-
12 Dec 2018
ईशा अंबानी की मुंबई में आज शादी, शामिल हो सकती हैं ये हस्तियां
-
उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी बुधवार को आनंद पीरामल के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रही हैं।
शादी के पहले के क्रार्यक्रम को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विवाह समारोह कितना भव्य होने वाला है।
कहा जा रहा है कि अंबानी परिवार शादी में Rs. 700 करोड़ से ज़्यादा खर्च कर रहा है।
शादी का कार्यक्रम अंबानी के घर एंटीलीया में होगा। इस समारोह में सीमित संख्या में मेहमान शामिल होंगे।
-
उदयपुर
8 व 9 दिसंबर को हुए थे शादी के पहले के क्रार्यक्रम
-
उदयपुर में शादी के पहले के कार्यक्रम संपन्न हुए थे।
हिलेरी क्लिंटन कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। वैश्विक बैंकर भी समारोह का हिस्सा बने थे।
हॉलीवुड गायिका बियोंसे के अलावा शाहरुख, अभिषेक-ऐश्वर्या व प्रियंका चोपड़ा ने भी संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया था।
समारोह में खेल जगत की बड़ी हस्तयों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी।
यह शादी देश के उद्योग जगत में हुई अब तक की सबसे महंगी शादी कही जा रही है।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
ईशा के शादी के पहले के क्रार्यक्रम में बियोंसे
-
Beyonce slays in #abujanisandeepkhosla design for #ishaambani Sangeet tonight
A post shared by manav.manglani on
-
मेहमान
ये मेहमान हो सकते हैं शामिल
-
खबरों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कुछ अन्य वरिष्ठ नेता इस शादी में शिरकत कर सकते हैं।
इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी समारोह में शामिल होने की बात कही जा रही है।
प्रधानमंत्री के शादी में शामिल होने की कोई आधकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
-
रिसेप्शन
शुक्रवार को होगा रिसेप्शन
-
रिसेप्शन शुक्रवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के मैदान में होगा।
शादी में लगभग 600 मेहमानों के शामिल होने की खबर है।
ईशा की शादी का कार्ड भी काफी चर्चा में रहा था। शादी के कार्ड में सोने से कढ़ाई की गई है। यह कार्ड एक बॉक्स के जैसा है जिसका रंग गुलाबी है। कार्ड को खोलने पर गायत्री मंत्र बजता है। शादी के एक कार्ड की कीमत तकरीबन तीन लाख रुपए है।
-
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा की भी शादी आज
-
शादी के बाद ईशा अपने पति के साथ नए घर में प्रवेश करेंगी। मुंबई में स्थित इस घर की कीमत $64 लाख (लगभग Rs. 46 करोड़ 16 लाख) बताई जा रही है।
गौरतलब है कि सितंबर में इटली के लेक कोमो में आनंद-ईशा की सगाई हुई थी। सगाई में मेहमानों की आवभगत में लगभग Rs. 10 करोड़ खर्च हुए थे।
ईशा के अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा भी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।