Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / चंद्रबाबू नायडू से छह गुना ज्यादा अमीर है उनका 3 साल का पोता, जानिये कुल संपत्ति
  • राजनीति

    चंद्रबाबू नायडू से छह गुना ज्यादा अमीर है उनका 3 साल का पोता, जानिये कुल संपत्ति

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Nov 22, 2018, 06:56 pm
    चंद्रबाबू नायडू से छह गुना ज्यादा अमीर है उनका 3 साल का पोता, जानिये कुल संपत्ति
  • आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपनी और अपने परिवार की संपत्ति घोषित की है।

    इस साल उनके परिवार की कुल संपत्ति पिछले साल के Rs. 69.28 करोड़ से बढ़कर Rs. 81.83 करोड़ हो गई है। एक साल में उनकी संपत्ति में Rs. 12.55 करोड़ का इजाफा हुआ है।

    चंद्रबाबू नायडू पिछले आठ सालों से अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे रहे हैं।

    खास बात यह है कि चंद्रबाबू नायडू के पोते के पास उनसे कहीं ज्यादा संपत्ति है।

  • इस खबर में
    दादा से अमीर पोता पोते की संपत्ति Rs. 18.71 करोड़ रुपये चंद्रबाबू नायडू की पत्नी सबसे अमीर सदस्य बेटे की संपत्ति में भी इजाफा संपत्ति की जांच की मांग
  • संपत्ति

    दादा से अमीर पोता

  • संपत्ति के खुलासे में पता चला है कि चंद्रबाबू नायडू के नाम पर Rs. 2.99 करोड़ की संपत्ति है जबकि उनके पोते नारा देवांश के पास Rs. 18.71 करोड़ की संपत्ति है।

    सीएम नायडू की संपत्ति में इस साल Rs. 45 लाख की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल उनकी संपत्ति Rs. 2.54 करोड़ रुपये थी।

    पिछले साल उन पर Rs. 5.64 करोड़ का हाउसिंग लोन था, जो इस साल घटकर Rs. 5.31 करोड़ रह गया है।

  • ₹ 2.87 लाख का पालना

    पोते की संपत्ति Rs. 18.71 करोड़ रुपये

  • नारा लोकेश और ब्रह्माणी के बेटे देवांश की संपत्ति Rs. 11.54 करोड़ से बढ़कर Rs. 18.71 करोड़ रुपये हो गई है।

    उनकी इस संपत्ति में हैदराबाद के जुबली हिल्स एरिया में Rs. 16.71 करोड़ की कीमत वाला प्लॉट शामिल है।

    इसके अलावा उनके नाम पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में Rs. 2.49 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट, Rs. 2.87 लाख रुपये की कीमत वाला चाँदी का पालना और सेविंग अकाउंट में Rs. 2.47 लाख कैश है। उनके नाम पर कोई देनदारी नहीं है।

  • पत्नी सबसे अमीर

    चंद्रबाबू नायडू की पत्नी सबसे अमीर सदस्य

  • चंद्रबाबू नायडू के परिवार में सबसे अमीर सदस्य उनकी पत्नी भुवनेश्वरी हैं। उऩकी संपत्ति की कीमत Rs. 31 करोड़ हो गई है जो पिछले साल Rs. 25 करोड़ थी।

    संपत्ति के साथ उनकी देनदारियां भी बढ़ी हैं। पिछले साल उनकी देनदारियां Rs. 20.90 करोड़ से बढ़कर इस साल Rs. 22.35 करोड़ हो गई है।

    इस तरह मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पूरे परिवार की कुल संपत्ति देखी जाए तो यह Rs. 81.83 करोड़ होती है।

  • बेटे की संपत्ति

    बेटे की संपत्ति में भी इजाफा

  • चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश की संपत्ति में इस साल वृद्धि देखी गई है।

    पिछले साल लोकेश की संपत्ति Rs. 15.21 करोड़ थी, जो इस साल बढ़कर Rs. 21.4 करोड़ हो गई है।

    वहीं उनकी पत्नी ब्रह्माणी की संपत्ति इस साल घटकर लगभग आधी रह गई है।

    ब्रह्माणी की संपत्ति पिछले साल के Rs. 15.01 से घटकर इस साल Rs. 7.72 करोड़ रह गई है। दूसरी तरफ उनकी देनदारियां Rs. 5.66 करोड़ से बढ़कर 36.14 करोड़ हो गई हैं।

  • जांच

    संपत्ति की जांच की मांग

  • चंद्रबाबू नायडू पिछले आठ सालों से अपनी संपत्ति का खुलासा कर रहे हैं। इस साल उनकी संपत्ति पर जांच की मांग उठी है।

    हैदराबाद के वकील रामा राव ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में शिकायत दी है।

    अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू से जुड़ी हेरिटेज फ्रेश की 14 कंपनियों में गड़बड़ी पाई गई है।

    रामा राव ने सीरियस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑर्गनाइजेशन द्वारा नायडू की संपत्ति की फॉरेंसिक ऑडिट करने की मांग की है।

  • इंदिरा नूयी
  •  
ताज़ा खबरें
  • SRH बनाम RCB: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद की हार, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    SRH बनाम RCB: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद की हार, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    खेलकूद
  • हुमा कुरैशी की पहली हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें
    हुमा कुरैशी की पहली हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें
    मनोरंजन
  • SRH बनाम RCB: मैक्सवेल ने लगाया अर्धशतक, बैंगलोर ने दिया 150 रनों का लक्ष्य
    SRH बनाम RCB: मैक्सवेल ने लगाया अर्धशतक, बैंगलोर ने दिया 150 रनों का लक्ष्य
    खेलकूद
  • अगले साल ईद पर सलमान की 'टाइगर 3' का होगा इन दो बड़ी फिल्मों से सामना
    अगले साल ईद पर सलमान की 'टाइगर 3' का होगा इन दो बड़ी फिल्मों से सामना
    मनोरंजन
  • 30 अप्रैल तक चलेगा महाकुंभ, तय समय से पहले खत्म करने पर कोई चर्चा नहीं- रिपोर्ट
    30 अप्रैल तक चलेगा महाकुंभ, तय समय से पहले खत्म करने पर कोई चर्चा नहीं- रिपोर्ट
    देश
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार राकेश टिकैत
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021