NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा की पांच नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों से उठा पर्दा, दो उप-ब्रांड्स के माध्यम से होगी बिक्री
    अगली खबर
    महिंद्रा की पांच नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों से उठा पर्दा, दो उप-ब्रांड्स के माध्यम से होगी बिक्री
    महिंद्रा की पांच नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों से उठा पर्दा (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा की पांच नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों से उठा पर्दा, दो उप-ब्रांड्स के माध्यम से होगी बिक्री

    लेखन अविनाश
    Aug 15, 2022
    06:19 pm

    क्या है खबर?

    भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पांच इलेक्ट्रिक SUVs को पेश कर दिया है।

    ये पांचों इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपनी के नए INGLO EV स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं।

    कंपनी इन गाड़ियों की बिक्री दो नए उप-ब्रांड XUV.e और BE (बोर्न इलेक्ट्रिक) के माध्यम से करेगी।

    महिंद्रा ने XUV.e के तहत दो मॉडल XUV.e8 और XUV.e9, जबकि BE में तीन मॉडल BE.05, BE.07 और BE.09 पेश किए हैं।

    आइये इस बारे में जानते हैं।

    जानकारी

    सबसे पहले बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे XUV.e मॉडल

    जानकारी के अनुसार, महिंद्रा सबसे पहले XUV.e मॉडल को बाजारों में उतारेगी। इसके तहत कंपनी XUV.e8 को दिसंबर 2024 तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि, BE का पहला मॉडल अक्टूबर 2025 में लॉन्च होगा।

    इन सभी इलेक्ट्रिक SUVs में लेटेस्ट फीचर्स को शामिल किया है। वहीं, डिजाइन की बात करें तो इन्हें फ्यूचरिस्टिक लुक मिला है।

    इन सभी SUVs में डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के साथ ऑल-LED लाइटिंग सेटअप को भी शामिल किया गया है।

    #1

    महिंद्रा BE.05

    BE रेंज की शुरुआत महिंद्रा BE.05 कूपे SUV से हुई है जिसका प्रोडक्शन वेरिएंट अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसे स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक वाहन (SEV) के रूप में लेबल किया गया है।

    BE.05 में एंगुलर सी-आकार के साथ आकर्षक फ्रंट-एंड, LED हेडलाइट्स और बड़े एयरडैम दिए गए हैं। बाकी के फ्रंट लुक में बोनट पर एक प्रमुख एयर-डक्ट के साथ बहुत सारे शार्प कट और क्रीज उपलब्ध हैं। इसमें एक टचस्क्रीन पैनल और टू-स्पोक स्टीरिंग व्हील मिलेगा।

    #2

    महिंद्रा BE.07 SUV

    महिंद्रा अक्टूबर 2026 में BE.07 SUV का प्रोडक्शन वर्जन लॉन्च करेगी। इसे एक पारंपरिक SUV डिजाइन मिला है।

    इसमें सी-आकार की हेडलाइट्स और टेल-लाइट्स को शामिल किया गया है, लेकिन वे BE.05 की तुलना में कम कोणीय हैं।

    साइड से महिंद्रा BE.07 का डिजाइन BE.05 जितना शार्प नहीं है, लेकिन बड़े व्हील आर्च और फ्लश डोर हैंडल जैसे कुछ फीचर्स समान दिए गए हैं।

    इसकी लंबाई 4565mm, चौड़ाई 1900mm और ऊंचाई में 1660mm है, यह BE.05 से थोड़ी बड़ी है।

    #3

    महिंद्रा BE.09

    महिंद्रा BE.09 कंपनी की BE रेंज से अंतिम गाड़ी है और BE.05 की तरह ही यह एक कूपे SUV है। हालांकि, महिंद्रा ने अभी तक BE.09 डायमेंशन का खुलासा नहीं किया है।

    हालांकि, देखने में यह BE.07 कार की कूपे वेरिएंट लगती है। कंपनी ने BE लाइन-अप में इसे सबसे ऊपर रखा है। इसे बेहद ही दमदार लुक मिला है। इसमें कूपे जैसी ढलान वाली छत है।

