NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में तैनात किए 35 युद्धपोत और 10 पनडुब्बियां
    अगली खबर
    भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में तैनात किए 35 युद्धपोत और 10 पनडुब्बियां
    भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में तैनात किए 35 युद्धपोत और 10 पनडुब्बियां

    भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में तैनात किए 35 युद्धपोत और 10 पनडुब्बियां

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 24, 2024
    10:27 am

    क्या है खबर?

    भारतीय नौसेना ने हालिया समय में अपनी सबसे बड़ी तैनाती की है। नौसेना ने सागर में 11 पनडुब्बियां और 35 युद्धपोत तैनात किये हैं।

    इस तैनाती को न सिर्फ वाणिज्यिक मार्ग की रक्षा के लिए बल्कि हिंद महासागर में बढ़ती चीनी गतिविधियों के मद्देनजर भी देखा जा रहा है।

    नौसेना ने अरब सागर, लाल सागर, अदन की खाड़ी, सोमालिया के पूर्वी तट पर 10 युद्धपोत तैनात किए हैं, जबकि अन्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी हिंद महासागर में हैं।

    बयान

    नौसेना प्रमुख ने बताई तैनाती की वजह

    नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरी कुमार ने बताया कि सागर में इस वक्त 11 पनडुब्बियां, 35 युद्धपोत और 5 हवाई जहाज तैनात हैं। इनमें से 10 समुद्री जहाज पश्चिमी समुद्री हिस्से में हैं और इनकी तैनाती तब तक जारी रहेगी, जब तक ये इलाके वाणिज्यिक जहाजों के लिए सुरक्षित नहीं हो जाते।

    उन्होंने कहा कि इससे वाणिज्य को फायदा होगा क्योंकि खतरे के कारण कई कंपनियां अपनी जहाजों के मार्ग परिवर्तित कर रही थीं।

    खतरा

    चीन की गतिविधियां भी बढ़ीं 

    इस तैनाती को हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर भी देखा जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि इस वक्त हिंद महासागर में चीन के 6 सैन्य और एक सैटेलाइट ट्रेकिंग पोत समेत 13 समुद्री जहाज गश्त कर रहे हैं। किसी भी समय इस क्षेत्र में चीन के 6-8 जहाज तैनात रहते हैं, जबकि समय-समय पर पनडुब्बियां चक्कर लगाती रहती हैं।

    बता दें, इलाके में चीन की मौजूदगी पर भारत समेत दुनियाभर की नजरें रहती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय नौसेना
    चीन समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    भारतीय नौसेना

    चीन-पाकिस्तान के संयुक्त युद्धाभ्यास पर भारतीय नौसेना रख रही कड़ी नजर- रिपोर्ट चीन समाचार
    मुंबई: उम्मीदवारों से मेडिकल रिपोर्ट के बदले घूस मांग रहा था नौसेना कर्मचारी, CBI ने दबोचा महाराष्ट्र
    कतर ने स्वीकार की पूर्व भारतीय नौसेनिकों की सजा के खिलाफ भारत की याचिका, जल्द सुनवाई  कतर
    भारतीय नौसेना में 275 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन सरकारी नौकरी

    चीन समाचार

    पिछेल साल कार बिक्री में भारत का तीसरे पायदान पर कब्जा, जानिए कौन है आगे कार सेल
    अपने भाई-बहनों को खोने वाले युवाओं में हृदय रोग का खतरा अधिक, अध्ययन में खुलासा हांगकांग
    दूसरा बच्चा नहीं होने पर पति ने कैंसर पीड़ित पत्नी से मांगा तलाक, हो रही आलोचना चीनी मीडिया
    LAC पर कुल मिलाकर हालात स्थिर, तनाव से द्विपक्षीय संबंधों पर असर नहीं- चीन भारत-चीन संबंध
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025