68 वर्षीय सेठी और उनके पति भरत देसाई ने 1980 में सिंटेल की स्थापना की थी।

    अक्टूबर, 2018 में उनकी कंपनी को फ्रांसीसी IT फर्म एटोस SE ने 28,000 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    सेठी को अपनी हिस्सेदारी के लिए लगभग 4,000 करोड़ रुपये मिले थे।

    सेठी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से और फिर ऑकलैंड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।

    नरखेड़े

    नेहा नरखेड़े के पास है 4,200 करोड़ रुपये की संपत्ति

    नरखेड़े लगभग 4,200 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लिस्ट में 50वें नंबर पर हैं।

    38 वर्षीय नरखेड़े ने लिंक्डइन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में उन्होंने ओपन सोर्स मैसेजिंग सिस्टम अपाचे काफ्का डेवलप करने में मदद की।

    वर्ष 2014 में नरखेड़े और दो अन्य लिंक्डइन कर्मचारियों ने कंफ्लुएंट की स्थापन के लिए लिंक्डइन को छोड़ दिया था।

    लगभग 4,800 करोड़ रुपये (2022 राजस्व) वाली कंपनी जून, 2021 में लगभग 75,000 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर पब्लिक हुई।

    जानकारी

    कंफ्लुएंट में 6 प्रतिशत है नरखेड़े की हिस्सेदारी

    नरखेड़े के पास कंफ्लुएंट की लगभग 6 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मार्च, 2023 में नरखेड़े ने अपनी नई कंपनी ओस्सिलर की घोषणा की। इस फर्म की को-फाउंडर और CEO नरखेड़े हैं। ये फर्म धोखाधड़ी का पता लगाती है।

    पेप्सिको

    पेप्सिको के स्टॉक से बनी इंदिया नूयी की संपत्ति

    पेप्सिको की पूर्व अध्यक्ष और CEO नई कंपनी में 24 साल तक काम करने के बाद 2019 में रिटायर हो गईं।

    67 वर्षीय नूयी की कुल संपत्ति लगभग 2,800 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स की लिस्ट में वह 77वें स्थान पर हैं।

    नूई ने पेप्सिको को तोड़ने की कोशिश को विफल कर दिया और बिक्री लगभग दोगुनी कर दी।

    उनकी संपत्ति उस स्टॉक से बनी है, जो उन्हें पेप्सिको में काम करने के दौरान मिला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फोर्ब्स
    इंदिरा नूयी
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    फोर्ब्स

    7 साल के रेयान ने एक साल में यूट्यूब से कमाए Rs. 155 करोड़ यूट्यूब
    कमाई के मामले में सलमान खान पहले स्थान पर, अभिनेत्रियों में ये हैं टॉप पर बॉलीवुड समाचार
    फ़ोर्ब्स इंडिया ने जारी की भारत के अमीरों की लिस्ट, शीर्ष पर मुकेश अंबानी बरकरार भारत की खबरें
    फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण 34वें स्थान पर जर्मनी

    इंदिरा नूयी

    चंद्रबाबू नायडू से छह गुना ज्यादा अमीर है उनका 3 साल का पोता, जानिये कुल संपत्ति चंद्रबाबू नायडू
    मोदी के सवाल पर चिदंबरम का जवाब, गैर गांधी परिवार के कांग्रेस अध्यक्षों के नाम गिनाए नरेंद्र मोदी
    चप्पल बांट चुनाव प्रचार कर रहा उम्मीदवार, बोला- वादे पूरे न करूं तो इसी से पीटना तेलंगाना
    विधानसभा चुनावः राजस्थान और तेलंगाना में मतदान जारी, कई बड़ी हस्तियों ने डाले वोट नरेंद्र मोदी

    अमेरिका

    #NewsBytesExplainer: विनाशकारी अंतःस्फोट क्या होता है, जो टाइटन पनडुब्बी में विस्फोट की वजह बना? टाइटैनिक
    अडाणी समूह के बड़े निवेशकों से अमेरिका में पूछताछ, कंपनी के शेयरों में गिरावट  गौतम अडाणी
    लंबाई बढ़वाने के लिए व्यक्ति ने खर्च किए 66 लाख रुपये, लड़कियां कर देती थी रिजेक्ट अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: गाय ने पहली बार बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 मिनट में किए सबसे ज्यादा करतब पालतू जानवर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025