Page Loader
अमेरिका: शिकागो में पुलिस ने कार चालक पर दागीं 41 सेकेंड में 96 गोलियां, मौत
अमेरिका के शिकागो में पुलिस ने भयंकर गोलीबारी की (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

अमेरिका: शिकागो में पुलिस ने कार चालक पर दागीं 41 सेकेंड में 96 गोलियां, मौत

लेखन गजेंद्र
Apr 10, 2024
09:53 am

क्या है खबर?

अमेरिका के शिकागो में पुलिस की भयंकर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने 41 सेकेंड में करीब 96 गोलियां चलाईं। घटना पिछले महीने 21 मार्च को वेस्ट साइड पर हम्बोल्ट पार्क इलाके में एक ट्रैफिक सिग्नल पर हुई थी। इसमें एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ है। गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें 5 से 6 पुलिस अधिकारियों को कार पर गोलीबारी करते देखा जा सकता है।

गोलीबारी

पुलिस ने क्यों की गोलियों की बौछार?

ट्रैफिक सिग्नल पर जब पुलिस अधिकारियों ने कार चालक को बिना सीट बेल्ट देखा तो उसे रोककर घेर लिया। इस दौरान उससे बाहर निकलने को कहा। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, कार से बाहर निकलने से पहले रीड ने गोली चला दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके बाद 4 अन्य पुलिसकर्मियों ने करीब 96 राउंड गोलीबारी की। मृतक की पहचान 26 वर्षीय डेक्सटर रीड के रूप में हुई है। मृतक के परिवार ने जांच की मांग की है।

ट्विटर पोस्ट

पुलिस की गोलीबारी का वीडियो