    महिंद्रा की मानें तो यह एक 4-सीटर कार होगी।

    #4

    महिंद्रा XUV.e8

    कंपनी के अनुसार, महिंद्रा XUV.e8 के प्रोडक्शन वेरिएंट को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो सामने की तरफ से यह कार काफी हद तक XUV700 से मिलती-जुलती है। वहीं इसके रियर एंड का डिजाइन मर्सिडीज बेंज GLE कूपे के समान है।

    इसमें फुल-LED लाइटिंग सेटअप और नए डिजाइन के हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं।

    डायमेंशन के हिसाब से यह कार 4740mm लंबी, 1900mm चौड़ी और 1760mm ऊंची होगी।

    #5

    महिंद्रा XUV.e9

    महिंद्रा XUV.e9 में पैनोरमिक सनरूफ के साथ 5-सीटर प्रीमियम केबिन, 2-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन दिए गए हैं।

    डिजाइन के मामले में भी यह काफी हद तक महिंद्रा XUV.e8 से मिलती है। इसमें फुल-LED लाइटिंग सेटअप और नए डिजाइन के हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं।

    डायमेंशन के हिसाब से यह 4790mm लंबी, 1905mm चौड़ी और 1690mm ऊंची होगी। इस कार के प्रोडक्शन वर्जन को अप्रैल 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    मुंबई में जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर महिला से की 1.02 करोड़ रुपये की ठगी  मुंबई
    शिरडी साईं बाबा के मंदिर से कर्मचारियों ने दान के पैसे उड़ाए, धरे गए शिरडी
    सोने की कीमतों में आज फिर दर्ज हुई बढ़त, क्या है इस तेजी की वजह?  सोना-चांदी की कीमतें
    तमिल निर्देशक विक्रम सुगुमारन नहीं रहे, बस में सफर करते हुए पड़ा दिल का दौरा  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    इलेक्ट्रिक वाहन

    टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई मारुति सुजुकी YTB, इन फीचर्स से होगी लैस मारुति सुजुकी
    भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने को तैयार जीप, पाइपलाइन में है नई SUV जीप कम्पास
    इलेक्ट्रिक ऑटोमैटिक कारों के लिए नए सेंसर बनाएगी सोनी, 70 प्रतिशत ऊर्जा की होगी बचत सोनी
    आग लगने की घटनाओं के बाद अप्रैल में वापस बुलाए गए थे 6,600 इलेक्ट्रिक स्कूटर नीति आयोग

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    टोयोटा हाईराइडर से लेकर हुंडई टक्सन तक, आगामी तीन महीनों में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां हुंडई
    अपनी थार SUV को अपडेट करेगी महिंद्रा, इन फीचर्स के साथ जल्द देगी दस्तक महिंद्रा की कारें
    अब महिंद्रा XUV300 में मिलेगी 9 इंच की बड़ी टचस्क्रीन महिंद्रा की कारें
    ग्लोबल NCAP द्वारा महिंद्रा XUV700 को मिला 'सेफर चॉइस' अवॉर्ड कार न्यूज

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV के केबिन का टीजर हुआ जारी, सामने आए कई नए फीचर्स इलेक्ट्रिक वाहन
    होली पर इन SUVs पर मिल रही शानदार छूट, बचा सकते हैं लाखों रुपये ऑटोमोबाइल
    लॉन्च से पहले भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते दिखी नई स्कॉर्पियो, जून में होगी लॉन्च ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा लाने वाली है नई XUV300, भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट ऑटोमोबाइल

    लेटेस्ट कार

    मारुति सुजुकी ईको का उत्पादन होगा बंद, दिवाली तक आएगा नया मॉडल मारुति सुजुकी
    गुरखा के 5-डोर वेरिएंट पर काम कर रही फोर्स मोटर्स, टेस्टिंग के दौरान आई नजर ऑटोमोबाइल
    BMW की ऑल इलेक्ट्रिक कार iX1 आई सामने, इन फीचर्स से है लैस इलेक्ट्रिक वाहन
    भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज-AMG GT ब्लैक सीरीज, कीमत 5.5 करोड़ रुपये ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025