NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / अमेजन करेगी 18,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, CEO ने दी जानकारी
    अगली खबर
    अमेजन करेगी 18,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, CEO ने दी जानकारी
    अमेजन अपने 18,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी

    अमेजन करेगी 18,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, CEO ने दी जानकारी

    लेखन सकुल गर्ग
    Jan 05, 2023
    10:27 am

    क्या है खबर?

    आर्थिक मंदी की आहत के बीच ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन आने वाले दिनों में 18,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

    कंपनी ने बुधवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता के चलते ऐसा किया जा रहा है।

    अमेजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एंडी जेसी ने छंटनी को लेकर कर्मचारियों के नाम एक संदेश भी जारी किया है।

    गौरतलब है कि अमेजन ने नवंबर में भी करीब 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी।

    संदेश

    प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को दिया जाएगा राहत पैकेज- CEO

    CEO एंडी जेसी ने कहा, "नवंबर और आज की जा रही घोषणा के बीच हम 18,000 से अधिक नौकरियों को खत्म करने की योजना बना रहे हैं। कंपनी का नेतृत्व यह बात गहराई से जानता था कि छंटनी लोगों के लिए कितनी मुश्किल है और हम इन फैसलों को हल्के में नहीं लेते हैं।"

    जेसी ने आगे कहा कि प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को एक अलग राहत पैकेज और स्वास्थ्य बीमा समेत अन्य लाभ दिए जाएंगे।

    बयान

    CEO एंडी जेसी ने और क्या कहा?

    एंडी जेसी ने कहा कि कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा अचानक की जा रही है क्योंकि किसी कर्मचारी ने इस जानकारी को बाहर लीक कर दिया था और वह कर्मचारियों के साथ सीधे तौर पर बात करना चाहते थे।

    उन्होंने आगे कहा कि अमेजन ने पहले भी अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता और कठिन परिस्थितियों का सामना किया है और आगे भी ऐसे ही करती रहेगी।

    उन्होंने कहा कि निकाले जा रहे कर्मचारियों को 18 जनवरी से सूचित किया जाएगा।

    भर्ती

    महामारी के दौरान अमेजन ने की थीं काफी भर्तियां

    बता दें कि अमेजन ने कोरोना वायरस महामारी के बीच ऑनलाइन डिलीवरी की मांगों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की भर्तियां की थीं।

    इसके चलते 2020 और 2022 की शुरुआत के बीच अमेजन के विश्वभर में कर्मचारियों की संख्या दोगुनी हो गई थी।

    बतौर रिपोर्ट्स, सितंबर के अंत तक कंपनी के पास दुनियाभर में 15.4 लाख कर्मचारी थे। इनमें छुट्टियों के मौसम के लिए भर्ती किए गए कर्मचारी शामिल नहीं हैं।

    नुकसान

    दो दशकों में सबसे निचले स्तर पर है अमेजन की विकास दर

    बतौर रिपोर्ट्स, महामारी के दौर में काफी मुनाफा कमाने के बाद अमेजन को अब महंगाई के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    महंगाई में रिकॉर्ड इजाफे के कारण लोग पैसा खर्च करने से बच रहे हैं और इस कारण अमेजन की वृद्धि पिछले दो दशक में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

    इससे पहले दिसंबर में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें अमेजन के 20,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाने की बात सामने आई थी।

    छंटनी

    ये कंपनियां भी कर चुकी हैं बड़े पैमाने पर छंटनी

    अपनी वित्तीय स्थिति को ठीक करने और वैश्विक मंदी की तैयारी के लिए अमेजन से पहले ट्विटर, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट और सिस्को जैसी कंपनियां भी छंटनी कर चुकी हैं।

    ट्विटर ने अपने 50 प्रतिशत स्थायी स्टाफ की छुट्टी कर दी थी और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लगभग 4,400 कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म कर दिया था।

    फेसबुक ने लगभग 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी, जबकि माइक्रोसॉफ्ट ने अपने लगभग 1,000 कर्मचारी निकाले थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आर्थिक मंदी
    अमेजन
    छंटनी

    ताज़ा खबरें

    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार
    नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने कोर्ट को बताया, सोनिया-राहुल ने अपराध से 142 करोड़ रुपये कमाए नेशनल हेराल्ड
    अपने इंस्टाग्राम रील्स को कैसे बनाएं बेहतर? यहां जानिए आसान तरीका इंस्टाग्राम
    IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    आर्थिक मंदी

    ऑटो सेक्टर की मंदी पर निर्मला सीतारमण का बयान- कंपनियों की मांगों पर ध्यान देगी सरकार केंद्र सरकार
    पाकिस्तान: सोने की जगह दुल्हन ने पहने टमाटर के गहने, बताई ये वजह; देखें वीडियो पाकिस्तान समाचार
    मंदी के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था, सरकार को तुरंत कदम उठाने की जरूरत- IMF भारत की खबरें
    वैश्विक विकास में 80 प्रतिशत गिरावट भारत के कारण- IMF मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ भारत की खबरें

    अमेजन

    अमेजन पर अपनी भाषा में कर सकते हैं शॉपिंग, स्टेप-बाय-स्टेप समझें फ्लिपकार्ट
    संजना संघी की 'उलझे हुए' का ट्रेलर रिलीज, 11 फरवरी को आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    अमेजन ने 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट्स के लिए लॉन्च किया विशेष स्टोर भारत सरकार
    अमेजन लाई क्लबहाउस जैसी ऑडियो आधारित ऐम्प ऐप, होस्ट कर पाएंगे लाइव रेडियो शोज सोशल मीडिया

    छंटनी

    कोरोना संकट के बीच 13% कर्मचारियों को निकालेगी जोमैटो, अन्य कर्मचारियों का 50% तक वेतन कटेगा जोमैटो
    जोमैटो के बाद अब स्विगी ने किया 1,100 कर्मचारियों को निकालने का निर्णय स्विगी
    300 से कम कर्मचारियों वाली कंपनियां बिना सरकारी अनुमति कर सकेगी छंटनी, विधेयक पेश शशि थरूर
    H&M भी 1,500 कर्मियों को निकालेगी, मंदी के मंडराते बादलों की बीच जारी है छंटनी ऑनलाइन शॉपिंग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025