NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / नॉर्वे के जाने-माने लेखक जॉन फॉसे को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार 
    अगली खबर
    नॉर्वे के जाने-माने लेखक जॉन फॉसे को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार 
    जॉन फॉसे को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है

    नॉर्वे के जाने-माने लेखक जॉन फॉसे को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार 

    लेखन आबिद खान
    Oct 05, 2023
    06:21 pm

    क्या है खबर?

    रसायन विज्ञान, भौतिकी और चिकित्सा के बाद अब इस साल के साहित्य के नोबेल पुरस्कार का ऐलान भी कर दिया गया है। ये पुरस्कार नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को दिया जाएगा। रॉयल स्वीडिश अकादमी ने इस बात की घोषणा की है।

    नोबेल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, फॉसे को 'उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए अनकही को आवाज देने वाली रचनाओं के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।'

    कौन

    कौन हैं जॉन फॉसे?

    29 सितबंर, 1959 को जन्में फॉसे को नार्वे के सबसे प्रसिद्ध नाटककारों में गिना जाता है। उन्होंने लगभग 40 नाटकों के साथ कई उपन्यास, लघु कथाएं, बच्चों की किताबें, कविता और निबंध भी लिखे हैं।

    वे नॉर्वेजियन भाषा के लिखित मानक नाइनोर्स्क लिपि में लिखते हैं। दुनिया भर की 40 से अधिक भाषाओं में उनकी कृतियों का अनुवाद हुआ है।

    उनका पहला उपन्यास 'राउड्ट, स्वार्ट' साल 1983 में प्रकाशित हुआ था।

    बयान

    फॉसे बोले- पुरस्कार पाकर अभिभूत हूं

    नोबेल पुरस्कार मिलने पर फॉसे ने कहा, "मैंने पिछले एक दशक से खुद को सावधानीपूर्वक मानसिक रूप से तैयार किया है कि ऐसा हो सकता है। जब फोन आया तो बहुत खुशी हुई। पुरस्कार पाकर मैं 'अभिभूत और कुछ हद तक भयभीत' भी हूं।"

    नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने कहा, "एक अद्वितीय लेखक की एक बड़ी मान्यता, जो दुनियाभर के लोगों पर प्रभाव डालती है। पूरा नॉर्वे बधाई देता है और आज गर्व महसूस कर रहा है!"

    बीता साल

    पिछले साल किसे मिला था साहित्य का नोबेल?

    पिछले साल यानी 2022 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रेंच लेखिका एनी अर्नो को दिया गया था। एनी का जन्म 1 सितंबर, 1940 को हुआ था। वे एक फ्रांसीसी लेखक और साहित्य की प्रोफेसर हैं।

    उन्हें पुरस्कार की घोषणा करते हुए नोबेल समिति ने कहा था, "एनी को नोबेल उस साहस और नैदानिक तीक्ष्णता के लिए प्रदान किया गया, जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति की जड़ों, अलगाव और सामूहिक बाधाओं को उजागर करती हैं।"

    नोबेल

    इस साल किस क्षेत्र में किसे मिला नोबेल?

    इस साल पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल'हुइलियर को भौतिक विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    वहीं, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के मोउंगी बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय के लुईस ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी इंक के एलेक्सी एकिमोव को संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान का नोबेल दिया गया है।

    चिकित्सा का नोबेल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को कोरोना वायरस के लिए बनाई गई mRNA वैक्सीन के लिए दिया गया है।

    नोबेल पुरस्कार

    क्या है नोबेल पुरस्कार?

    नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत 1901 में हुई थी। ये पुरस्कार हर साल मानवता के लिए भलाई करने वाले और विज्ञान की दिशा बदलने वालों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।

    ये पुरस्कार भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हर साल दिए जाते हैं।

    सबसे पहले चिकित्सा पुरस्कार की घोषणा की जाती है। अर्थशास्त्र में भी नोबेल मेमोरियल पुरस्कार दिया जाता है, जो नोबेल पुरस्कार के समान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नोबेल पुरस्कार
    नॉर्वे

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    नोबेल पुरस्कार

    कौन हैं JNU से पढ़े अभिजीत बनर्जी, जिन्हें मिला इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार? दिल्ली
    कोलकाता और JNU कनेक्शन पर क्या बोले नोबेल जीतने वाले अभिजीत बनर्जी? दिल्ली
    भारत ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी का 'न्याय' का विचार नकार दिया- पीयूष गोयल भारत की खबरें
    नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- देश को उन पर गर्व नरेंद्र मोदी

    नॉर्वे

    अध्ययन में खुलासा- खाली पर्स मिलने पर 40%, पैसे होने पर 72% लोग लौटाते हैं वापस भारत की खबरें
    अगर आप अकेले घूमना चाहते हैं, तो ज़रूर करें इन पाँच देशों की यात्रा जापान
    यहां हुई गजब की शादी, दो फीट का दूल्हा छह फीट की दुल्हन पाकिस्तान समाचार
    ग्लोबल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 10 स्थान नीचे फिसला भारत, जानें क्या रहे कारण चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025