Page Loader
अमेरिका में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से 6.3 करोड़ लोग प्रभावित, 2 राज्यों में आपातकाल 
अमेरिका में हांड़ कंपा देने वाली ठंड से लोग प्रभावित (तस्वीर: एक्स/@pxwhittle)

अमेरिका में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से 6.3 करोड़ लोग प्रभावित, 2 राज्यों में आपातकाल 

लेखन गजेंद्र
Jan 06, 2025
12:12 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के मध्य में बसे राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। यहां शीतकालीन तूफान की वजह से 6.3 करोड़ लोग प्रभावित हैं। मध्य अमेरिका के कैनसस, पश्चिमी नेब्रास्का और इंडियाना राज्य के कुछ हिस्सों में बर्फ ही बर्फ दिख रही है। यहां रविवार को बर्फबारी, हवा और गिरते तापमान से यात्रा की स्थिति खतरनाक हो गई है। शीतकालीन तूफान से कुछ क्षेत्रों में दशक की सबसे भारी बर्फबारी की संभावना है। तूफान ओहिया घाटी की ओर बढ़ रहा है।

ठंडा

केंटकी और वर्जीनिया में आपातकाल घोषित

केंटकी में ठंड और बर्फबारी के कारण सैंकड़ों सड़क दुर्घटनाएं सामने आई हैं। यहां के गर्वनर ने तूफान आने से पहले राज्य में आपातकाल की घोषणा की है। उन्होंने लोगों को घर के अंदर सुरक्षित रहने को कहा है और सोमवार को सभी इमारतें बंद रहेंगी। इसके अलावा वर्जीनिया के गर्वनर ने भी आपातकाल की घोषणा की है। कैनसस, मैरीलैंड, वेस्ट वर्जीनिया और मध्य इलिनोइस शहरों में भी चेतावनी जारी है। यहां के स्कूल बंद रहेंगे।

मौसम

72 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, 8 इंच जमी बर्फ

मध्य अमेरिका के राज्यों में 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है, जिससे शीतकालीन तूफान की स्थिति पैदा हो गई है। कई क्षेत्रों में 8 से 14 इंच तक बर्फबारी हुई है। इंडियाना राज्य में कई हाईवे बर्फबारी के कारण पूरी तरह बंद हो गए हैं। शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में एक बार फिर छुट्टी कर दी गई है। कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे चला गया है।