-
13 Dec 2018
ईशा अंबानी की शादी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत ये हस्तियां हुईं शामिल, देखें तस्वीरें
-
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं।
ईशा की शादी का कार्यक्रम अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलीया पर संपन्न हुआ।
बारात का स्वागत एंटीलिया में बड़े धूमधाम से किया गया। इस दौरान अंबानी परिवार के साथ ईशा की होने वाली भाभी श्लोका मेहता भी नजर आईं।
इस समारोह का हिस्सा बनने बॉलीवुड समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची।
-
बॉलीवुड
निक के साथ पहुंची प्रियंका
-
ईशा की दोस्त व बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
आलिया भट्ट भी इस शादी में नीले रंग का लहंगा पहन कर पहुंची, जिसमें वह काफी आकर्षक लग रहीं थी।
अभिनेता आमिर खान पत्नी किरण राव के साथ इस समारोह का हिस्सा बने।
प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ गुलाबी रंग के लंहगे में स्पॉट हुईं।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पत्नी व बच्चों समेत एंटीलीया पहुंचे थे।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
पति संग पहुंची प्रियंका
-
A post shared by manav.manglani on
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
परिवार सहित पहुंचे मास्टर ब्लास्टर
-
A post shared by manav.manglani on
-
रजनीकांत
रजनीकांत भी बनें शादी का हिस्सा
-
सुपरस्टार रजनीकांत भी ईशा अंबानी के शादी समारोह का हिस्सा बने। लारा दत्ता अपने पति महेश भूपति के साथ पहुंची थी।
सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी, जैक्लिन फर्नांडिज़, अमीषा पटेल, शाहिद कपूर सहित कई अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी समारोह में शामिल हुईं।
सुनील शेट्टी अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे थे। फैशन डिजॉाइनर व सोनम कपूर की बहन रिया कपूर व डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा भी ईशा व आनंद की शादी का हिस्सा बनने पहुंचे।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
सुपरस्टार रजनीकांत भी रहे मौजूद
-
A post shared by manav.manglani on
-
मेहमान
राजनाथ सिंह हुए शादी में शामिल
-
ईशा अंबानी की शादी में देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी ईशा-आनंद को बधाई देने पहुंची।
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी ईशा-आनंद को आशीर्वाद देने पहुंचे।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता व नातिन नव्या के साथ पहुंचे थे।
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंचे। इस अवसर पर ऐश्वर्या लाल रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
दीदी ने भी दिया ईशा-आनंद को आशीर्वाद
-
Didi Didi Didi...Mamta Banerjee arrives for #ishaambani #anandpiramal #wedding @manav.manglani
A post shared by manav.manglani on
-
रिसेप्शन
शादी के बाद शुक्रवार को रिसेप्शन
-
शादी के बाद का रिसेप्शन अब शुक्रवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के मैदान में होगा।
गौरतलब है कि ईशा और आनंद की सगाई सितंबर में इटली के लेक कोमो में हुई थी।
शादी से पहले के सारे कार्यक्रम उदयपुर में संपन्न हुए थे। देश-विदेश से कई मेहमान वंहा पहुंचे थे जिनमे हिलेरी क्लिंटन भी शामिल थी।
हॉलीवुड गायिका बियोंसे ने वंहा अपनी परफॉरमेंस दी थी।
जानकारी के अनुसार ईशा की शादी पर Rs. 700 करोड़ का खर्च हो रहा है।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
खूब खिल रही थी आलिया
-
#aliabhatt for #ishaambani #anandpiramal wedding today #photooftheday #manavmanglani @manav.manglani
A post shared by manav.manglani on
- बॉलीवुड समाचार
- मनोरंजन