NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / एक दिन में बिकी BMW iX इलेक्ट्रिक SUV की सारी यूनिट्स, अप्रैल में शुरू होगी डिलीवरी
    ऑटो

    एक दिन में बिकी BMW iX इलेक्ट्रिक SUV की सारी यूनिट्स, अप्रैल में शुरू होगी डिलीवरी

    एक दिन में बिकी BMW iX इलेक्ट्रिक SUV की सारी यूनिट्स, अप्रैल में शुरू होगी डिलीवरी
    लेखन सोनाली सिंह
    Dec 14, 2021, 10:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    एक दिन में बिकी BMW iX इलेक्ट्रिक SUV की सारी यूनिट्स, अप्रैल में शुरू होगी डिलीवरी
    BMW iX इलेक्ट्रिक SUV की सारी यूनिट्स हुई बुक

    BMW ने अपनी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक iX SUV को सोमवार को भारत में लॉन्च किया था और लॉन्चिंग के एक दिन के भीतर ही इसके पहले बैच की पूरी यूनिट्स बुक हो गई है। इससे BMW के इलेक्ट्रिक SUV के प्रति लोगों का उत्साह साफ देखा जा सकता है। बुक हुए सभी मॉडल्स की डिलीवरी अप्रैल, 2022 में की जाएगी। तो आइए जानते हैं कि किन फीचर्स की वहज से इसकी इतनी मांग बढ़ी है।

    मांगों को पूरा करने की तैयारी कर रहे- पवाह

    BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पवाह ने कहा, "हमें विश्वास था कि BMW iX एक मांग वाला उत्पाद होगा, लेकिन लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने हमारी उम्मीदों को पार कर लिया है। लॉन्च के पहले दिन सभी यूनिट्स की बिक्री के साथ, हम अब BMW की इस इलेक्ट्रिक SUV का इंतजार कर रहे ग्राहकों की मांगों को पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं।" बता दें कि दूसरे बैच की बुकिंग 2022 की पहली तिमाही में शुरू होगी।

    जबरदस्त बैटरी पावर के साथ आती iX

    iX इलेक्ट्रिक SUV में 71kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 322bhp की पावर और 630Nm टॉर्क जनरेट करता है। BMW 425 किमी तक की WLTP रेंज के साथ 6.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे के स्प्रिंट समय का दावा करती है। इसमें लगा 11kW वॉल बॉक्स चार्जर स्टैंडर्ड रूप में पेश किया गया है, जो इलेक्ट्रिक SUV में 150kW तक DC चार्जिंग और 11kW तक AC चार्जिंग के साथ आता है।

    केबिन में मिलते हैं ये फीचर्स

    केबिन में मिलते हैं ये फीचर्स
    कई फीचर्स से लैस है iX का केबिन
    केबिन में मिलते हैं ये फीचर्स
    केबिन में मिलते हैं ये फीचर्स

    BMW iX इलेक्ट्रिक SUV के केबिन को आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें बड़ा कर्व डिस्प्ले है, जिसमें 14.9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले स्क्रीन को शामिल किया गया है। हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील और सॉफ्ट-टच लेदर अपहोल्स्ट्री केबिन को प्रीमियम लुक देते हैं। वहीं, 18-स्पीकर हरमन कार्डन सराउंड साउंड, पीछे की यात्रियों को ज्यादा लेग स्पेस देने के लिए दिया गया फ्लैट फ्लोर बेड सेंट्रल कंसोल और दरवाजों पर क्रिस्टल टच लग्जरी अनुभव करते हैं।

    ये है iX इलेक्ट्रिक SUV की कीमत

    भारत में BMW iX इलेक्ट्रिक SUV को 1.16 करोड़ रुपये (एक-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है। SUV के किनारों पर बिना फ्रेम वाले दरवाजे, बाहर की तरफ शीशे, फ्लश-फिटेड दरवाजों के हैंडल और डिजाइनर 21-इंच के अलॉय-व्हील्स लगे हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, एक 360-डिग्री व्यू कैमरा और ट्रैक्शन कंट्रोल है और iX इलेक्ट्रिक SUV को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में पांच स्टार रेटिंग मिल चुकी है।

    क्या आप जानते हैं?

    क्या आप जानते हैं?
    कूपर SE की भी एक दिन में बुक हो गई थी पूरी यूनिट्स

    भारत में BMW की ऑल-इलेक्ट्रिक हैचबैक मिनी कूपर SE को भी ऐसी ही प्रतिक्रिया मिली थी। इसके पहले बैच में भारत के लिए निर्धारित सभी 30 यूनिट्स महज एक दिन में बुक हो गई थी। इसके लिए एक लाख रुपये टोकन मनी ली जा रही थी। इसे रेट्रो-प्रेरित लुक, प्रीमियम केबिन और 270 किलोमीटर प्रति चार्ज तक की रेंज के साथ पेश किया गया है। इसे व्हाइट सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक, मूनवॉक ग्रे और ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन रंगों में लाया जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    BMW कार
    ऑटोमोबाइल
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान
    ओला लेकर आ रही नई इलेक्ट्रिक बाइक, अगले साल होगी लॉन्च   ओला
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की बढ़ी मुश्किलें, विश्व कप में क्वालीफाई करना हुआ मुश्किल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पोलैंड के खेल मंत्री का दावा, कहा- 40 देश कर सकते हैं पेरिस ओलंपिक का बहिष्कार  ओलंपिक

    इलेक्ट्रिक वाहन

    निसान मैक्स-आउट कन्वर्टिबल कॉन्सेप्ट कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत   निसान
    स्कोडा एनाक RS ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बर्फ पर लगाया सबसे लंबा ड्रिफ्ट स्कोडा कार
    नई गाड़ी खरीदने की कर रहे प्लानिंग? फरवरी में आने वाले इन मॉडलों पर रखें नजर  कार सेल
    महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स   महिंद्रा एंड महिंद्रा

    BMW कार

    BMW M3 CS सेडान कार का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, केवल 1,000 यूनिट्स ही बनेंगी   लग्जरी कार
    मर्सिडीज-बेंज GLS बनाम नई BMW X7: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट लग्जरी कार
    नई BMW X7 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स BMW X7
    BMW 7-सीरीज सेडान ने इलेक्ट्रिक और ICE वेरिएंट में दी दस्तक, मार्च में शुरू होगी डिलीवरी इलेक्ट्रिक वाहन

    ऑटोमोबाइल

    बजट 2023 में ऑटो सेक्टर के लिए हुई ये घोषणाएं, स्क्रैप पॉलिसी पर दिया गया जोर बजट
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट
    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी

    लेटेस्ट कार

    नई हुंडई क्रेटा और अल्काजार ने देश में दी दस्तक, छह एयरबैग्स के साथ आएंगी SUVs हुंडई मोटर कंपनी
    नई हुंडई वेन्यू भारत में हुई लॉन्च, कीमत 7.68 लाख रुपये से शुरू हुंडई मोटर कंपनी
     शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार MS11 की तस्वीरें आई सामने, जानिए क्या कुछ मिलेगा शाओमी
    पोर्शे मना रही है अपनी 75वीं वर्षगांठ, पेश की विजन 357 कॉन्सेप्ट कार पोर्शे कार

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023