NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: गाय ने पहली बार बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 मिनट में किए सबसे ज्यादा करतब
    अगली खबर
    अमेरिका: गाय ने पहली बार बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 मिनट में किए सबसे ज्यादा करतब
    अमेरिका में गाय ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    अमेरिका: गाय ने पहली बार बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 मिनट में किए सबसे ज्यादा करतब

    लेखन गौसिया
    Jun 24, 2023
    12:23 pm

    क्या है खबर?

    इंसानों को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते तो आपने अकसर देखा होगा, लेकिन अब जानवर भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने लगे हैं, जो विचित्र बात है।

    पिछले कुछ सालों में कई जानवरों ने करतब दिखाकर अलग-अलग रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं।

    इसी कड़ी में अब पहली बार अमेरिका की एक गाय सबसे अधिक करतब करके गिनीज बुक में शामिल हो गई है।

    आइये गाय के इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    रिकॉर्ड

    गाय ने किन करतबों को करके बनाया रिकॉर्ड?

    गिनीज बुक के मुताबिक, यह रिकॉर्ड नेब्रास्का निवासी मेगन रीमैन नामक एक महिला की 4 वर्षीय पालतू गाय घोस्ट ने बनाया है।

    घोस्ट ने 1 मिनट में 10 करतब दिखाने का रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा करके वह सबसे अधिक करतब दिखाने वाली पहली रिकॉर्डधारक गाय बन गई है।

    इन करतबों में एक जगह पर रहना, बुलाए जाने पर आना, खुद से कूदना, घूमना, झुकना, आसन पर खड़े होना, पैर उठाना, घंटी छूना, किस और सिर हिलाना शामिल हैं।

    विचार

    कैसे आया गाय द्वारा रिकॉर्ड बनाने का विचार? 

    रीमैन का कहना है कि जब उन्होंने पहली बार घोस्ट को देखा था, तब ही उन्हें एहसास हो गया था कि घोस्ट बहुत विशेष है और कुछ खास जरूर करेगी।

    रीमैन घोड़ों को ट्रिक-ट्रेनिंग कोर्स सिखाती हैं और घोस्ट के साथ उन्होंने उसी तकनीक को लागू करके उसे करतब में प्रशिक्षण देने का फैसला किया।

    ये विचार रीमैन के दिमाग में एक सुअर के बारे में पढ़ने के बाद आया था, जिसने करतब करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

    बयान

    गाय की मालकिन ने क्या कहा?

    गिनीज अधिकारियों से बातचीत के दौरान रीमैन ने कहा, "सुअर के बारे मे पढ़कर मुझे यह बहुत मजेदार लगा, लेकिन जब मैंने मवेशियों के लिए रिकॉर्ड खोजे तो मुझे हैरानी हुई कि उनके द्वारा बनाया एक भी रिकॉर्ड नहीं था। इसके बाद मैंने गाय द्वारा करतबों का नया रिकॉर्ड बनाने के लिए आवेदन किया और तैयारी मे जुट गई।"

    उन्होने आगे कहा कि सबसे पहले उन्होंने तय किया कि कौन-सी तरकीबें 1 मिनट में फिट होने के लिए ठीक हैं।

    प्रदर्शन

    प्रदर्शन के समय घबरा गई थी घोस्ट

    रीमैन बताती हैं कि करतबों के तय होने के बाद उन्होंने अभ्यास शुरू किया, लेकिन शुरुआत में घोस्ट को इन्हें पूरा करने में 2 मिनट से ज्यादा का समय लगता था।

    हालांकि, लगातार अभ्यास से घोस्ट ने अपने प्रदर्शन की गति में सुधार कर लिया।

    रीमैन के मुताबिक, रिकॉर्ड बनाने के दौरान सभी लोगों की उपस्थिति के कारण घोस्ट थोड़ी घबराई हुई थी, लेकिन उसने वह सब कुछ किया, जो उन्होंने उसे कहा, इसलिए वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    पालतू जानवर
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    अमेरिका

    प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले व्हाइट हाउस ने कहा- भारत-अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण रक्षा साझेदारी नरेंद्र मोदी
    अमेरिका: अंतिम संस्कार में ताबूत के अंदर सांस लेती मिली 'मृत' बुजुर्ग महिला, जानिए पूरा मामला अजब-गजब खबरें
    राहुल गांधी ने अमेरिका में की ट्रक की सवारी, चालक की कमाई जान रह गए हैरान राहुल गांधी
    गोपनीय दस्तावेज मामले में डोनाल्ड ट्रंप की पेशी के दौरान क्या-क्या हुआ? डोनाल्ड ट्रंप

    पालतू जानवर

    अपने पालतू कुत्ते को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स लाइफस्टाइल
    अपनी बिल्ली को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स लाइफस्टाइल
    आपकी पालतू बिल्ली को बहुत पसंद आएंगी ये एसेसरीज, जरूर करें इन पर निवेश लाइफस्टाइल
    अपने पालतू जानवर को दुलार करने के लिए अपनाएंं ये पांच तरीके लाइफस्टाइल

    गिनीज बुक

    ओडिशा के कलाकार ने बनाई मात्र 5 मिलीमीटर की दुनिया की 'सबसे छोटी हॉकी स्टिक' हॉकी विश्व कप
    मिलिए दुनिया के सबसे बूढ़े कुत्ते 'स्पाइक' से, इतनी है उम्र अमेरिका
    दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान बनीं स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा, 115 साल है उम्र स्पेन
    अलका याग्निक बनीं सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली गायिका, टेलर स्विफ्ट और BTS को पछाड़ा अरिजीत सिंह

    अजब-गजब खबरें

    क्या है टिक-टॉक का 'स्कार्फ गेम' चैलेंज? जिसके कारण 16 वर्षीय युवती की हुई मौत फ्रांस
    दुनियाभर में शादी की अजीब परंपराएं, दूल्हा-दुल्हन पर कहीं फेंका जाता है कीचड़ तो कहीं टमाटर  जर्मनी
    सिर्फ लाइटबल्ब बदलने की नौकरी में मिलेंगे 1 करोड़ रुपये, जानिए क्या होनी चाहिए योग्यता टिक-टॉक
    ये हैं 5 अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन, बड़े ही चाव के साथ खाते हैं लोग सोशल मीडिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025