NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / चीन ने हिंद महासागर में भारत के आसपास 3 जासूसी जहाज तैनात किए, जानें कहां-कहां
    अगली खबर
    चीन ने हिंद महासागर में भारत के आसपास 3 जासूसी जहाज तैनात किए, जानें कहां-कहां
    फिलहाल चीन के 3 जहाज हिंद महासागर में गश्त कर रहे हैं

    चीन ने हिंद महासागर में भारत के आसपास 3 जासूसी जहाज तैनात किए, जानें कहां-कहां

    लेखन आबिद खान
    Apr 10, 2024
    11:08 am

    क्या है खबर?

    चीन हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बेताब है। इसके लिए हिंद महासागर में चीन के जासूसी जहाज लगातार गश्त कर रहे हैं।

    खबर है कि इस समय चीन के कम से कम 3 जासूसी और सर्वेक्षण जहाज हिंद महासागर में गश्त कर रहे हैं।

    इसे चीन की नौसेना के उस विस्तारवादी कदम से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें वो 2025 तक हिंद महासागर में वाहक टास्क फोर्स की गश्त शुरू करना चाहती है।

    जहाज

    कहां-कहां पर हैं चीनी जहाज?

    चीन का एक जासूसी जहाज 'जियांग यांग होंग 01' अंतरराष्ट्रीय सीमा में अंडमान द्वीप समूह (बंगाल की खाड़ी के मध्य) से 600 मील पश्चिम में मौजूद है। इसने 7-8 मार्च को बंगाल की खाड़ी में प्रवेश किया था और तब से यहीं तैनात है।

    इस जहाज का काम पानी के नीचे चलने वाले स्वायत्त वाहनों के लिए परीक्षण करना है। ये वाहन समुद्री सतह से लगभग 12 किलोमीटर गहराई तक जाकर समुद्री तल की मैपिंग कर सकते हैं।

    चीन

    मालदीव से 350 मील दूर है एक और चीनी जहाज

    चीन का एक दूसरा सर्वेक्षण जहाज 'जियांग यांग होंग 03' मालदीव से 350 मील दूर समुद्री तल के अवलोकन और हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के लिए मानव रहित प्रणालियों को लॉन्च कर रहा है। इस जहाज ने लगभग 3 महीने पहले हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश किया था।

    इसका उद्देश्य भविष्य में विमान वाहक पोत जैसे दूसरे पोतों की हिंद महासागर क्षेत्र में तैनाती के लिए मॉडल को तैयार करना है।

    एंटी-पाइरेसी फोर्स

    चीन का तीसरा जहाज मॉरीशस के पास तैनात

    चीन का एक तीसरा निगरानी जहाज 'दा यांग हाओ' मॉरीशस में पोर्ट लुइस से 1,200 मील दक्षिण में है।

    चीनी नौसेना की 45वीं एंटी-पाइरेसी एस्कॉर्ट फोर्स भी पोर्ट लुइस के दक्षिण-पश्चिम में 550 मील की दूरी पर है। इसके अलावा 46वीं एंटी-पाइरेसी टास्क फोर्स अदन की खाड़ी में काम कर रही है।

    अदन की खाड़ी में समुद्री डाकू और हूती विद्रोही जहाजों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन अभी तक चीन द्वारा इन्हें रोके जाने की कोई खबर नहीं है।

    अमेरिका

    अमेरिका ने भी जताई थी चीनी जहाजों पर चिंता

    जनवरी में एक अमेरिकी थिंक टैंक ने हिंद महासागर में चीनी जहाजों की गतिविधियों पर चिंता जताई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि चीन की नौसेना अपने बलों की तैनाती के लिए इन गतिविधियों से प्राप्त जानकारी का लाभ उठा सकती है।

    हालांकि, चीन ने इन आरोपों को नकारा था। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ये जहाज वैज्ञानिक समझ के लाभ और शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए अनुसंधान कर रहे हैं।

    भारत

    भारत ने भी बढ़ाई तैनाती

    भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में हालिया समय में अपनी सबसे बड़ी तैनाती की है। नौसेना ने यहां 11 पनडुब्बियों और 35 युद्धपोत को तैनात किया है।

    नौसेना ने अरब सागर, लाल सागर, अदन की खाड़ी, सोमालिया के पूर्वी तट पर 10 युद्धपोत तैनात किए हैं, जबकि अन्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी हिंद महासागर में हैं।

    इस हूती विद्रोहियों के हमले के साथ चीन की गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    भारतीय नौसेना

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    चीन समाचार

    कनाडा ने भारत पर लगाया चुनावों में हस्तक्षेप का आरोप, स्वतंत्र आयोग करेगा जांच  कनाडा
    चीन: महिला ने बच्चों की बजाय पालतू जानवरों के नाम की 23 करोड़ रुपये की संपत्ति  अजब-गजब खबरें
    रूस से हथियार खरीद कम कर रहा भारत, विशेषज्ञ बोले- चीन उठा सकता है फायदा रूस समाचार
    चीन ने 6 महीनों में 40 AI मॉडल्स को दी मंजूरी, अमेरिका को पछाड़ने की कोशिश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    भारतीय नौसेना

    कतर ने स्वीकार की पूर्व भारतीय नौसेनिकों की सजा के खिलाफ भारत की याचिका, जल्द सुनवाई  कतर
    भारतीय नौसेना में 275 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन सरकारी नौकरी
    कतर: भारतीय राजदूत ने की सजायाफ्ता 8 पूर्व नौसैनिकों से मुलाकात, 2 सुनवाई हुईं कतर
    भारतीय नौसेना ने अरब सागर में माल्टा जहाज के अपहरण के प्रयास का दिया जवाब अरब सागर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025