Page Loader
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा बजट
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

लेखन गजेंद्र
Jan 02, 2023
08:03 pm

क्या है खबर?

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने की संभावना है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह दो चरणों में 6 अप्रैल तक चल सकता है। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के केंद्रीय सभागार में दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। अगस्त में राष्ट्रपति बनने के बाद यह संसद में उनका पहला संबोधन होगा।

कार्यक्रम

क्या रहेंगे सत्र का कार्यक्रम?

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहला चरण 31 जनवरी से 10 फरवरी तक और दूसरा चरण 6 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा। सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण दोनों सदनों के पटल पर रखा जाएगा। पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और केंद्रीय बजट पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस में भाग लेंगे। सेंट्रल विस्टा के निर्माण से जुड़े लोगों ने बताया कि सत्र का दूसरा चरण नए संसद भवन में हो सकता है।