NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनावः राजस्थान और तेलंगाना में मतदान जारी, कई बड़ी हस्तियों ने डाले वोट
    राजनीति

    विधानसभा चुनावः राजस्थान और तेलंगाना में मतदान जारी, कई बड़ी हस्तियों ने डाले वोट

    विधानसभा चुनावः राजस्थान और तेलंगाना में मतदान जारी, कई बड़ी हस्तियों ने डाले वोट
    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 07, 2018, 01:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    विधानसभा चुनावः राजस्थान और तेलंगाना में मतदान जारी, कई बड़ी हस्तियों ने डाले वोट

    राजस्थान और तेलंगाना में आज विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों और तेलंगाना में 119 सीटों पर मतदान जारी है। दोनों राज्यों में राजनीति और दूसरे क्षेत्रों से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने मतदान किया। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का यह आखिरी पड़ाव है। इन राज्यों से पहले छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और मिजोरम में चुनाव हो चुके हैं। इन सब चुनावों के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने की भारी मतदान की अपील

    राजस्थान में आज मतदान का दिन है। राज्य के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अवश्य भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें।

    — Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2018

    दोनों राज्य में बंपर वोटिंग

    दोनों राज्यों में बंपर वोटिंग देखने को मिल रही है। 11 बजे तक राजस्थान में 22 प्रतिशत और तेलंगाना में 23.4 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। राजस्थान में जहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस ने तेलुगू देशम पार्टी (TDP), तेलंगाना जन समिति और CPI के साथ गठबंधन किया है। गठबंधन के मुकाबले में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने-अपने दम पर चुनावी मैदान में हैं।

    राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया मतदान

    Rajasthan CM Vasundhara Raje casts her vote at polling booth no. 31A in Jhalrapatan constituency of Jhalawar. #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/DRJVYFkBb4

    — ANI (@ANI) December 7, 2018

    तेलंगाना में दूसरा विधानसभा चुनाव

    राज्य बनने के बाद तेलंगाना में दूसरा विधानसभा चुनाव है। राज्य में पहली बार मतदाता सत्यापन पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुल 2.80 करोड़ मतदाताओं की संख्या वाले राज्य में 32,815 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें, राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ होने थे, लेकिन राज्य कैबिनेट ने 6 सितंबर को विधानसभा भंग कर दी थी। इसके बाद अब राज्य में चुनाव होे रहे हैं।

    असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में किया मतदान

    Hyderabad: Asaduddin Owaisi casts his vote at polling booth no. 317 at Mailardevpally, Shastripuram. #TelanganaElections pic.twitter.com/CbQDQFbxjT

    — ANI (@ANI) December 7, 2018

    राजस्थान में 199 सीटों पर चुनाव

    तेलंगाना की तरह राजस्थान में भी पहली बार VVPAT का इस्तेमाल हो रहा है। राज्य में 199 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। अलवर के रामगढ़ सीट से एक प्रत्याशी के निधन के कारण वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है। राज्य में कुल वोटर्स की संख्या 4.74 करोड़ है। राजस्थान में कुल 2,274 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 640 कंपनियां तैनात की गई है।

    टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने डाला वोट

    Sania Mirza cast her vote at Film Nagar Cultural Center in Hyderabad. #TelanganaElections pic.twitter.com/GlD1jNSPRo

    — ANI (@ANI) December 7, 2018

    बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा का वोटर लिस्ट से नाम गायब

    बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा आज मतदान नहीं कर पाईं। दरअसल, उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। एक और ट्वीट में उन्होंने कहा कि चुनाव किस तरह सही हो सकता है जब उनका नाम वोटिंग लिस्ट से गायब है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि यह पूरे देश में हो रहा है।

    वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने से हैरान हूं- ज्वाला गुट्टा

    Surprised to see my name disappear from the voting list after checking online!! #whereismyvote

    — Gutta Jwala (@Guttajwala) December 7, 2018
    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    चुनाव
    इंदिरा नूयी

    ताज़ा खबरें

    खलील अहमद ने पूरे किए IPL में अपने 50 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि खलील अहमद
    IPL 2023: LSG ने DC को दिया 194 रन का लक्ष्य, मेयर्स-पूरन का उम्दा प्रदर्शन   इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: रोहित शर्मा खेल पाएंगे सीजन का पहला मैच? हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट रोहित शर्मा
    IPL 2023: काइल मेयर्स ने डेब्यू IPL मैच में लगाया शानदार अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धि काइल मेयर्स

    नरेंद्र मोदी

    केजरीवाल ने फिर उठाया प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री का मुद्दा, एक दिन पहले लगा था जुर्माना अरविंद केजरीवाल
    प्रधानमंत्री मोदी को डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं, केजरीवाल पर लगा जुर्माना गुजरात हाई कोर्ट
    गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर अहमदाबाद में 8 लोग गिरफ्तार गुजरात
    भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए 3 मंत्र, जानिए क्या कहा भाजपा समाचार

    चुनाव

    नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव का मतदान शुरू नागालैंड
    आगामी चुनावों में रिमोट EVM के इस्तेमाल का कोई प्रस्ताव नहीं- कानून मंत्री किरेन रिजिजू संसद
    अमेरिकाः हाउस स्पीकर के चुनाव में ट्रंप को मिला 1 वोट, सदन ने उड़ाई हंसी अमेरिका
    साल 2023 में किन राज्यों में होने वाले चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का माहौल तय करेंगे? लोकसभा चुनाव

    इंदिरा नूयी

    जानिए कौन हैं भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा जो होंगे IBM के अगले CEO कानपुर
    इंदिरा नूई बन सकती हैं विश्व बैंक की अगली प्रमुख, इवांका ट्रंप ने आगे बढ़ाया नाम इवांका ट्रम्प
    पांच राज्यों के अंतिम परिणाम घोषित, अब मुख्यमंत्रियों के नाम पर सस्पेंस राजस्थान
    विधानसभा चुनाव नतीजेः तीन राज्यों में बढ़त से कांग्रेस में जश्न, भाजपा को झटका छत्तीसगढ़

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023