NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / बाजार में इस फ्लाइंग कार की जबरदस्त मांग, पहली बिक्री में ही खत्म हुआ पूरा स्टॉक
    अगली खबर
    बाजार में इस फ्लाइंग कार की जबरदस्त मांग, पहली बिक्री में ही खत्म हुआ पूरा स्टॉक
    जेटसन की फ्लाइंग कार

    बाजार में इस फ्लाइंग कार की जबरदस्त मांग, पहली बिक्री में ही खत्म हुआ पूरा स्टॉक

    लेखन देवजीत सिंह
    Sep 13, 2022
    07:30 am

    क्या है खबर?

    कहानियों और फिल्मों की उड़ने वाली कारें हमारे लिए एक वास्तविकता बन रही हैं। आज कई कंपनियां इस तरह की उन्नत तकनीक पर काम कर रही हैं।

    स्वीडन की इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कंपनी जेटसन ने हाल ही में अपनी एयक्राफ्ट नुमा उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार 'जेटसन वन' को बिक्री के लिये पेश किया था और लोकप्रियता के चलते कुछ ही वक्त में इसका पूरा स्टॉक बिक गया।

    पिछले साल कंपनी ने एक इवेंट में इस कार से पर्दा उठाया था।

    खासियत

    इसे उड़ाने के लिये नहीं होगी पायलट लाइसेंस की जरूरत

    जेटसन ने दावा किया है कि कोई भी इस फ्लाइंग कार को खरीद सकता है और इसे ऑपरेट भी कर सकता है। इसे उड़ाने के लिए अमेरिका में किसी भी तरह के पायलट लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है।

    जेटसन वन मूल रूप से एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) विमान है, जो अक्टूबर, 2021 में अपने लॉन्च से ही बेहद लोकप्रिय बना हुआ है।

    इसकी कीमत करीब 92,000 डॉलर यानी लगभग 73.19 लाख रुपये रखी गई है।

    क्षमता

    1,500 फीट ऊंचा उड़ने की है इसकी क्षमता

    जेटसन वन 102 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से उड़ सकता है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज लगभग 32 किलोमीटर बताई गई है।

    कंपनी के अनुसार यह जमीनी स्तर से करीब 1,500 फीट की ऊंचाई पर भी उड़ सकता है।

    टस्कनी के एक अनुसंधान और विकास केंद्र में किये गए इसके उड़ान परीक्षण के दौरान यह 86 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति के साथ अपनी शीर्ष गति पर 20 मिनट तक उड़ान भरने में सक्षम रहा था।

    तकनीक

    मोटर खराब होने के बाद भी उड़ती रहेगी यह कार

    जेटसन वन फ्लाइंग कार में आठ शक्तिशाली मोटरों का प्रयोग किया गया है। कंपनी दावा करती है कि मोटर के खराब होने की स्थिति में भी यह अपने डिजाइन और तकनीक के कारण स्थायी रूप से उड़ सकती है।

    इस कार की मांग लगातार बढ़ रही है। जेटसन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कंपनी की साल 2022 और 2023 की बुकिंग सीमा पूरी हो चुकी है, अब वह 2024 के लिये बुकिंग ले रहे हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    जापानी कार निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर और फ्लाइंग कार बनाने वाली कंपनी स्काईड्राइव इंक ने कुछ वक्त पहले घोषणा की थी कि वे भी एक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग एयरक्राफ्ट के अनुसंधान और विकास पर एक टीम बनाकर काम कर रहीं हैं।

    स्काईड्राइव मौजूदा समय में अपनी उत्पादन योजना के तहत एक कॉम्पैक्ट दो-सीट वाली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार के विकास में लगी हुई है। इसके अलावा कंपनी एक कार्गो ड्रोन भी विकसित कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    स्वीडन
    फ्लाइंग कार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इलेक्ट्रिक वाहन

    महिंद्रा की पांच नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों से उठा पर्दा, दो उप-ब्रांड्स के माध्यम से होगी बिक्री महिंद्रा एंड महिंद्रा
    TVS लाएगी हाइड्रोजन से चलने वाला iQube स्कूटर, सामने आई ये जानकारी ऑटोमोबाइल
    टेस्टिंग के दौरान नजर आई स्कोडा की नई इलेक्ट्रिक कार एनाक iV, जल्द लॉन्चिंग की उम्मीद ऑटोमोबाइल
    स्कोडा ने जारी किया अपनी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार विजन 7S का टीजर, जानिए क्या कुछ मिलेगा स्कोडा कार

    स्वीडन

    विश्व नेताओं को चुनौती देने वाली 16 वर्षीय छात्रा नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित जलवायु परिवर्तन
    मधुमक्खियों के लिए खोला गया दुनिया का पहला मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट, जानिए कारण अजब-गजब खबरें
    क्या है 'एक देश, एक चुनाव' और इस पर पूरी बहस? जानें इसके फायदे और नुकसान भारत की खबरें
    इस आलू चिप्स के एक टुकड़े की कीमत है 785 रुपये, जानें क्या है खासियत अजब-गजब खबरें

    फ्लाइंग कार

    दुनिया की पहली फ्लाइंग कार को मिली हरी झंडी, 10,000 फीट ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025