Page Loader
अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी ने गौतम अडाणी को पीछे छोड़ा
मुकेश अंबानी ने अमीरों की सूची में अडाणी को पीछे किया

अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी ने गौतम अडाणी को पीछे छोड़ा

लेखन गजेंद्र
Feb 01, 2023
12:53 pm

क्या है खबर?

फोर्ब्स द्वारा जारी अरबपतियों की नई सूची में अडाणी समूह के मालिक गौतम अडाणी को रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी ने पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही भारतीय अमीरों में भी अब अडाणी अंबानी से नीचे आ गए हैं। सूची के मुताबिक, अडाणी जहां 83.3 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों में 10वें नंबर पर हैं, वहीं अंबानी ने 84.3 अरब डॉलर के साथ नौवें नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

सूची

कुछ दिन पहले 11वें नंबर पर थे अडाणी

हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद अडाणी को काफी नुकसान हुआ था। इसके साथ ही अडाणी 10 अमीरों की सूची से बाहर होकर 11वें नंबर पर चले गए थे। दरअसल, अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी पर 'कार्पोरेट जगत की सबसे बड़ी धोखाधड़ी' का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडाणी समूह की कंपनियों का कर्ज पूरे समूह को वित्तीय तौर पर अधिक जोखिम वाली स्थिति में खड़ा कर देता है।

ट्विटर पोस्ट

ANI ने किया ट्वीट