NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / मधुमक्खियों के लिए खोला गया दुनिया का पहला मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट, जानिए कारण
    अगली खबर
    मधुमक्खियों के लिए खोला गया दुनिया का पहला मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट, जानिए कारण

    मधुमक्खियों के लिए खोला गया दुनिया का पहला मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट, जानिए कारण

    लेखन प्रदीप मौर्य
    May 29, 2019
    04:19 pm

    क्या है खबर?

    अगर आपको फास्ट फ़ूड का शौक होगा तो आपने भी मैकडॉनल्ड का नाम सुना होगा।

    यह फास्ट फ़ूड रेस्टोरेंट दुनिया की सबसे बड़ी ऋंखला है, जो हर रोज़ लगभग पाँच करोड़ से ज़्यादा लोगों को अपनी सेवाएँ देती है।

    आमतौर पर अब तक अपने रेस्टोरेंट में इंसानों को जाते देखा होगा, लेकिन अब आप मधुमक्खियों को भी मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट में जाते हुए देख पाएँगे।

    जी हाँ, क्योंकि मधुमक्खियों के लिए एक मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट खोला गया है।

    आइए जानें क्यों?

    जानकारी

    स्वीडन में खोला गया मधुमक्खियों के लिए मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अनोखा रेस्टोरेंट स्वीडन में खोला गया है। यह मैकडॉनल्ड का अब तक का सबसे छोटा आउटलेट है, जिसे मैकहाइव (McHive)नाम दिया गया है। इस आउटलेट को पेड़-पौधों से घिरे घास के मैदान में रखा गया है।

    कारण

    क्यों खोला गया मधुमक्खियों के लिए मैकडॉनल्ड?

    बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से मधुमक्खियों की कई प्रजातियाँ ख़तरे में हैं। उनकी संख्या लगातार कम होती जा रही है। इस वजह से कई वनस्पतियाँ ख़त्म होने की कगार पर हैं। इसका असर इंसानों पर भी पड़ सकता है।

    स्वीडन में मैकडॉनल्ड के मार्केटिंग डायरेक्टर क्रिस्टोफ़र रॉनब्लांड बताते हैं कि इस रेस्टोरेंट के बनने से मधुमक्खियों को अपना घर बनाने में परेशानी नहीं होगी। उनके अनुसार यह अब तक का सबसे यूनिक क्रिएशन है।

    सुविधा

    मधुमक्खियों के लिए रेस्टोरेंट में नहीं होंगे बर्गर

    जानकारी के अनुसार, मैकडॉनल्ड के इस रेस्टोरेंट को एक प्रोफ़ेशनल डिज़ाइनर ने डिज़ाइन किया है, जिसे मधुमक्खियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हालाँकि, इसमें मधुमक्खियों के लिए बर्गर नहीं होगा।

    यह मधुमक्खियों को इंसानी ख़तरे से बचाने के लिए बनाया गया है। इस अनोखे रेस्टोरेंट के बनने के बाद से यक़ीनन मधुमक्खियों की संख्या में पहले की अपेक्षा बढ़ोतरी की उम्मीद लगाई जा रही है।

    मुहिम

    देश के कई फ़्रेंचाइज़ी बन रहे हैं मुहिम का हिस्सा

    मैकहाइव का निर्माण नोर्ड DDB फर्म द्वारा किया गया है। उनके अनुसार, "स्वीडन के कुछ मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट की छत पर मधुमक्खियों के छत्ते हैं। पहले यह स्थानीय स्तर पर शुरू हुआ था, लेकिन अब यह बढ़ रहा है।"

    उन्होंने आगे कहा कि देश के कई फ़्रेंचाइज़ी इस मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं और रेस्टोरेंट के आस-पास के घास को फूलों और पौधों के साथ बदल रहे हैं। यह जंगली मधुमक्खियों की भलाई के लिए एक पहल है।

    जानकारी

    दुनिया का इकलौता मैकहाइव 10,000 डॉलर में नीलाम

    अगर आप ख़ुद का मैकहाइव चाहते हैं, तो आपके लिए यह बुरी ख़बर है। डेलिश की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के इकलौते मैकहाइव को 10,000 डॉलर में पहले ही नीलाम कर दिया गया है। यह पैसा दान में दिया जाएगा।

    मृत्यु

    कीटनाशक के प्रभाव से हो जाती है मधुमक्खियों की मृत्यु

    कुछ दिन पहले ही मधुमक्खियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यूरोपीय संघ ने नियोनीकोटीनॉयड्स नामक कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाया है।

    इस कीटनाशक का उपयोग किसान अपनी फ़सलों को बचाने के लिए करते हैं, लेकिन मधुमक्खियों पर इसका बुरा असर होता है।

    जैसे ही कोई मधुमक्खी पेड़-पौधों और फ़सलों पर बैठती है, कीटनाशक के प्रभाव से उसकी मृत्यु हो जाती है। इस वजह से उनकी संख्या लगातार घट रही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वीडन
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    परेश रावल से पहले ये कलाकार अचानक हुए फिल्मों से बाहर, निर्माताओं को हुआ बड़ा नुकसान परेश रावल
    उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हाईटेंशन तार से चिपके लोग, 4 की मौत उत्तर प्रदेश
    गूगल के एंड्रॉयड XR वाले स्मार्ट ग्लास के क्या खास फीचर्स हैं? गूगल
    कान्स 2025: करण जौहर ने रेड कार्पेट पर लूटी महफिल, ईशान खट्टर भी छाए करण जौहर

    स्वीडन

    विश्व नेताओं को चुनौती देने वाली 16 वर्षीय छात्रा नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित जलवायु परिवर्तन

    अजब-गजब खबरें

    अजीबो-गरीब फैशन: महिलाओं के लिए आया दुनिया का सबसे छोटा हैंडबैग पेरिस
    पिता ने किया अनोखा ऐलान, बेटी से शादी करने वाले को देंगे दो करोड़ रुपये चीन समाचार
    ऑफ़िस जाने के लिए हेलिकॉप्टर और अन्य हैरान करने वाली सर्विस देती हैं ये कंपनियाँ थाईलैंड
    हवाई अड्डे पर महिला भूल गई अपना नवजात बच्चा, फ़्लाइट को मजबूरन लौटना पड़ा वापस सऊदी अरब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025