Page Loader
बजट: राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करेगी सरकार
बजट सत्र में डिजिटल पुस्तकालय की घोषणा की गई (तस्वीर: pixabay)

बजट: राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करेगी सरकार

लेखन गजेंद्र
Feb 01, 2023
12:54 pm

क्या है खबर?

बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि बच्चों और युवाओं के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा। डिजिटल पुस्तकालय में सभी तरह की भौगोलिक और भाषा शैली के स्तर पर गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के सभी राज्यों को वार्ड और पंचायत स्तर पर छात्रों के लिए भौतिक पुस्तकालय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें सभी उम्र के हिसाब से पुस्तक मिलेंगी।

शिक्षा

क्या होगा डिजिटल पुस्तकालय से लाभ?

डिजिटल पुस्तकालय में किताबों का डिजिटल वर्जन मौजूद होगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ऑडियो और वीडियो में किताबों को कहीं भी पढ़ा, सुना और देखा जा सकेगा। एक किताब को कई छात्र एक साथ पढ़ सकेंगे और यह 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध होगी। इसके अलावा अगले तीन साल में आदिवासी छात्रों के 740 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में 38,800 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।