NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका ने पूर्व भारतीय खुफिया अधिकारी पर खालिस्तानी पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप लगाया
    अगली खबर
    अमेरिका ने पूर्व भारतीय खुफिया अधिकारी पर खालिस्तानी पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप लगाया
    अमेरिका में पूर्व भारतीय खुफिया अधिकारी पर पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप

    अमेरिका ने पूर्व भारतीय खुफिया अधिकारी पर खालिस्तानी पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप लगाया

    लेखन गजेंद्र
    Oct 18, 2024
    08:59 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका ने पूर्व भारतीय खुफिया अधिकारी विकास यादव पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश का आरोप लगाया है।

    अमेरिकी न्याय विभाग का आरोप है कि यादव ने पैसे देकर हत्या की कोशिश और मनी लॉन्ड्रिंग से पैसा कमाया। इस संबंध में संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने वांछित का पोस्टर भी जारी किया है।

    39 वर्षीय विकास पहले रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) से जुड़े थे। वह अभी भारत में बताए जा रहे हैं।

    बयान

    अमेरिका ने क्या कहा?

    अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक बी गारलैंड ने कहा कि न्याय विभाग अमेरिकियों को निशाना बनाने और उन्हें खतरे में डालने तथा प्रत्येक अमेरिकी नागरिक के अधिकारों को कमजोर करने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

    FBI निदेशक क्रिस्टोफर रे ने कहा कि आरोपी, जो भारतीय सरकारी कर्मचारी है, ने कथित तौर पर एक आपराधिक सहयोगी के साथ मिलकर साजिश रची और अमेरिकी धरती पर एक अमेरिकी नागरिक की हत्या का प्रयास किया।

    अमेरिका उनके प्रत्यर्पण की मांग कर सकता है।

    जवाब

    भारत ने अमेरिका को जवाब दिया

    रॉयटर्स के मुताबिक, विकास पर आरोप है कि उन्होंने पन्नू की हत्या के लिए निखिल गुप्ता को हायर किया था। गुप्ता पिछले साल चेकोस्लोवाकिया में गिरफ्तार हुए थे, जिसके बाद उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया।

    मामले में अमेरिका के आरोपों पर भारत ने जवाब दिया कि उसने मामले की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की है। हालांकि, भारत ने किसी तरह की संलिप्तता से इंकार किया है।

    अमेरिका ने भारत के सहयोग पर संतोष व्यक्त किया है।

    समन

    अमेरिका ने सितंबर में भेजा था भारत को समन

    पिछले महीने पन्नू की हत्या की कथित साजिश में अमेरिका की कोर्ट ने भारत सरकार को तलब किया था।

    न्यूयॉर्क में जिला कोर्ट ने यह समन पन्नू द्वारा अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए दीवानी मुकदमा दायर करने के बाद जारी किया। भारत को 21 दिन में जवाब देना था।

    समन में भारत सरकार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल, पूर्व RAW प्रमुख सामंत गोयल, RAW एजेंट विक्रम यादव और भारतीय व्यवसायी निखिल गुप्ता का नाम शामिल था।

    साजिश

    क्या है पन्नू की हत्या की साजिश का मामला?

    22 नवंबर, 2023 को फाइनेंशियल टाइम्स ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा था कि अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश को नाकाम किया था।

    अमेरिकी सरकार ने भारत के इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए भारत को 'चेतावनी' जारी की थी।

    ये सामने नहीं आया कि ये साजिश अमेरिका की चेतावनी के बाद स्थगित की गई या संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने इसमें हस्तक्षेप किया।

    जानकारी

    कौन है पन्नू?

    पन्नू खालिस्तान सममर्थित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख है। उसके पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। केंद्र सरकार ने 2020 में उसे आतंकवादी घोषित किया है। वह कनाडा में लगातार भारत विरोधी कृत्य और धमकियां देता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    खालिस्तान

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    अमेरिका

    अमेरिका: इस बार चुनाव हार गए तो फिर नहीं लेंगे डोनाल्ड ट्रंप, कही ये बात डोनाल्ड ट्रंप
    जो बाइडन का नरेंद्र मोदी को तोहफा, अमेरिका ने चुराई गई प्राचीन वस्तुएं भारत को लौटाई नरेंद्र मोदी
    अमेरिका: 1951 में अपहरण किया गया बच्चा 73 साल बाद घर लौटा, जानिए कैसे हुआ चमत्कार अजब-गजब खबरें
    अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात, यूक्रेन ने किया था अनुरोध नरेंद्र मोदी

    खालिस्तान

    हिंडनबर्ग रिपोर्ट से लेकर खालिस्तानी आतंकी की हत्या तक, इस साल ये वैश्विक घटनाएं बनीं सुर्खियां गौतम अडाणी
    निज्जर हत्याकांड: 2 संदिग्धों की जल्द गिरफ्तार कर सकती है कनाडा पुलिस, भारत ने दी प्रतिक्रिया कनाडा
    कनाडा: हिंदू मंदिर प्रमुख के बेटे के घर पर हमला, 11 गोलियां चलाई गई  कनाडा
    भारत सरकार ने खालिस्तानी लखबीर सिंह लांडा को आतंकवादी घोषित किया, जानें क्या हैं आरोप भारत सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025