NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / बीते साल दोगुनी रफ्तार से बढ़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री
    अगली खबर
    बीते साल दोगुनी रफ्तार से बढ़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री
    बीते साल खूब बिके इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन

    बीते साल दोगुनी रफ्तार से बढ़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री

    लेखन सोनाली सिंह
    Jan 07, 2022
    07:30 am

    क्या है खबर?

    साल 2021 भारत में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट के लिए काफी अच्छा रहा। वैसे तो इलेक्ट्रिक वाहन कई सालों से बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन बीते साल इसके प्रति ग्राहकों का रुझान देखने को मिला।

    सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SMEV) के मुताबिक, 2021 में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की सालाना आधार पर 132 प्रतिशत की बढ़त हुई।

    वहीं, इस साल भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लगभग 10 लाख यूनिट की बिक्री होने की उम्मीद है।

    सेल्स रिपोर्ट

    2021 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खूब हुई बिक्री

    SMEV के मुताबिक साल 2021 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बिक्री दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है।

    जहां 2020 में इस सेगमेंट में 1,00,736 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, वहीं यह आंकड़ा साल 2021 में 2,33,971 यूनिट्स तक पहुंच गया था। इस तरह इस सेगमेंट में 132 प्रतिशत का सालाना इजाफा हुआ।

    दिसंबर, 2021 में पहली बार भारत में एक महीने में 50,000 यूनिट EV का रजिस्ट्रेशन हुआ है। यह दिसंबर, 2020 की तुलना में 240 प्रतिशत से भी अधिक है।

    जानकारी

    बीते साल 425 प्रतिशत ज्यादा वाहन हुए रजिस्टर्ड

    बीते साल 1,42,829 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन रजिस्टर्ड हुए, जिससे इसकी 425 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई। इस तरह 2021 की कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी 61 प्रतिशत की रही।

    दूसरी तरफ एक साल पहले केवल 27,206 रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी और 2020 में कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी सिर्फ 27 प्रतिशत थी।

    कम स्पीड या नॉन-रजिस्टर्ड वाहनों में भी पिछले साल 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

    बयान

    2022 में होंगी 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री- SMEV

    SMEV के डायरेक्टर जनरल सोहिंदर गिल ने कहा, "हमने इलेक्ट्रिक वाहनों के अब तक के पूरे समय में पिछले कुछ महीनों से बेहतर दिन नहीं देखे हैं। पिछले 15 वर्षों में हमने सामूहिक रूप से लगभग 10 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन, ई-कार और ई-बसें बेचीं हैं और इसको देखते हुए हम जनवरी, 2022 से शुरू होने वाले केवल एक साल में इसी के समान 10 लाख यूनिट बेचने की संभावना रखते हैं।"

    जानकारी

    इन दोपहिया कंपनियों ने बेचें सबसे ज्यादा यूनिट्स

    2021 में हीरो इलेक्ट्रिक 46,214 यूनिट्स के साथ सबसे अधिक बिकने वाला इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड बन गया, उसके बाद ओकिनावा 29,868 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं, 15,836 यूनिट्स के साथ तीसरी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को बेचने वाली कंपनी एथर बनी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    ऑटोमोबाइल
    दोपहिया वाहन
    सेल्स रिपोर्ट

    ताज़ा खबरें

    हॉर्न के बिना कार चलाना खतरे की घंटी, ये हैं खराबी की वजह  कार
    क्या होता है 'रडार' और कैसे करता है यह काम?  काम की बात
    ट्रूकॉलर के कॉल अलर्ट फीचर का कैसे करें उपयोग? जानिए तरीका ट्रूकॉलर
    सैमसंग गैलेक्सी S25 एज 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और सभी फीचर्स सैमसंग

    इलेक्ट्रिक वाहन

    स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स के बाद स्मार्ट कार बनाने को तैयार शाओमी का 'स्मार्ट Mi' ब्रैंड शाओमी
    BMW की iX इलेक्ट्रिक SUV ने भारत में दी दस्तक, करेगी ऑडी ई-ट्रॉन से मुकाबला BMW कार
    एक दिन में बिकी BMW iX इलेक्ट्रिक SUV की सारी यूनिट्स, अप्रैल में शुरू होगी डिलीवरी BMW कार
    मिनी कूपर इलेक्ट्रिक SUV की तस्वीरें हुई लीक, नजर आया नया लुक BMW कार

    ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा बोलेरो पिकअप फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान हुआ स्पॉट, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टेस्ला ने वापस बुलाई 4.75 लाख इलेक्ट्रिक कारें, फिर सवालों के घेरे में सुरक्षा फीचर्स टेस्ला मॉडल एस
    विदेशों से कार और बाइक मंगवाने से पहले जानिए ये जरूरी बातें रोल्स रॉयस
    जल्द आ सकता है टाटा अल्ट्रोज का ऑटोमैटिक वेरिएंट, टेस्टिंग के दौरान हुआ स्पॉट टाटा मोटर्स

    दोपहिया वाहन

    पियाजियो ने शुरू की अपनी बाइक्स अप्रिलिया ट्यूनो 660 और RS 600 की प्री बुकिंग ऑटोमोबाइल
    हीरो एक्सट्रीम 160R का 100 मिलियन एडिशन लॉन्च, कीमत एक लाख रुपये से अधिक ऑटोमोबाइल
    हीरो ने शक्तिशाली इंजन के साथ लॉन्च किया Xpulse 200T का BS6 मॉडल ऑटोमोबाइल
    होंडा ने H'ness CB350 की कई यूनिट्स को बुलाया वापस, जानें रिकॉल का कारण होंडा

    सेल्स रिपोर्ट

    मारुति सुजुकी के लिए ऐसा रहा अक्टूबर का महीना, बिकी इतनी गाड़ियां मारुति सुजुकी
    ऑल्टो से लेकर पंच तक अक्टूबर में इन 10 कारों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री मारुति सुजुकी
    अक्टूबर में चला हुंडई वेन्यू का जादू, बनी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सर्वाधिक बिकने वाली गाड़ी ऑटोमोबाइल
    अक्टूबर में टाटा पंच की रही खूब डिमांड, हुई इतनी गाड़ियों की बिक्री ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025