अमेजन पर अपनी भाषा में कर सकते हैं शॉपिंग, स्टेप-बाय-स्टेप समझें
क्या है खबर?
फ्लिपकार्ट, मिंत्रा जैसे ई-कॉमर्स पोर्टल की तरह अमेजन भी ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म है, जहां पर रोजमर्रा की जिंदगी से से जुड़े जरूरी सामानों की बिक्री और खरीदी की जाती है।
वहीं, अमेजन अब अपने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा दे रही है, जिसके साथ आप अपनी भाषा का चयन कर शॉपिंग कर सकते हैं।
अमेजन की भाषा को अपनी मनपसंद भाषा में बदलने के लिए आप इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
जानकारी
जानिए अमेजन के बारे में
अमेजन एक ई-कॉमर्स कंपनी है, जिसका मुख्यालय अमेरिका के वाशिंगटन में है।
यह ई-कॉमर्स के अलावा क्लॉउड कंप्यूटिंग, डिजिटल स्ट्रीमिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि के क्षेत्र में काम करती है।
इसकी स्थापना जेफ बेजोस ने 1994 में की थी। इसके बाद मई, 1997 में संगठन सार्वजनिक हो गया।
अमेजन ने व्यापार शुरू करने के लिए पुस्तकों की ऑनलाइन बिक्री की थी, जिसके बाद अब यह इलेक्ट्रॉनिक्स, सॉफ्टवेयर, फर्नीचर, खिलौने और गहने आदि कई चीजों की बिक्री करता है।
भाषा
अमेजन पर उपलब्ध हैं इतनी भाषाएं
वैसे तो अमेजन की सेवा बाय डिफॉल्ट अंग्रेजी भाषा में ही है, लेकिन अगर ग्राहक चाहे तो अपनी मनपसंद भाषा का इस्तेमाल कर सकता है।
अमेजन पर मौजूदा समय में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली भाषाएं उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
भाषा बदलने के विकल्प के बाद उनके लिए अमेजन पर शॉपिंग करना काफी हद तक आसान हो जाएगा, जिन्हें अंग्रेजी भाषा समझ नहीं आती है।
प्रक्रिया
भाषा बदलने के लिए स्टेप्स करें फॉलो
भाषा बदलने के लिए आपको सबसे पहले अमेजन की आधिकारिक वेबसाइट www.amazon.in पर जाना पड़ेगा।
यहां पर आपको लॉग इन करना पड़ेगा।
इसके बाद आपको सर्च ऑप्शन के किनारे दिख रहे फ्लैग (देश का झंडा) के आइकन पर क्लिक करें।
फ्लैग के ऑप्शन को चुनते ही कई तरह की भाषाएं आपके सामने आ जाएंगी, इन सभी भाषाओं में से किसी एक का चयन करें।
इस प्रक्रिया के बाद आप जिस भाषा का चयन करेंगे, वह अमेजन वेबसाइट पर दिखने लगेगी।
जानकारी
ऐप पर इस तरह बदलें भाषा
भाषा बदलने के लिए आप सबसे पहले अपने अमेजन ऐप को खोलें। इसके बाद ऊपर से बाएं कॉर्नर की तरफ थ्री हॉरिजॉन्टल लाइन पर क्लिक करें, फिर सेटिंग्स पर जाएं। अब देश और भाषा विकल्प को चुनें और मनपसंद भाषा का चयन कर लें।