NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / कोरोना वायरस का असर: मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में आई 28 प्रतिशत की गिरावट
    अगली खबर
    कोरोना वायरस का असर: मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में आई 28 प्रतिशत की गिरावट

    कोरोना वायरस का असर: मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में आई 28 प्रतिशत की गिरावट

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 06, 2020
    03:36 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना महामारी से वैश्विक अर्थवस्था डामाडोल हो गई है। लॉकडाउन के कारण उद्योग-धंधे बंद हो गए हैं और लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है।

    डगमगाती अर्थव्यवस्था के कारण शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट आ रही है। इस गिरावट ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में भी सेंध मार दी है।

    इसी कारण देश के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में पिछले दो महीने में 19 अरब डॉलर की गिरावट आ गई।

    गिरावट

    प्रतिदिन 30 करोड़ डॉलर के हिसाब से आई गिरावट

    हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के कारण मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 28% की कमी आई है।

    गत दो महीने में अंबानी की कुल संपत्ति में 30 करोड़ डॉलर प्रतिदिन के हिसाब से कुल 19 अरब डॉलर की कमी आई है।

    ऐसे में वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति घटर 48 बिलियन डॉलर पर आ टिकी है।

    इस गिरावट के कारण वह अमीरों की वैश्विक रैंकिंग में आठ पायदान लुढ़कर 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    अन्य अमीर

    इन धनकुबेरों की भी हुई हालत खराब

    मुकेश अंबानी के अलावा उद्योगपति गौतम अडानी की कुल संपत्ति में 37 प्रतिशत यानी छह ​​बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है।

    इसी तरह HCL टेक्नोलॉजीज के शिव नादर की कुल संपत्ति में 26 प्रशित यानी पांच बिलियन डॉलर और बैंकर उदय कोटक की कुल संपत्ति में 28 प्रतिशत यानी चार बिलियन डॉलर की कमी आई है।

    इसके कारण ये उद्योगपति विश्व के शर्ष 100 धनकुबेरों की सूची से बाहर हो गए हैं।

    शेयर बाजार

    शेयर बाजारों में पिछले दो महीनों में आई 25 प्रतिशत की गिरावट

    भारत के शेयर बाजारों में पिछले दो माह में तकरीबन 25 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

    कोरोना महामारी से जुड़े मौजूदा संकट एवं दुनियाभर में शेयरों की बिकवाली के चलते शेयर बाजारों में यह गिरावट देखने को मिला है।

    हुरुन रिपोर्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक अनस रहमान ने कहा कि शेयर बाजारों में 26 फीसद की गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में 5.2 प्रतिशत की कमी के चलते भारत के शीर्ष उद्योगपतियों को झटका लगा है।

    जानकारी

    इनकी संपत्ति में आई सबसे ज्यादा गिरावट

    रिपोर्ट के अनुसार कोरोना माहामारी के कारण वैश्विक स्तर पर उद्योगपति कार्लोस स्लिम एंड फैमिली, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और माइकल ब्लूमबर्ग को सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ा है। ये अब बाजार के उठने का इंतजार कर रहे हैं।

    इनकी भी घटी

    इन दिग्गजों को भी हुआ भारी नुकसान

    हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान फ्रेंच फैशन की दिग्गज कंपनी LVMH के मुख्य कार्यकारी बर्नार्ड अरनॉल्ट को हुआ है।

    इस अवधि में उनकी कुल संपत्ति 28 प्रतिशत यानी 30 बिलियन घटकर 77 बिलियन डॉलर पर आ गई है।

    इसी तरह बर्कशायर हैथवे के वारेन बफेट की कुल संपत्ति में 19 बिलियन डालर की कमी आई है। इसी तरह OYO रूम्स के रितेश अग्रवाल अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए हैं।

    सबसे कम

    अमेजन CEO को हुआ सबसे कम नुकसान

    कोरोना महामारी में जहां बड़े-बड़े धनकुबेरों को झटका लगा है, वहीं अमेजन के जेफ बेजोस को सबसे कम 9 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

    वह 131 बिलियन डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं।

    इसी तरह बिल गेट्स की कुल संपत्ति 14 प्रशित की गिरावट के साथ 91 बिलियन डॉलर पर टिकी हुई है।

    इस गिरावट ने भारत के तीन उद्योगपतियों को शीर्ष 100 अमीरों की सूची से बाहर कर दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    मुकेश अंबानी
    बिल गेट्स
    शेयर बाजार समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: भारत ने भारी किल्लत के बाद भी सर्बिया भेजे 90 टन चिकित्सा उपकरण लखनऊ
    लॉकडाउन: कोई 'मरने का नाटक' कर पहुंचा घर तो कोई मरीज बता ढो रहा सवारी हरियाणा
    पंजाब: कोरोना संकट के बीच डटे सफाईकर्मियों का नोटों की माला पहनाकर किया स्वागत, देखें वीडियो पंजाब
    जम्मू-कश्मीर: नई डोमिसाइल नीति का ऐलान, 15 साल रहने वाला माना जाएगा निवासी जम्मू-कश्मीर

    मुकेश अंबानी

    ईशा अंबानी की शादी में खर्च होंगे इतने करोड़ रुपए, सुनकर चौंक जाएंगे आप बॉलीवुड समाचार
    ईशा अंबानी की मुंबई में आज शादी, शामिल हो सकती हैं ये हस्तियां नरेंद्र मोदी
    ईशा अंबानी की शादी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत ये हस्तियां हुईं शामिल, देखें तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    कैसी रही ईशा अंबानी व आनंद पीरामल की शादी, देखें तस्वीरें और वीडियो बॉलीवुड समाचार

    बिल गेट्स

    विश्व एड्स दिवसः जब भारतीय सेक्स वर्कर की दास्तां सुन रो पड़े बिल गेट्स किताबें
    दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का सबसे महंगा तलाक, 2.52 लाख करोड़ रुपये में हुआ समझौता दुनिया
    बिल गेट्स को पछाड़ यह शख्स बना दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति, जानें कुल संपत्ति माइक्रोसॉफ्ट
    प्रधानमंत्री मोदी के खाते में एक और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, बिल गेट्स की संस्था करेगी सम्मानित भारत की खबरें

    शेयर बाजार समाचार

    सेंसेक्स में 1,000 से ज्यादा अंको की गिरावट, निवेशकों के डूबे 4.5 लाख करोड़ व्यवसाय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025